दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को कृष्णा नगर विधानसभा में पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद किया। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों के काम रोकने के लिए केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मुझे जेल भेजा, अब केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं और अब सारे काम शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुश्किल समय में एक लंबी लड़ाई लड़ी और, तमाम मुश्किलों के बावजूद भी नहीं टूटे, आपके संघर्ष से मुझे हिम्मत मिली। भाजपा ने दिल्लीवालों के काम रोककर उसे केजरीवाल के खिलाफ भड़काने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं जानती कि केजरीवाल और दिल्लीवाले एक दूसरे पर जान देते हैं। इन्होंने छह महीने दिल्ली की जनता को बहुत परेशान किया, अब दिल्लीवाले भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। दिल्ली की जनता जान गई है कि भाजपा का मतलब है सीवर जाम होना, स्कूल खराब होना, तीर्थयात्रा बंद होना और बिजली के महंगे बिल आना है। दिल्लीवालों को भाजपा की पूरी पिक्चर देखने की जरूरत नहीं है, अब जनता अरविंद केजरीवाल की सरकार और 5 साल के लिए लेकर आएगी।
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीश सिसोदिया ने मंगलवार को कृष्णा नगर में पदयात्रा की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि जनता ने डेढ़ साल लंबी लड़ाई लड़ी है। भाजपा ने मुझे गिरफ्तार किया था। उन्होंने मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश, लेकिन मैं हिम्मत से डटा रहा। भाजपा ने झूठे आरोपों में अरविंद कजेरीवाल को गिरफ्तार किया। संजय सिंह और सत्येंद्र जैन को भी गिरफ्तार किया। हम सब लोगों को जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि हम दिल्ली के काम करा रहे थे। दिल्ली के स्कूल अच्छे कर रहे थे तो मुझे जेल में डाल दिया। अस्पताल अच्छे करवा रहे थे, मोहल्ला क्लीनिक बनवा रहे थे, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल ने बिजली के बिल जीरो करवा दिए, महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री कर दी। बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा फ्री कर दी। गली-मोहल्लों में मुख्यमंत्री सड़क योजना से सड़कें बनवा दी। गली-कालोनियों में सीसीटीवी व स्ट्रीट लाइट लगवा दिए तो उन्हें जेल में डाल दिया गया।
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां लोग उनसे पूछने लगे कि 5 साल में अरविंद केजरीवाल में काम करवा सकते हैं तो 15 साल में तुम क्यों नहीं कर सकते। भाजपा के राज्यों की जनता उनसे कहने लगी थी कि या तो स्कूल बनवाओ नहीं तो हम केजरीवाल को ले आएंगे। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार ले आई, वहां स्कूल बनने लगे। भाजपा ने दिल्ली वालों के काम रुकवाने के लिए हमें जेल में डाला। इनकी मंशा अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर जनता को मिल रही 24 घंटे बिजली बंद करने की थी। इन्होंने जनता को छह महीने बहुत परेशान किया। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल आ गए हैं , तो सारे काम वापस शुरू हो गए हैं। बुजुर्गों की पेंशन रुक गई थी, मोहल्ला क्लीनिक में फ्री टेस्ट बंद हो गए थे लेकिन अरविंद केजरीवाल के बाहर आने के बाद ये काम फिर से शुरू हो गए हैं। सड़कों और सीवर की समस्या भी अरविंद केजरीवाल के आने से ठीक होने लगी है।
मनीष सिसोदिया ने भाजपा ने मुझे और अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर छह महीने-एक साल तक पिछले दरवाजे से सरकार चलाने की कोशिश की। जनता ने भाजपा का ट्रेलर देख लिया है। भाजपा की सरकार का मतलब है सीवर जाम हो जाना, स्कूल खराब हो जाना, तीर्थयात्रा बंद हो जाना, बिजली के महंगे बिल आना। अब जनता को भाजपा की पूरी पिक्चर देखने की ज़रूरत नहीं है। अब जनता अरविंद केजरीवाल की सरकार और 5 साल के लिए लेकर आएगी। क्योंकि अगर छह महीने -एक साल में भाजपा का ट्रेलर इतना खराब है तो गलती से भाजपा पांच साल के लिए आ गई तो वो स्कूल, अस्पताल, बिजली, सीवर और पानी का क्या हाल होगा करेगी, सोच लीजिए।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीताकर लॉ एंड ऑर्डर करने का ही काम दिया है। लेकिन आज दिल्ली में कौन सा इलाका और कॉलोनी ऐसी है जहां लॉ एंड ऑर्डर ठीक है। दिल्ली में बम फट जा रहा है, गोलियां चल रही है, महिलाओं के साथ चैन और मोबाइल स्नैचिंग हो रही है लेकिन भाजपा को इसकी कोई चिंता नहीं है। भाजपा को केवल अरविंद केजरीवाल और दिल्ली वालों के काम रोकने की चिंता है। दिल्ली में भाजपा को चिंता नहीं है कि आम आदमी को कोई सुविधा मिले। भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों के काम रोकती है और लोगों को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काती है। लेकिन दिल्ली की जनता इतनी भोली भाली नहीं है वो जानते हैं कि काम करना तो अरविंद केजरीवाल को ही आते हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा भाजपा का अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने मकसद था कि लोग परेशान हों और अरविंद केजरीवाल से नाराज हों। लेकिन भाजपा जानती नहीं है कि अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली के लिए जान देते हैं और दिल्ली के लोग भी अरविंद केजरीवाल पर जान देते हैं।