Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मैंने सीएम आतिशी के साथ सड़कों का मुआयना कर टूटी सड़कें जल्द ठीक कराने के लिए कहा था, अब मरम्मत का काम शुरू हो गया है- केजरीवाल

  • October 7, 2024

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की टूटी सड़कें युद्ध स्तर पर दुरुस्त की जा रही हैं। मुख्यमंत्री आतिशी समेत दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने सड़कों के निरीक्षण में पाया था कि पीडब्ल्यूडी की 230 किलोमीटर लंबी 89 सड़कों की रिपेयरिंग की जरूरत है। सरकार ने इसमें से 74 सड़कों की मरम्मत का टेंडर कर दिया है, जबकि 15 का टेंडर प्रक्रिया में है। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने 15 फीसद टूटी सड़कों का पैचवर्क और 52 फीसद पॉट होल को भर दिया है। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद भाजपा वालों ने सड़कों की मरम्मत समेत ‘‘आप’’ सरकार के तमाम काम रोककर दिल्लीवालों को परेशान किया। वापस आने के बाद मैंने सीएम आतिशी के साथ कई सड़कों का मुआयना किया और खराब सड़कों को जल्द ठीक कराने के लिए कहा। अब सभी सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर दिल्ली की सड़कों को मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इन लोगों दिल्ली की जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्होंने दिल्ली सरकार के बहुत सारे काम रोके। वापस के बाद पिछले कुछ दिनों से मैं और सीएम आतिशी कुछ सड़कों का मुआयना करने के लिए निकले थे। लोगों की शिकायतें आ रही थीं कि उनके इलाके की सड़कें खराब हो गई हैं। इन्होंने सड़कों का रूटीन मेंटेनेंस तक बंद करा दिया था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान हमने पाया कि सड़कों की हालत अच्छी नहीं थी। तब मैंने आतिशी से निवेदन किया था कि विधायकों और मंत्रियों के साथ सड़कों पर उतरकर दिल्ली की सभी पीडब्ल्यूडी सड़कों का मुआयना किया जाए और खराब सड़कों को तुरंत ठीक किया जाए। इस विषय पर मैंने आतिशी को चिट्ठी भी लिखी थी। मुझे खुशी है कि हमारी पार्टी के सारे विधायकों, नेताओं और मंत्रियों ने रात-दिन सड़कों पर उतरकर उनका मुआयना किया है। कौन सी सड़क कितनी खराब है और कहां, कौन सा काम करने की जरूरत है, उन सबकी एक रिपोर्ट बनाई है। रिपेयरिंग और रिकारपेटिंग का भी काम शुरू हो गया है।

उधर, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें एक झूठे केस में फंसाया और 6 महीने तक जेल में रखा। इस षड्यंत्र का मक़सद किसी भी तरीक़े से दिल्ली सरकार के कामों को रोकना था। हम सबने देखा कि किस तरह पिछले 6 महीने से दिल्ली के आम लोगों के रोजमर्रा के कामों को रोका गया, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि भाजपा का कोई षड्यंत्र सफल नहीं हो पाया। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी और कड़े शब्दों में केंद्र सरकार को लताड़ लगाई।

सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद मैंने उनके साथ पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों का निरीक्षण किया। अरविंद केजरीवाल ने मुझे दिल्ली विधानसभा में पीडब्ल्यूडी की सड़कों के मेंटेनेंस को लेकर एक चिट्ठी भी दी। इसके बाद से दिल्ली सरकार तुरंत प्रभाव से युद्ध स्तर पर पीडब्ल्यूडी की सड़कों को ठीक करवाने में जुट गई। इस बाबत सभी कैबिनेट मंत्रियों की एक मीटिंग बुलाई गई। जिसके बाद सभी मंत्रियों, विधायकों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों का निरीक्षण किया।

सीएम आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी की सड़कें हैं, जो कुल 7000 लेन किमी में हैं। निरीक्षण का सारा डाटा पीडब्ल्यूडी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इन निरीक्षण में पाया गया कि 89 सड़कों को पूरी तरह से सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। यह करीब 230 किमी सड़कें हैं, जो 1240 लेन किलोमीटर में हैं। इन 89 सड़कों में से 74 का टेंडर कर दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में ही इन 74 सड़कों को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। बाकी की 15 सड़कें भी टेंडर प्रक्रिया में है। टेंडर पूरा होने के बाद कुछ सप्ताह में इनपर भी काम शुरू हो जाएगा।

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि, कुछ सड़कें ऐसी हैं जिसके कुछ हिस्से को रिपेयर करने की ज़रूरत है। सड़कों के 2.53 लाख वर्ग मीटर हिस्से में पैचवर्क की ज़रूरत है। मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि, एक सप्ताह में ही 39500 वर्ग मीटर पैचवर्क पूरा कर लिया गया है और 31 अक्टूबर तक बाकी पैचवर्क का काम भी पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान 6671 पॉट होल पाए गए, जिसमें से 3454 को भर दिया गया है। बाकी के 3217 पॉट होल्स को भी आने वाले कुछ दिनों में रिपेयर कर दिया जाएगा।

सीएम आतिशी ने कहा कि निरीक्षण में यह भी पाया गया कि, कई सारी सड़कें जर्जर हैं। कुछ जगह डीएमआरसी व सराय काले खां इलाके में आरआरटीएस द्वारा काम चल रहा है। साथ ही बिजली कंपनियों लाइन डालने के बाद सड़कों को रिपेयर नहीं किया है। जहां-जहां किसी अन्य एजेंसी के काम के कारण सड़कें टूटी हुई हैं, अगले कुछ दिनों में पीडब्ल्यूडी इन सभी एजेंसीज़ के साथ मीटिंग करके सड़कों की रिपेयरिंग का काम शुरू करवाएगी।

सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्लीवालों के काम रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें जेल में डाला। लेकिन अब दिल्लीवालों के बेटे अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर हैं। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है। पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों और ‘‘आप’’ विधायकों ने पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी (7000 लेन किमी) सड़कों के एक-एक इंच का निरीक्षण किया।

सीएम आतिशी ने कहा कि निरीक्षण के बाद पाया गया कि 89 सड़कों को नए सिरे से बनाने की जरूरत है। जिनमें से 74 का टेंडर कर दिया गया है और बाक़ी 15 सड़कें भी टेंडर प्रक्रिया में है। साथ ही, सड़कों के 2.53 लाख वर्ग मीटर के हिस्से पर पैचवर्क की ज़रूरत है। पिछले सप्ताह भर में ही लगभग 40 हजार वर्ग मीटर के हिस्से पर पैचवर्क कर दिया गया है। बाकी सारा काम 31 अक्टूबर तक ख़त्म हो जाएगा। साथ ही 6671 पॉटहोल में से आधे से ज्यादा भर दिए गए है, बाकी को भी जल्द रिपेयर किया जाएगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube