Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के केंद्रीय मंत्री स्वीकार चुके हैं दिल्ली में रोहिंग्या बसाने की बात, ‘‘आप’’ को मिल चुकी है दिल्ली पुलिस की क्लीन चिट- संजय सिंह

  • January 13, 2025

आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही भाजपा पर वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने सोमवार को तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी खुद स्वीकार चुके हैं कि उनकी केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं को दिल्ली के बक्करवाला में बसाया है। फिर भी भाजपा ‘‘आप’’ के नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है। जबकि दिल्ली पुलिस भी क्लीन चिट दे चुकी है कि बांग्लादेशियों से ‘‘आप’’ का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों का आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने ‘‘आप’’ विधायक महेंद्र गोयल को आरोपी नहीं, गवाह के तौर पर नोटिस दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता स्मृति ईरानी और सुधांशु त्रिवेदी ने महेंद्र गोयल और जय भगवान पर झूठा आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। *प्रधानमंत्री बताएं, बांग्लादेश की सीमा पार करके बांग्लादेशी और रोहिंग्या दिल्ली कैसे आ गए?- संजय सिंह*पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में 10 साल 8 महीने से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री भाजपा का है और पूरे देश में भाजपा के लोगों ने बांग्लादेशियों को बसाने का काम किया है। पूरे देश के अंदर 10 साल, 8 महीने से लगातार भाजपा ने सिर्फ अपने चुनावी फायदे के लिए सीमा की सुरक्षा को तार-तार करके बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का बसाने का काम किया है। भाजपा ने भारत माता को धोखा दिया है। राष्ट्र के साथ गद्दारी की है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि आज जो राज्य बांग्लादेश की सीमा पर लगते हैं, उन राज्यों की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? अमित शाह की है। 10.5 साल से बांग्लादेश की सीमा से बंगाल, असम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार और यूपी पार करके बांग्लादेशी दिल्ली कैसे आ गया? रोहिंग्या दिल्ली कैसे आ गया? आपने 10 साल 8 महीने में कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से वापस बांग्लादेश भेजा? *मोदी जी ने अडानी को बांग्लादेश में बिजली का ठेका दिलवाने के लिए भारत की सुरक्षा के साथ समझौता किया- संजय सिंह*संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश को भाजपा की गद्दारी के बारे में जानना चाहिए। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने दोस्त अडानी को बांग्लादेश में हजारों करोड़ों का बिजली का ठेका दिलवाने के लिए भारत माता की सुरक्षा के साथ समझौता करने का काम किया है। भाजपा के लोगों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए सीमा खोलने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी देश की बिजली चोरी करके उन बांग्लादेशियों का घर रौशन कर रहे हैं, जो हिंदुओं के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। इनका दोस्त अडानी बांग्लादेश से हजारों करोड़़ों रुपए कमा रहा है। मैं आज प्रधानमंत्री मोदी से पूछता हूं कि बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की सरगना शेख हसीना कहां हैं? इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री मोदी से सबसे पहले पूछताछ होनी चाहिए। ये पूरे देश को बताएं कि इन्होंने शेख हसीना को कहां बसा रखा है? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने 17 अगस्त 2022 को ट्वीट कर बताया था कि बक्करवाला ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसा रहे हैं। हरदीप पुरी से पूछताछ होनी चाहिए कि उन्होंने बांग्लादेशियों को कहां-कहां बसाया है। *भाजपा खुद देश के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रही है और विपक्ष से सवाल पूछ रही है- संजय सिंह*संजय सिंह ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की ऐसी पार्टी है जो अपने पाप के ऊपर डिस्को डांस करती है। भाजपा खुद पाप करती है, देश के साथ गद्दारी करती है और सवाल दूसरों से पूछती है। ये झारखंड में जाते हैं तो वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों का सवाल उठाते हैं और हेमंत सोरेन की सरकार को बदनाम करते हैं। महाराष्ट्र में जाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों का सवाल उठाते हैं और उद्धव ठाकरे को बदनाम करते हैं। ये जहां-जहां विपक्ष की सरकार हैं वहां जाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के सवाल पर चिल्लाने लगते हैं। 10.5 साल से इनकी सरकार है। इन्होंने तब से एक भी बांग्लादेशी घुसपैठियां नहीं भगाया। ये खुद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रहे हैं। हाल ही में एक राष्ट्रीय टीवी चैनल ने दिखाया कि कैसे बांग्लादेश और भारत की सीमा पर सुरक्षा को तार-तार करके बांग्लादेशी हिन्दुस्तान में आ रहे हैं। सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा की है। *बांग्लादेशियों को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और उनकी सरगना शेख हसीना को मोदी जी ने बसाया- संजय सिंह*संजय सिंह ने कहा कि हमारे दो विधायकों को बदनाम किया जा रहा है। बांग्लादेशियों को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बसाया और उनकी सरगना शेख हसीना को नरेंद्र मोदी ने बसाया। बांग्लादेश में इनके दोस्त अडानी को हजारों-करोड़ों का बिजली का ठेका मिल रहा है और ये सवाल आम आदमी पार्टी से पूछ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक गहरा षड्यंत्र रचा गया। इसके बाद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस का एक वीडियो दिखाया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का अधिकारी मीडिया से कहता है कि आम आदमी पार्टी का बांग्लादेशी घुसपैठियों से कोई लिंक नहीं है। *भाजपा के कार्यालय में पुलिस का नोटिस तैयार हुआ- संजय सिंह*संजय सिंह ने आगे कहा कि इस पुलिस अधिकारी के बयान से भाजपा के पेट में दर्द हो गया। जिसके बाद भाजपा को लगा कि उनका षड्यंत्र फेल हो गया। वह कुछ कर ही नहीं पाए। अब वह ड्रामा कैसे करेंगे। लेकिन हम इनके ड्रामे को दिल्ली में नहीं चलने देंगे। भाजपा के दो बड़े नेताओं स्मृति ईरानी और सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ‘‘आप’’ विधायक महेंद्र गोयल और जय भगवान उपकार ने बांग्लादेशियों का आधार कार्ड बनाया। यह गंभीर आरोप है। इसके बाद महेंद्र गोयल को आरोपी के तौर पर नहीं, बल्कि गवाह के तौर पर नोटिस मिला है। यह संगम विहार थाने का मामला है। महेंद्र गोयल को पहला नोटिस 11 जनवरी को 5 बजकर 16 मिनट पर मिलता है और उनसे कहा जाता है कि रिठाला से संगम विहार से 5ः30 बजे पहुंच जाओ। तब महेंद्र गोयल चुनाव प्रचार में थे। यह भाजपाइयों का षड्यंत्र नहीं तो क्या है? यह नोटिस महेंद्र गोयल से पहले भाजपा के पास पहुंच जाता है। इसका मतलब है कि यह नोटिस भाजपा के कार्यालय में तैयार हुआ है। *भाजपा ने हमारे नेताओं को आरोपी बताकर ‘‘आप’’ को बदनाम करने की कोशिश की- संजय सिंह*संजय सिंह ने कहा कि महेंद्र गोयल को दूसरा नोटिस रविवार को लगभग 1 बजे मिला। इनसे कहा गया कि 5ः30 बजे आ जाओ। इसके बाद महेंद्र गोयल ने फोन किया तो पहले इन्हें सोमवार को 2 बजे का वक्त मिला और फिर कहा कि 4 बजे आ जाओ। जिस पुलिस को 5 बजकर 16 मिनट पर नोटिस देकर 5ः30 बजे बुलाने की जल्दी थी उस पुलिस से जब महेंद्र गोयल ने रविवार को बात कर ली तो पहले सोमवार को 2 बजे का वक्त दिया और फिर 4 बजे बुलाया। मैं दिल्ली पुलिस से कहना चाहता हूं कि इस षड्यंत्र में भाजपाई ड्रामा और साजिश कर रहे हैं लेकिन आप लोग इसमें शामिल ना हो। क्योंकि अब यह कोर्ट कचहरी का मामला होगा। भाजपा के जिन दो नेताओं ने महेंद्र गोयल को आरोपी कहकर बदनाम करने की कोशिश की है उनके खिलाफ महेंद्र गोयल मानहानि का केस करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि भाजपाई हमारी पार्टी के दलित, वंचित और पूर्वांचली समाज के लोगों के पीछे पड़ जाते हैं। यह भाजपाईयों के खून में बसा हुआ है। इनके नेताओं ने जय भगवान उपकार का भी नाम लिया, जबकि उन्हें कोई नोटिस ही नहीं मिला है। इसलिए मैं केंद्रीय चुनाव आयोग से कहूंगा कि भारतीय झगड़ा पार्टी दिल्ली का चुनाव नफरत की बुनियाद पर, अपने पापों पर डिस्को डांस करके और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश करके लड़ना चाहती है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि चुनाव निष्पक्ष रूप से हों। दिल्ली पुलिस कहती है कि आम आदमी पार्टी का बांग्लादेशी घुसपैठियों से कोई लिंक नहीं है। उसके बाद ये फर्जी दस्तावेज भाजपाइयों ने तैयार किए हैं। मेरा भाजपा पर यह सीधा-सीधा आरोप है। *आम आदमी पार्टी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखला गई है- महेंद्र गोयल*वहीं, इस दौरान ‘‘आप’’ विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि इस वक्त दिल्ली के अंदर चुनाव हैं और ऐसा लग रहा है कि इस चुनाव में जनता 70 में से 70 सीटें आम आदमी पार्टी को दे रही है। इससे भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। उनका काम देश के अंदर नफरत फैलाना है। मुझे 11 जनवरी को नोटिस दिया गया लेकिन वह नोटिस मीडिया को पहले सर्कुलेट हो गया। भाजपा के एक्स हैंडल और उनके बाकी सोशल मीडिया पेजों पर भी वह नोटिस पहले से चल रहा है। ऐसा लगता है कि यह नोटिस भाजपा के मुख्यालय के अंदर तैयार किया गया है और यह मैसेज देने की कोशिश की गई अरविंद केजरीवाल देश के अंदर बांग्लादेशियों को बसा रहे हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल बांग्लादेशियों को नहीं बसाते हैं। वह देश प्रेमी हैं। इसलिए दिल्ली के अंदर उनकी लगातार तीन बार सरकार बनी है और चौथी बार भी उनकी सरकार बनेगी। महेंद्र गोयल ने कहा कि मुझे दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है। लेकिन मैं इसे लेकर भाजपा नेता स्मृति ईरानी और सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा। जो बातें कही गई हैं, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा जहां भी विपक्ष की सरकार है, उन सभी पर इस प्रकार के आरोप लगाती है। हम सभी लोग देश प्रेमी हैं। भाजपा के इन आरोपों का जवाब जनता दे रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस पूरे झूठ का खुलासा जल्द हो जाएगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube