Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की सारी अनुमति दी है, पैसे भी आवंटित किए हैं, लेकिन पूर्वांचल के लोगों को घाट में घुसने नहीं दिया जा रहा है- सौरभ भारद्वाज

  • November 3, 2024

पूर्वांचल के लोगों के साथ भाजपा की नफरत अब खुलकर सामने आ रही है। छठ पूजा के पावन अवसर पर वह दिल्ली के छठ घाटों पर कब्जा करके पूर्वांचलियों को परेशान करने की कोशिश कर रही है। चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में पिछले आठ सालों से मनाई जा रही छठ पूजा को भाजपा के डीडीए ने दिल्ली पुलिस तैनात करके रोक दिया है। शनिवार से आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज पूर्वांचल के लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं। रविवार शाम को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर उनका साथ दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बार-बार छठ के पर्व में बाधा डालते हैं, यह छठी मेय्या के साथ-साथ पूरे यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों का अपमान है। आठ साल से यहां छठ पूजा हो रही थी फिर भाजपा और उसकी डीडीए इसे रोकने वाले कौन होते हैं?। सत्ता के अहंकार में भाजपा छठी मैय्या का अपमान ना करे वरना इस चुनाव में पूर्वांचल के लोग भाजपा जमानतें जब्त कराकर जवाब देंगे। वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार की अनुमति और पैसा आवंटित होने के बावजूद भाजपा पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा मनाने नहीं दे रही है। भाजपा सांसद बांसूरी स्वराज अपने आप को हिंदू कहती हैं, उनमें दम है तो भगवत गीता पर हाथ रखकर कसम खाएं कि यहां आठ साल से यहां छठ नहीं मन रही, हम धरना खत्म करके घर चले जाएंगे। रविवार को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में भाजपा के नेता छठ घाट की जगह पर झूले लगवाने लगे ताकि इसके बहाने से लोगों को छठ मनाने से रोका जा सके। इन्हें कोई हक नहीं है कि ये दलितों का 300 साल पुराना रास्ता रोकें या पूर्वांचल के लोगों की छठ पूजा रोकें।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि जब-जब छठ का पर्व आता है, भाजपा के लोग इसे रोकते हैं। छठ का अपमान करते हैं। यह सिर्फ छठी मैय्या का अपमान नहीं है, बल्कि पूर्वांचलियों का अपमान है। यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों का अपमान है। छठी मैय्या का अपमान पूर्वांचल का कोई भी आदमी बर्दाश्त नहीं करेगा। हर एक दिल्लीवाला इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। हम इनके खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं। अगर आठ साल से यहां छठ पूजा हो रही थी तो भाजपा और उसकी डीडीए कौन होते हैं जो इसे करने से रोकें। इतनी हिम्मत और साहस किसी भाजपा वाले या डीडीए के आदमी के अंदर नहीं होना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि इसी ग्रेटर कैलाश विधानसभा के कालकाजी जी में भाजपा के पार्षद ने छठ का घाट तोड़ दिया था। सौरभ भारद्वाज और हमारे तमाम नेताओं ने उसके खिलाफ आंदोलन चलाया था और छठ का घाट वहां बना था। आज मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि छठी मैय्या का अपमान मत करो, वरना आने वाले चुनाव में पूर्वांचल वाले लोग तुम्हारी जमानतें जब्त कराकर बता देंगे। सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं है। आज प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा के लोग हमारी छठ पूजा को रोकेंगे। यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करेंगे। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए भाजपा और उसका प्रशासन कान खोल कर सुन ले और छठ पूजा का इंतजाम कराए, वरना सड़क पर घाट बनेगा और सड़क पर ही पूजा होगी। पूरे दिल्ली में यूपी, बिहार और झारखंड के रहने वाले हमारे पूर्वांचल भाई इकट्ठा होंगे। सारे लोग इकट्ठा होंगे। भाजपा वालो जबरदस्ती गुंडागर्दी मत करो। हम पिछले 10-12 साल से तुम लोगों की गुंडागर्दी से लड़ाई लड़ रहे हैं। फर्जी मुकदमा करके जेल भेज दिया, सब कुछ कर लिया, लेकिन हम झुके नहीं। यह छठ मैय्या की पूजा है, इसमें व्यवधान मत डालो। छठ पूजा में बाधा डालने वाले राक्षस होते हैं। भाजपा वाले यह राक्षसी कार्य न करें और यह पूजा होने दें। आठ साल से यहां पूजा हो रही थी, यह पूजा जारी रहनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वाले पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करते हैं। भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने मंच पर अपनी पार्टी के ही पूर्वांचल के नेता को मारा और पीटा। 2019 में कालकाजी में इन्होंने छठ घाट तोड़ दिया। आज आठ साल से होने वाली पूजा को भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अगर पूर्वांचलियों और छठ पूजा का अपमान होगा तो हम भाजपा से लड़ने के लिए तैयार हैं। पूर्वांचल के लोग दिल्ली में आकर मेहनत करते हैं, देश का विकास करते हैं। हमने यूपी, बिहार से आकर दिल्ली और देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम किया। आज हमारे लिए ट्रेनों में जाने का इंतजाम नहीं है। ट्रेनों में जाने की जगह नहीं होती, इसलिए हम यहां छठ का घाट बनाकर पूजा करते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में हजारों छठ घाट बनवाए हैं, वहां भाजपा के लोग लगातार छठ की पूजा रोकते हैं। साथ ही ये दलितों के रास्ते को रोकने का काम कर रहे हैं। यह दूसरा बड़ा पाप है। भाजपा गुंडागर्दी बंद करे। अगर भाजपा लोगों की आस्था से खिलवाड़ करेगी, तो कोहराम मचेगा। हमारा यह धरना जारी रहेगा।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सारी परमिशन दी है, पैसा आवंटित हुआ है, लेकिन पूर्वांचल के लोगों को सतपुला पार्क के छठ घाट में घुसने नहीं दिया जा रहा है। चारों तरफ दिल्ली पुलिस का पहरा है। ऐसा क्यों है? दिल्ली पुलिस का इसमें जुरिडिक्शन है, लेकिन फिर भी इन लोगों की दादागिरी चल रही है। रात भर पहरा लगाकर बैठे हुए हैं। क्या अब छठ घाट के ऊपर भी ऐसे पहरे लगेंगे? छठ घाट पर ऐसी पहरेबाजी होगी तो छठ पूजा वाले लोग कैसे आएंगे? क्या इस तरह फौजदारी और किलेबंदी करके छठ पूजा मनाई जा सकती है? यह सीधे-सीधे गुंडागर्दी है और गरीब-पूर्वांचलियों को छठ मनाने से रोकने का भाजपा का षड्यंत्र है।भाजपा सांसद बांसूरी स्वराज अपने आप को हिंदू कहती हैं, मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि उनमें दम है तो भगवत गीता पर हाथ रखकर कसम खाएं कि यहां आठ साल से यहां छठ नहीं मन रही, हम धरना खत्म करके घर चले जाएंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और इनके नेता सुबह आईटीओ छठ घाट पर गए और वहां भी कब्जा करने की कोशिश की। जूते-चप्पल लेकर पूजा की बेदी पर चढ़ गए। वहां जूठे गिलास और बोतलें बिखेर दीं। छठ पूजा समिति वाले लोगों ने वहां से इनको वहां से भगाया है। भाजपा हर जगह इस तरह कब्जा करके पूर्वांचलियों को परेशान करने की कोशिश कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये गांव मेरा और चिराग दिल्ली वालों का है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज हो या इनका कोई भी नेता, इन्हें कोई हक नहीं है कि ये हमारे गांव के रास्ते को रोक दें या हमारे यहां की छठ पूजा को रोक दें। दलितों का यह 300 साल पुराना रास्ता है, डेढ़ महीने से यहां ताला लगाकर रास्ता रोका हुआ है। क्या इस देश में दलितों को हक नहीं है? यह केवल भाजपा का षड्यंत्र और पुलिस की गुंडागर्दी है। यह गुंडागर्दी चिराग दिल्ली में नहीं चलेगी। मैं चिराग दिल्ली के एक-एक बच्चे और बुजुर्ग को यहां बुलाउंगा। हम भी देखते हैं किसकी चलती है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे बताया कि हथियारबंद दिल्ली पुलिस दिन-रात सतपुला पार्क के छठ घाट पर तैनात है। पुलिस के आला अधिकारी भी यहां भाजपा नेताओं की सुरक्षा कर रहे हैं। यहां जिस स्थान पर पिछले 8 साल से छठ पूजा कराई जाती है, वहां झूले लगाने का काम चल रहा है ताकि छठ घाट की जगह पर झूले लगा दिए जाएं और बाद में ये लोग कह सकें कि अब झूले लग गए तो आप लोग यहां छठ पूजा नहीं कर पाएंगे। इस तरह से दिल्ली पुलिस की चौकीदारी में मशीने अंदर झूले लगा रही हैं। इनका मकसद झूले के बहाने से सालों से यहां हो रही हमारी छठ पूजा को रोकना है।

धरने पर बैठी दलित महिला के साथ भाजपा की पुलिस ने की धक्का-मुक्की

चिराग दिल्ली में छठपूजा मनाने से रोकने और दलितों का 300 साल पुराना रास्ता बंद करने के विरोध में बड़ी संख्या में लोग शनिवार से धरने पर बैठे हैं। ये लोग अपनी भीम पुलिया वापिस मांग रहे है और छठ मनाना चाहते हैं। लेकिन शांतिपूर्वक धरने में बैठी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर दिल्ली पुलिस अत्याचार कर रही है। दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल ने एक बुजर्ग दलित महिला के साथ बुरी तरह धक्कामुक्की की जिससे उनके पैरों में चोट लग गई और खून बहने लगा। इसके आलावा भी पुलिस ने वहां बैठे लोगों को लाठी से मारा। वहां मौजूद आप के स्थानीय विधायक सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल से यह वीडियो भी साझा की है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube