Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आतिशी को दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है- मनीष सिसोदिया

  • September 17, 2024

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं को मंगलवार को विराम लग गया। मौजूदा शिक्षा एवं वित्त मंत्री आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से सभी विधायकों ने खड़े होकर आतिशी को अपना नेता चुन लिया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत ही घिनौना राजनीतिक षड्यंत्र रचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए, उन्हें जेल भेजा और उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाकर दिल्ली सरकार को तोड़ने की कोशिश की। केजरीवाल ने दिलेरी के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया। अब चुनाव तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी आतिशी जी को दी गई है।

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी के हिस्से में आज मुख्यतः दो काम हैं। पहला, दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े से और मोदी जी के षड्यंत्र से बेहद आहत हैं। कई लोग रो रहे हैं और वो चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल वापस सीएम बनें। आतिशी को दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का सीएम बनाना है। दूसरा, अगले कुछ महीनों में दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए भाजपा, सीएम केजरीवाल द्वारा दी गई सुविधाओं को ख़त्म करने की पूरी कोशिश करेगी। फ्री बिजली बंद करने की कोशिश करेगी, स्कूल-अस्पतालों को ख़राब करने की कोशिश करेगी। फ्री दवाई बंद करने की कोशिश करेगी और नालों व सीवर सफ़ाई का काम बंद करने की कोशिश करेगी। आतिशी की यह ज़िम्मेदारी है कि भाजपा के इस आतंक से दिल्ली की जनता की रक्षा करेंगी। मुझे पूरा यक़ीन हैं कि आतिशी इन कठिन ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। मेरी हार्दिक शुभकाननाएउनके साथ है।

उधर, विधायक दल की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सर्व सम्मति से आतिशी को दी गई है। एक विषम परिस्थितियों में यह जिम्मेदारी देनी पड़ी है। क्योंकि जिस तरह से भाजपा, उसकी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री ने षड़यंत्र के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने और दिल्ली की सरकार को तोड़ने का अभियान चलाया। भाजपा के इन सभी अभियानों को विफल करते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों की एकजुटता, सरकार की स्थिरता और कामों को जारी रखा है।

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने यह कोशिश की कि अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर इस्तीफा दे दें, ताकि दिल्ली सरकार को गिराया जा सके। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के हितों में काम को जारी रखने के लिए निर्णय लिया कि जेल के अंदर इस्तीफा नहीं देंगे और जेल में रहकर सरकार चलाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाई भी। अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी ताकत ईमानदारी की ताकत है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी ईमानदारी की ताकत से दिल्ली में इतना काम किया कि आज भारत की कोई भी राज्य सरकार नहीं कर पाई है। भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी के उपर कीचड़ उछाला गया। इसी के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से आने के बाद यह निर्णय लिया कि देश की सुप्रीम अदालत ने हमें जेल से बाहर किया है, लेकिन हम जनता की अदालत में जाएंगे। दिल्ली के लोग जब तक दोबारा उन्हें समर्थन नहीं देते हैं, तब तक दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

गोपाल राय ने कहा कि इन परिस्थितियों में जब अरविद केजरीवाल ने अपना इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है कि अगले चुनाव तक दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी रहेंगे। आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कराए जाएं। जब तक चुनाव नहीं होता है और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तब तक के लिए आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ है।

गोपाल राय ने कहा कि आतिशी को सभी विधायकों की तरफ से मुख्य रूप से दो जिम्मेदारी दी गई है। पहला, दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर भाजपा के सारे रूकावटों के बावजूद काम जारी रखेंगे। दूसरा, भाजपा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व मंे दिल्ली के लोगों के लिए जितने काम किए, उन सभी को रोकना चाहती है। भाजपा फ्री बिजली, पानी रोकना चाहती है। सरकारी स्कूलों को खराब करना चाहती है। मोहल्ला क्लीनिक बंद करना चाहती है, महिलाओं की बस यात्रा और बुजुर्गों की तीर्थयात्रा को रोकना चाहती है। भाजपा ने दिल्ली के बुजुर्गों की पांच महीने तक पेंशन रोक दी थी। आतिशी को जिम्मेदारी की गई है कि दिल्लीवालों के काम को रोकने की भाजपा के सारे षड़यंत्रों को विफल करना है। हम भाजपा के षड़यंत्रों से लड़ रहे थे। इसलिए नए मुख्यमंत्री को इस संघर्ष को जारी रखने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा और उसकी सरकार के षड़यंत्रों से दिल्ली के कामों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारियों को लेकर नई सरकार का गठन होगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube