Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आपका वोट आपकी आवाज है, पैसे या तोहफों से वोट खरीदने वाले को कभी वोट न दें- केजरीवाल

  • January 24, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका वोट आपकी आवाज़ है। इसे पैसे या किसी अन्य लालच में न बेचें। जो लोग आपका वोट पैसे या तोहफों से खरीदना चाहें, उन्हें कभी वोट न दें। दिल्ली चुनाव में गाली-गलौज पार्टी के नेता पुलिस के संरक्षण में सरेआम पैसे, साड़ी, कंबल, जूते और सोने की चेन बांट रहे हैं। आप सब रख लेना, लेकिन अपना वोट मत बिकने देना। अगर आपने अपना वोट वोट बेचना शुरू कर दिया तो कोई भी आपके लिए स्कूल, अस्पताल, सड़कें नहीं बनवाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिलाया है और अब अपने जनतंत्र और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसलिए आप अपनी मर्जी से वोट करना। अगर आपने पैसों के लिए देश और लोकतंत्र को बेच दिया तो भगवान माफ नहीं करेगा।

पुलिस के संरक्षण में खुलेआम लोगों में सामान बांटा जा रहा है- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली की जनता से कहा कि अक्सर चुनावों में कहा जाता है कि चुनाव से पहले वाली रात कत्ल की रात होती है। उस रात को खूब शराब, पैसे और मुर्गा बंटता है। लेकिन दिल्ली का यह चुनाव एक अलग ही चुनाव है। इसमें चुनाव से डेढ़ महीने पहले से ही खुलेआम पैसे और सामान बंटना शुरू हो गया है। जूते बंट रहे हैं। 1100-1100 रुपए बांटे जा रहे हैं। किसी को कोई डर नहीं है कि कोई चुनाव आयोग है, कोई हमें रोकेगा। यह सब पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है। पुलिस बकायदा तरीके से लाइन लगवा रही है। पुलिस चेक कर रही है कि कोई वोटर है तो उसे ही सामान मिले। चादरें, साड़ियां, जूते, कंबल, जैकेट, राशन और सोने की चेन बंट रही है। यह हमारे देश के लिए बेहद खतरनाक है।

गाली-गलौंज पार्टी के लोग भ्रष्टाचार का पैसा बांट रहे हैं, ले लो, लेकिन वोट मत बेचना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सारा सामान और पैसा सरकारी पैसे से नहीं बंट रहा है। यह गाली गलौज पार्टी के चंद नेता बांट रहे हैं। इनके पास इतना पैसा कहां से आया? यह जो करोड़ों-अरबों रुपए वोट खरीदने के लिए बांटे जा रहे हैं, यह कहां से आए? यह इनका भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमा रखा है। मेरी आपसे निवेदन है कि यह पैसा इन्होंने जनता को ही लूटकर कमाया है। ये जितना सामान और पैसा बांट रहे हैं, सब ले लो। चिंता मत करो। लेकिन अपना वोट मत बेचना। 1100-1100 रुपए में वोट मत बेचना। एक साड़ी, चादर और जूते की जोड़ी के बदले अपना वोट कतई मत बेचना। वोट बेशकीमती है।

गरीब और मिडिल क्लास के लोग बहुत सयाने होते हैं, अपना वोट नहीं बेचेंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गरीब और मिडिल क्लास के लोग बहुत सयाने होते हैं। मैं टीवी में देख रहा था कि एक अम्मा से एक पत्रकार ने पूछा कि अम्मा पैसे ले आई? अम्मा बोली – हां ले आई। पत्रकार ने पूछा कितने पैसे लाई इस पर अम्मा ने कहा कि 1100 रुपए। पत्रकार ने पूछा कि वोट किसे दोगे? अम्मा ने कहा केजरीवाल को अपना वोट दूंगी। इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि पैसे तो उनसे लेकर आई तो वोट केजरीवाल क्यों देगी? अम्मा ने बड़ा अच्छा जवाब दिया। अम्मा ने कहा कि उसे क्या लगता है कि मुझे 1100 रुपए में खरीद लेगा। वो अगर 11 करोड़ या 100 करोड़ रुपए देता तो मैं कुछ सोचती। अम्मा ने कितना अच्छा जवाब दिया। मेरा आपसे निवेदन है कि इन लोगों से जितना ले सकते है उतना पैसा ले लो। इन्होंने आपका ही पैसा लूट रखा है। इन्होंने देश को बेइंताह लूटा है। इनके पास अरबों-खरबों रुपए है। इन लोगों से जितना लूट सकते हो लूट लो। लेकिन किसी भी हालत में अपना वोट मत बेचना। आपका वोट 1100 रुपए और एक चादर से ज्यादा कीमती है।

अगर ये 1100-1100 रुपए में वोट खरीदने लग गए तो पूरा देश खत्म हो जाएगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह वोट देने का अधिकार बाबा साहब अंबेडकर ने दिया। आप बाबा साहब अंबेडकर की इज्जत करते हो ना? जब संविधान बनाया जा रहा था तब संविधान सभा में चर्चा हुई। चर्चा में कुछ लोगों का कहना था कि अनपढ़ और गरीब लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। इस पर बाबा साहब अड़ गए। वह सबसे लड़े। उन्होंने कहा कि इस देश के हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार होना चाहिए। बाबा साहब ने जो आपके लिए जो संघर्ष किया और बाकियों से लड़कर आपको वोट देने का अधिकार दिलवाया। उस वोट को एक चादर, एक साड़ी और 1100 रुपए में मत बिकने देना। इस जनतंत्र को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर ये 1100-1100 रुपए में वोट खरीदने लग गए तो पूरा देश खत्म हो जाएगा, देश का जनतंत्र खत्म हो जाएगा और बाबा साहब का सपना खत्म हो जाएगा। जिसके पास पैसे हैं, वह 1100 क्या कल 2,200 और 3,000 रुपए देकर वोट खरीद लेगा। फिर तो इस देश के ऊपर बड़े-बड़े साहूकारों का राज हो जाएगा। आपके बच्चों के लिए कोई स्कूल नहीं बनाएगा। आपके लिए कोई अस्पताल, सड़कें और कुछ नहीं बनाएगा अगर आपने अपने वोट को बेचना शुरू कर दिया। इस देश के ऊपर लुटेरों का राज हो जाएगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube