Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, इस बार आम आदमी पार्टी को जीत दिलाएंगे हरियाणा के लोग: संदीप पाठक

  • September 19, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पहली बार हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ईश्वर की कृपा और आपकी दुआओं से भाजपा के षडयंत्र और चंगुल से निकलकर जेल से बाहर आ गए हैं। अब अरविंद केजरीवाल जी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल जी 20 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल जी कल यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। फिलहाल अरविंद केजरीवाल जी 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पर उनके 13 कार्यक्रम होंगे। इसके बाद का उनका शेड्यूल आने वाले कुछ दिनों में मीडिया के साथ शेयर कर दिया जाएगा।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आगे कहा कि अगर आप हरियाणा की राजनीति को देखेंगे तो यह बड़ा स्पष्ट है कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था इसलिए उन्होंने मनोहर लाल खट्टर जी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। यह सवाल तो बनता है कि भाजपा को आखरी साल में नया मुख्यमंत्री लाने की क्या जरूरत पड़ गई? इन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया, उनका अपमान किया। जवानों का अपमान और उनके साथ अन्याय किया, हमारी माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। हरियाणा में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है, महंगाई रिकॉर्ड तोड़ है। चारों तरफ कुशासन और अव्यवस्था फैली हुई है। भाजपा को मालूम है कि वह इस बार हरियाणा से उनका सफाया होने वाला है।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब बीजेपी हरियाणा से जा रही है, जनता बदलाव लेकर आ रही है तो फिर इस बदलाव में कौनसी पार्टी को मौका मिलेगा? हरियाणा में पहले जनता ने 5 साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी मौका दिया और अभी 10 सालों से तीसरी पार्टी की सरकार है। सारी पार्टियों को हरियाणा की जनता ने मौका दिया है। हरियाणा में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो यह कह सके कि हमें यहां की जनता ने मौका नहीं दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या इन सभी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन किया? क्या इन्होंने जनता की वह सेवा की जो जनता इनसे चाहती थी? इसका सीधी और सरल भाषा में उत्तर है कि इन्होंने हरियाणा की जनता की कोई सेवा नहीं की।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है, अब वह बदलाव चाहती है। इस बार हरियाणा की जनता के सामने पहली बार अरविंद केजरीवाल जी आम आदमी पार्टी को लेकर उतरे हैं। अब हरियाणा की जनता के सामने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है। हरियाणा की जनता ने पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को करीब से देखा है। इन कामों को देखकर हरियाणा की जनता इस बार बदलाव के लिए जाएगी और अरविंद केजरीवाल जी की नई और ईमानदार राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube