Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा ने महिलाओं को 2500 देने का पहला ही वादा तोड़कर कर दिया साफ, दिल्लीवालों से किया एक भी वादा नहीं होगा पूरा – संजीव झा

  • February 21, 2025

भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए महीना देने का अपना पहला ही वादा तोड़कर साफ कर दिया है कि वह दिल्लीवालों से किया एक भी वादा नहीं पूरा करेगी। जब दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली तो महिलाओं में एक उम्मीद जगी कि प्रधानमंत्री द्वारा 2500 रुपए हर महीने देने की गारंटी को भाजपा पूरा करेगी। महिलाएं गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट में 2500 रुपए की स्कीम पास होने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अंततः उन्हें निराशा हाथ लगी। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान “आप” के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जनता है कि भाजपा कभी अपने वादे पूरे नहीं करती है। ये लोग हर बार चुनाव के बाद अपने संकल्प पत्र को जुमला बता देते हैं। लेकिन हम उसे वादाखिलाफी करके इतनी आसानी से निकलने नहीं देंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक संजीव झा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि गुरुवार को दिल्ली की कैबिनेट ने शपथ ली और रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए दिल्ली के लोगों के मन में यह शंका जरूर थी कि जो वादे हुए हैं वो पूरे होंगे या नहीं। लेकिन जब रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो महिलाओं को लगा कि उनसे जो वादा किया गया है, कम से कम वह वादा तो जरूर पूरा किया जाएगा।

संजीव झा ने आगे कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए 2500 रुपये के सुरक्षा कवच की योजना लागू की जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा था कि लोग अपने आधार कार्ड और फोन नंबर बैंक से लिंक करा लें क्योंकि 8 मार्च तक पहली किश्त आ जाएगी। ऐसे में जब दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली तो महिलाओं की उम्मीदें जगीं कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, अब वो पूरे होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता करके कहा था कि पहली किश्त पर पहली कैबिनेट की बैठक में मुहर लग जाएगी।

संजीव झा ने कहा कि गुरुवार को शपथ के बाद शाम को कैबिनेट की पहली बैठक हुई। दिल्ली की महिलाएं कैबिनेट के उस फैसले का इंतजार कर रही थीं कि उनके लिए इस योजना पर फैसला होगा, लेकिन मीटिंग के बाद जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस वार्ता करके बताया कि महिलाओं को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, तब से महिलाओं में घोर निराशा है कि उनके साथ फिर से एक वादा खिलाफी की गई। प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, उसे उनकी दिल्ली की अपनी कैबिनेट ने पूरा नहीं किया।

संजीव झा ने कहा कि वैसे तो पूरा देश जानता है कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा नहीं करती है। लेकिन महिला मुख्यमंत्री होने के नाते इस बार लोगों की उनसे उम्मीदें बढ़ी थीं। लेकिन जिस तरह से पहला ही वादा पूरा न करके महिलाओं के साथ धोखा किया गया, इससे उनके इरादे साफ हो गए हैं। भाजपा ने साफ कर दिया है कि उसने दिल्लीवालों से जितने वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं होने वाला है। ये लोग हमेशा चुनाव से पहले संकल्प पत्र बनाते हैं और चुनाव के बाद उन्हें जुमला कह देते हैं।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, वे अब पूरे नहीं होने वाले हैं, लेकिन दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष में भेजा है, इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम उनके किए गए वादों को उन्हें याद दिलाते रहें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जब किसी पत्रकार ने इस योजना को लेकर सवाल किया, तो वह कह रही हैं कि यह योजना उनके मन में है। अब देश को इनके मन से चिंता होने लगी है। प्रधानमंत्री मोदी देश से मन की बात करते हैं और अब यहां मुख्यमंत्री कह रही हैं कि उनके मन में यह बात है। हम सदन में भाजपा को अपना यह वादा पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे। हम इन्हें चैन से सरकार नहीं चलाने देंगे।

संजीव झा ने कहा कि मैं मानता हूं कि दिल्ली की जनता और माताओं-बहनों से धोखा हुआ है। वो बहुत निराश हैं। महिलाएं पूछ रही हैं कि उन्हें 2500 रुपये कब से मिलने लगेंगे। यह झूठी सरकार है। हम सदन में महिलाओं की आवाज जरूर उठाएंगे। अगर ये लोग समझ रहे हैं कि ये वादा खिलाफी करके निकल जाएंगे, तो हम इन्हें इतनी आसानी से नहीं निकलने देंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube