Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

हरियाणा की जनता भाजपा की मौजूदा सरकारी से परेशान है और अब बदलाव लाना चाहती है-सीएम आतिशी

  • October 3, 2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को हरियाणा के बरवाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर छत्तरपाल के समर्थन में रोड शो और बाढड़ा से “आप” प्रत्याशी राकेश चांदवास जी के समर्थन में जनसभा में लोगों को संबोधित किया। इन दोनों स्थानों पर जनता के हुजूम ने सीएम आतिशी का स्वागत किया।

इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, यदि जनता सही पार्टी को वोट देती है तो 5 साल तक उनकी जिंदगी में सुधार आता है। लेकिन झूठे वादे के आकर, बहकावे में आकर ग़लत पार्टी को वोट देते है तो 5 साल तक पछताना पड़ता है। इसलिए बहुत ज़रूरी है कि, लोग अपना वोट सोच समझकर दे।

उन्होंने कहा कि, हरियाणा के लोग भाजपा की मौजूदा सरकार से बहुत परेशान है। यहाँ अस्पताल खस्ताहाल है, सरकारी स्कूल टूटे फूटे है, बिजली के लंबे-लंबे पॉवर कट लगते है फिर भी बिजली महँगी है, बच्चों के पास पढ़ने लिखने के बाद भी नौकरियाँ नहीं है। किसानों को अपनी उपज पर एमएसपी नहीं मिलता है, फसल ख़राब हो जाए तो समय पर मुआवजा नहीं मिलता है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, पार्टियां आती है पार्टियां जाती है, सरकारें आती है सरकारें जाती है लेकिन एक आम आदमी की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आता है। एक आम परिवार परेशान रहता है, एक आम महिला अपने घर का खर्च चलाने में परेशान रहती है। परिवार में कोई बीमार हो जाए तो अपने गहने-घर गिरवी रखना पड़ जाता है।

लेकिन में देश में कोई एक ऐसा नेता है तो एक आम आदमी की, ग़रीब की, मजदूर की, किसान की समस्या को, उनके संघर्ष और दर्द को समझता है वो हरियाणा का लाल और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जी है।

उन्होंने कहा कि, हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली के लोगों ने 3 बार अपना मुख्यमंत्री बनाया। पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी को चुनाव जीताया। गोवा-गुजरात में विधायक जिताए। देशभर में लोग आम आदमी पार्टी को इसलिए वोट दे रहे है क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी इकलौते ऐसे नेता है जो आम आदमी की जिंदगी को सुधारना जानते है जो इस देश के कोई और नेता नहीं जानता है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल वो नेता है जिन्होंने 10 साल जब वो दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, दिल्ली में 24 घंटे बिजली दी और फ्री बिजली दी। उनके नेतृत्व में पिछले 10 सालों से दिल्ली में और 3 सालों से पंजाब में सरकारी स्कूलों का कायापलट हो चुका है। 10 साल पहले तक दिल्ली के सरकारी स्कूल बदहाल होते थे, खिड़कियां टूटी होती थी, बेंचे टूटी होती थी, बच्चों के बैठने के लिए टेबल-कुर्सी नहीं होती थी। स्कूल में टीचर नहीं होते थे। आज हरियाणा में भी सरकारी स्कूलों का यही हाल है।

उन्होंने कहा कि, 10 साल पहले दिल्ली में कोई भी परिवार अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं भेजना चाहता था। एक आम परिवार अपना पेट काट-काटकर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजता था। सिर्फ़ मजबूरी में ही बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते थे।

लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने 10 साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट कर दिया। आज दिल्ली में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे है। दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है, जहाँ पेरेंट्स अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन करवा रहे है। पिछले 3 साल में 4 लाख से ज़्यादा बच्चों ने बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर दिल्ली सरकार के स्कूलों क्र दाखिला लिया है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्लीवालों को अच्छा इलाज दिया। जब परिवार में कोई भी महिला बीमार होती है तो वो डॉक्टर के पास इसलिए नहीं जाती है क्योंकि उन्हें पता है डॉक्टर की ₹300 की फीस लगेगी, उसके बाद 500-700 रुपये के टेस्ट होंगे, और इतने की ही दवाइयां आयेंगी। यानी एक छोटी सी बीमारी में 1500 रुपये का खर्चा होता है और पूरा बजट बिगड़ जाता है।

लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के हर मोहल्ले में एक मोहल्ला क्लिनिक बनवाया। जहाँ सभी को शानदार इलाज मिलता है। इन क्लीनिकों में एमबीबीएस डॉक्टर होता है जिसे कोई फीस नहीं देनी होती, लोगों को फ्री दवाइयां मिलती है, सारे टेस्ट फ्री होते है। अस्पतालों में लोगों को वर्ल्ड क्लास इलाज फ्री मिलता है। यानी चाहे छोटी बीमारी में 500 रुपये लगे या बड़ी बीमारी में 50 लाख रुपये, दिल्ली में लोगों का सारा इलाज फ्री होता है।

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में अपने बुजुर्गों का भी सम्मान किया। एक आम परिवार के बुजुर्गों के पास न कोई तीर्थ-यात्रा करवाने वाला होता है और न ही इसका खर्च उठाने वाला होता है। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने श्रवण कुमार बनकर 1 लाख से ज़्यादा बुजुर्गों को देशभर में फ्री तीर्थ-यात्रा करवाई।

सीएम आतिशी ने कहा कि, जो सब कुछ दिल्ली-पंजाब में हुआ है, वो हरियाणा में भी हो सकता है। हरियाणा में भी लोगों को 24 घंटे और फ्री बिजली मिल सकती है। हरियाणा के लोगों को अच्छा और फ्री इलाज मिल सकता है, यहाँ सरकारी स्कूल शानदार बन सकते है। बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा मिल सकती है।

इसके लिए हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी को चुनना होगा। 5 अक्टूबर को चुनाव में झाड़ू का बटन दबाना होगा। तो जो दिल्ली और पंजाब में हुआ वो बदलाव हरियाणा में भी होगा।

उन्होंने कहा कि, इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना कोई भी सरकार नहीं बनेगी। आम आदमी पार्टी इतनी सीटें जीत रही है कि हमारे समर्थन के बिना कोई भी सरकार नहीं बनेगी। जनता से किए ये सारे वादे पूरे होंगे।

सीएम आतिशी ने एक्स(ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “हरियाणा के लोग जानते है कि, उनके लाल अरविंद केजरीवाल जी ही हरियाणा में बदलाव ला सकते है इसलिए इस बार हरियाणा के लोग दिल्ली-पंजाब की तरह 24×7 और फ्री बिजली पाने के लिए, सरकारी स्कूलों-अस्पतालों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए, महिलाओं के लिए ₹1000 की सम्मान राशि के लिए, बुजुर्गों की फ्री तीर्थ यात्रा के लिए और ईमानदार सरकार बनाने के 5 अक्टूबर को झाड़ू बटन दबाएँ।”

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube