Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

एमसीडी की ‘‘आप’’ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 25 फरवरी को 12 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्का- आतिशी

  • February 23, 2025

िल्ली नगर निगम में संविदा पर काम कर रहे हजारों कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुश खबरी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने एमसीडी के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को एक साथ पक्का करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले एमसीडी के सदन में इन 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर मुहर लग जाएगी। यह जानकारी देते हुए ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में अब तक ‘‘आप’’ की सरकार 4500 कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का कर चुकी है। मुझे लगता है कि इस देश के इतिहास में आज तक किसी भी सरकार ने अपने एक निर्णय में एक साथ 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया होगा।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम आतिशी ने नेता दुर्गेश पाठक, एमसीडी मेयर महेश खिंची और सदन के नेता मुकेश गोयल के साथ रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस दिन से आम आदमी पार्टी बनी है, यह आम आदमी पार्टी का वादा रहा है कि अलग-अलग सरकारी विभागों में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को हमारी सरकार पक्का करेगी। इसी के तहत पंजाब में हमारी सरकार लगातार संविदा पर काम कर रहे शिक्षको को पक्का कर रही है। दिल्ली में एमसीडी के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक 4500 सफाई कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है।

आतिशी ने कहा कि अब इस कड़ी में आज आम आदमी पार्टी की एमसीडी सरकार एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी है कि आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले एमसीडी के सदन में 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। एमसीडी के इतिहास का यह सबसे बड़ा निर्णय होगा, जहां एक बार में 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इसमें सभी विभाग के कच्चे कर्मचारी शामिल हैं। जिसमे सफाई कर्मचारी, माली, बेलदार, टीचर्स, इंजीनियरिंग विभाग में संविदा पर काम कर रहे एई और जेई, मलेरिया की जांच करने वाले डॉमेस्टिक ब्रीडर्स इत्यादि शामिल हैं।

आतिशी ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में 25 फरवरी एक बड़ा दिन होगा, जहां 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। मुझे लगता है कि इस देश के इतिहास में आज तक किसी भी सरकार ने अपने एक निर्णय में एक साथ 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया होगा। यह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है और हमने एमसीडी के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहे हैं। जब हमने एमसीडी में चुनाव लड़ा था, तब हमने वादा किया था कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। आज मुझे खुशी है कि हम अपने इस वादे को पूरा कर रहे हैं।

इस दौरान एमसीडी मेयर महेश खिंची ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब तक जो-जो वादे किए, सत्ता में आने के बाद उन सभी वादों को पूरा करके दिखाया। पिछले दो साल से दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार है। एमसीडी में हमने जो वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाया। पिछले दो साल में हमने करीब 4500 कर्मचारियों को पक्का किया है। अब आगामी 25 फरवरी को हम एमसीडी सदन में लगभग 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रहे हैं। जिसमें अलग-अलग विभाग के माली, बेलदार, सफाई कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर समेत कई कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल का एक ही मकसद है कि हम सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। उन्होंने जो वादा किया था, हम उसे पूरा करने जा रहे हैं|

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube