Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

लॉरेंस विश्नोई गुजरात की जेल से गैंग चला रहा है, पहले लोगों को धमकियां दी जाती है, फिर हत्या, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती है- संजय सिंह

  • October 14, 2024

भाजपा शासित राज्यों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें अपराध और अपराधियों को काबू करने में पूरी तरह से नाकाम हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां अपराध चरम पर है। सरेआम हत्या, लूट और महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम की गई हत्या है, जबकि उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मिली हुई थी। वहीं, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की है। इसके बाद भी ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की हत्या हो गई। संजय सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकारों ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और भी ऐसी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि पूरे देश में जहां-जहां भाजपा का शासन है, वहां अपराध चरम पर हैं। हत्या, लूट, अपहरण और गैंगरेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं। व्यापारियों पर फायरिंग और वसूली की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसके बावजूद, भाजपा की केंद्र से लेकर राज्य तक की सरकारें इन अपराधों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। ताज़ा मामला विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का है। वह महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री थे और उनका बेटा वर्तमान में वहां विधायक है। बाबा सिद्दीकी विपक्ष के नेता नहीं थे, बल्कि एनसीपी अजीत पवार गुट से सत्ता पक्ष के नेता थे। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, इसके बावजूद उनकी सरेआम हत्या कर दी गई।

संजय सिंह ने कहा कि इसी तरह दिल्ली में एक जिम मालिक की हत्या कर दी गई। करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई नाम का गैंगस्टर पूरे देश में अपना गैंग चला रहा है। वह खुलेआम धमकी देता है और फिर मर्डर हो जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती। दिल्ली में, जहां केंद्र सरकार बैठी हुई है और यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी की है, वहीं ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या हो गई। इसमें भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया। यहां तक कि बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बैठकर पूरे देश में अपना गैंग चला रहा है, लेकिन पुलिस और भाजपा की सरकारें कुछ नहीं कर पा रही हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में ट्वीट करने वाले लोग जिन्हें खुद प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर फालो करते हैं। वो लोग ऐसी घटनाओं की निंदा करने की बजाय इन घटनाओं के पक्ष में लिख रहे हैं। यानि इन घटनाओं को भाजपा का पूरा बैकअप मिला है। इससे साबित होता है कि भाजपा इन्हें संरक्षण दे रही है। बाबा सिद्धिकी की हत्या कोई मामूली घटना नहीं है। मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा और शिंदे सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। हैरान करने वाली बात है कि जिस व्यक्ति को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है उसकी हत्या हो जा रही है। देश की राजधानी में हत्या हो जा रही है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि एक व्यक्ति खुलेआम देश में गैंग संचालित कर रहा है और उसने कई और लोगों को भी धमकियां दी हैं। अगर भाजपा की सरकार ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और भी ऐसी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए, यदि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों में जरा भी शर्म बाकी है, तो उन्हें तुरंत सचेत होकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube