Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

हार की डर से बौखलाई भाजपा के गुंडों ने रिठाला से “आप” विधायक और प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर किया जानलेवा हमला

  • February 1, 2025

िल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई भाजपा अब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जान लेने पर उतर आई है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे भाजपा के गुंडों ने रिठाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें सरेआम गोली मारने की धमकी दी। महेंद्र गोयल सेक्टर 11 में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान आम आदमी पार्टी का पटका गले में डाले भाजपा के गुंडों ने विधायक महेंद्र गोयल पर अचानक हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर जलने की एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस घटना की वीडियो पोस्ट की हैं। पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता भाजपा को वोट नहीं दे रही तो क्या अब भाजपा “आप” प्रत्याशियों की हत्या करवा कर चुनाव जीतेगी। चुनाव आयोग कहां कुम्भकर्णी नींद सो रहा है जिसे भाजपा की गुंडागर्दी दिखाई नहीं दे रही है। दिल्ली के लोग देखें कि जब ये सत्ता में नहीं हैं तब एक विधायक को गोली मारने की धमकी दे रहे, अगर गलती से भी इन्हें वोट कर दिया तो कल आम जनता को गोली मारने की धमकी देंगे, दिल्ली को गुंडागर्दी का गढ़ बना देंगे।अमित शाह जी, चुनाव में हरा नहीं सकते तो क्या अब “आप” नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या करवाओगे? दिल्ली की जनता इस गुंडागर्दी का जवाब 5 फरवरी को अपने वोट से देगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी एक्स हपर लिखा कि हार से बौखलाई भाजपा अब “आप” नेताओं की हत्या करवाने पर उतारू है। भाजपा अब चुनाव जीतने के लिए खून बहाने पर उतर आई है। भाजपा के गुंडों ने आप विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया। क्या भाजपा अब “आप” नेताओं की हत्या करवा कर सत्ता हथियाएगी? चुनाव आयोग आंख मूंदकर कब तक बैठा रहेगा? दिल्ली की जनता 5 फरवरी को इस गुंडागर्दी का करारा जवाब देगी।

वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा अपनी तय हार से बौखलाहट में अब आप नेताओं पर जानलेवा हमले करवा रही है। आज महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों द्वारा किया गया हमला इसका जीता-जागता प्रमाण है कि भाजपा गुंडागर्दी के ज़रिए सत्ता पर काबिज होना चाहती है। लेकिन दिल्ली के लोग इनकी गुंडागर्दी से नहीं डरेंगे और 5 फ़रवरी को झाड़ू का बटन दबाकर करारा जवाब देंगे।

“आप” सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हार रही है। बौखलाहट में मार पीट पर उतर आई है। रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। कहां सो रहा है चुनाव आयोग?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube