Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है- भगवंत मान

  • October 8, 2024

मंगलवार का दिन आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी खुशी लेकर आया। डोडा विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी मेहराज मलिक की शानदार जीत ने आम आदमी पार्टी को पांचवें राज्य जम्मू कश्मीर में भी इंट्री दिला दी है। अभी दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा के विधानसभा में ही ‘‘आप’’ के विधायक थे। लेकिन अब ‘‘आप’’ का कारवां जम्मू कश्मीर भी पहुंच गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर पूरी पार्टी गदगद है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉल पर बात कर इस शानदार जीत के लिए मेहराज मलिक को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपने (मेहराज मलिक) बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल की है। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में एमएलए बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत खुश हैं कि जम्मू-कश्मीर पांचवां राज्य बन गया है, जहां ‘‘आप’’ का विधायक है। आपका (मेहराज मलिक) काम भी बहुत अच्छा है। आप पिछली बार जब मिले थे, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लोग आपके साथ हैं। इस दौरान मेहराज मलिक द्वारा जम्मू-कश्मीर आने का न्यौता दिए जाने पर अरविंद केजरीवाल कहा कि मैं पक्का आऊंगा। हम लोग एक बार तारीख तय कर लेते हैं।

वहीं, मेहराज मलिक ने कहा कि आपसे प्रेरणा मिली थी। आपने दिल्ली के अंदर कई कदम उठाए हैं। इससे हमें भी उम्मीदें बढ़ी थीं। हम जम्मू-कश्मीर के अंदर बड़े पैमाने पर बदलाव चाहते हैं। मेहराज मलिक ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ हम पूरी ताकत से लड़े हैं। मैंने लोगों से वादा किया था कि 10 अक्टूबर को हम एक प्रोगाम करेंगे। मैं चाहता हूं कि आप जम्मू-कश्मीर आएं। इस दौरान मेहराज मलिक ने अरविंद केजरीवाल को जीत का प्रमाण पत्र भी दिखाया। मलिक ने कहा कि दिल्ली से बदलाव की शुरुआत हुई थी। अब जम्मू-कश्मीर में भी एक उम्मीद की किरण जगी है और अब हम पूरी ताकत से आगे बढ़ेंगे।

वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि बहुत बहुत बधाई मेहराज़ भाई। आपकी इस जीत से अब पांच राज्यों की विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। साथ ही जम्मू कश्मीर के प्रभारी इमरान हुसैन को भी बहुत बधाई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को उनकी शानदार जीत के लिए बहुत बहुत मुबारकबाद। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब देश के पांच राज्यों में ‘‘आप’’ के विधायक हैं। पूरी लीडरशिप और कार्यकर्ताओं को भी बहुत-बहुत बधाई। इन्कलाब जिंदाबाद।

‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर की डोडा सीट से भाई मेहराज मलिक की ऐतिहासिक जीत पर दिल से मुबारकबाद। कश्मीर में भी इंक़लाब का आग़ाज़। अरविंद केजीवाल जी की अगुवाई में देश भर में आगे बढ़ रही है ईमानदारी की राजनीति। जनसैलाब ने उसी समय जीत तय कर दी थी, आज उसका ऐलान हुआ है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि डोडा विधानसभा में जीत के साथ जम्मू-कश्मीर में भी अरविंद केजरीवाल जी की क्रांति पहुंच गई है। इस शानदार जीत के लिए मेहराज मलिक को बधाई।

पार्टीके राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने के लिए मेहराज मलिक और डोडा के लोगों को बधाई। जम्मू और कश्मीर को एक नए सदस्य के रूप में शामिल करने के साथ ही ‘‘आप’’ की उपस्थिति पांच राज्यों तक बढ़ गई है।

‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। दस साल से भी कम समय में, आज भारत के पांच राज्यों में हमारे विधायक हैं। हमारी बढ़ती उपस्थिति यह दिखाती है कि लोग अरविंद केजरीवाल के विजन को स्वीकार रहे हैं और आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं कि वह लोगों को अच्छा शासन देगी। डोडा विधानसभा क्षेत्र में मेहराज मलिक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत की बधाई।

वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि आज कश्मीर में भी अरविंद केजरीवाल जी का एक सिपाही जीत गया। आम आदमी पार्टी का खाता खुला।

डोडा सीट से चुनाव जीतने के बाद मेहराज मलिक ने ट्वीट कर कहा कि डोडा की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब जुल्म की इंतहा हो गई है। अब इंसाफ होगा। यहां सुधार आएगा। अस्पतालों के अंदर डॉक्टर होंगे, स्कूल और सड़कें बेहतरीन बनेंगी। अब आवाम की भलाई के लिए काम होगा। आखिरी राउंड की गिनती में 4 हजार से अधिक वोटों से जीत हुई।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube