Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

एमसीडी कमिश्नर दिल्लीवालों से यूजर चार्ज लेने के लिए जारी अधिसूचना वापस लें- दुर्गेश पाठक

  • April 8, 2025

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के कमिश्नर से कूड़ा उठाने की एवज में दिल्लीवालों से यूजर चार्जेज लेने के लिए जारी अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग की है। एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि मेयर ने कमिश्नर को विस्तृत आदेश दिया है कि वो तत्काल यूजर चार्जेज की अधिसूचना को वापस लेकर इसे निरस्त करें। लेकिन अफसर बता रहे हैं कि हाउस टैक्स के जरिए यूजर चार्जेज को लागू करने के लिए भाजपा का उन पर बहुत दबाव है। भाजपा ने सत्ता में आते ही लूट शुरू कर दी है। पहले लंबे-लंबे पॉवर कट शुरू किए और निजी स्कूलों में फीस वृद्धि करने के बाद अब इनकी नजर एमसीडी पर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यूजर चार्ज लेने का आदेश वापस नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में आंदोलन कर भाजपा की साजिश को बेनकाब करेगी।

“आप” के वरिष्ठ नेता व एमसीडी में प्रभारी दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जब से भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई है, तब से दिल्लीवालों को लूटने का काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले इन्होंने बिजली काटनी शुरू की और बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाना शुरू किया। इसके बाद सभी निजी स्कूलों में फीस बढ़ाना शुरू कर दिया। अब इनकी गंदी नीयत एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के ऊपर आ गई है। पूरी दिल्ली को पता है कि एमसीडी के कमिश्नर को भाजपा के एलजी नियुक्त करते हैं। एमसीडी के कमिश्नर ने दो दिन पहले मेयर, सदन और राजनीति दलों से विचार-विमर्श किए बिना ही पूरे दिल्लीवालों पर यूजर चार्जेज लगा दिए यानि कूड़ा उठाने का शुल्क लगा दिया। अब हर घर से 50 से 250 रुपये तक कूड़ा उठाने के नाम पर वसूला जाएगा।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार थी, हमने कूड़े पर शुल्क लगाना रोक रखा था। हमारे मेयर ने इसे रोकने के लिए सारी चीजें कर रखी थीं। लेकिन रविवार को आनन- फानन में एमसीडी के सदन में बिना कोई प्रस्ताव लाए और एमसीडी के मेयर को बिना जानकारी दिए ही यूजर चार्जेज लेने की अधिसूचना जारी कर दी गईं। सोमवार को दिल्ली के मेयर महेश खिची ने कमिश्नर को एक विस्तृत आदेश जारी कर कहा कि यूजर चार्जेस को तुरंत निरस्त किया जाए और इसे खत्म किया जाए। लेकिन भाजपा कमिश्नर पर लगातार दबाव बना रही है और कह रही है कि इसे लागू करना ही होगा। हमारे कई ऑफिसर्स से बात हुई। वो कह रहे हैं कि ऊपर से बहुत ज्यादा दबाव है कि ये यूजर चार्जेज हाउस टैक्स के माध्यम से लागू कराए जाएं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले हाउस में हमने दिल्ली में बड़े पैमाने पर हाउस टैक्स में छूट देने के लिए प्रस्ताव पास किया था। लेकिन उस प्रस्ताव का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा रहा हैं। कमिश्नर उस फाइल को अपने पास दबाकर बैठे हैं। इसके लिए मेयर, डिप्टी मेयर और सदन के नेता लगातार संघर्ष कर रहे हैं ताकि उस नोटिफिकेशन को लागू करके दिल्लीवालों को फायदा दिया जाए। एक तरफ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी है, जो फ्री बिजली, 20,000 लीटर मुफ्त पानी, हाउस टैक्स में छूट देकर दिल्ली के लोगों को फायदा देना चाहती है। दूसरी तरफ भाजपा है, जो स्कूलों में फीस बढ़ा रही है, बिजली काट रही है, पूरी दिल्ली में पानी का बुरा हाल कर दिया है, सड़कें टूटना शुरू हो गई हैं। आज राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली-पानी का बिल न देने की वजह से कई दिनों से सड़कों पर लाइट नहीं जल रही है। पिछले दो महीनों से सब के सब सिर्फ लूट खसोट में लगे हुए हैं। दिल्ली की जनता की सेवा करने में इनकी कोई रुचि नहीं है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम एमसीडी के कमिश्नर से विनती करते हैं कि दिल्ली के लोगों के बारे में सोचें, भाजपा के दबाव में न आएं और इस नोटिफिकेशन को तुरंत वापस लें। अगर आप इसे वापस नहीं करते, तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेगी। हम एक-एक घर जाएंगे और भाजपा को पूरी तरह से एक्सपोज करेंगे।

वहीं, मेयर महेश कुमार खिंची ने कहा कि आयुक्त और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत ये यूजर चार्जेज लगाए गए हैं और इसे हाउस टैक्स के साथ जोड़ा गया है। इसे हर साल हाउस टैक्स के साथ लिया जाएगा। यह सरासर गलत है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। पहले ही जनता पर टैक्सों का इतना बोझ है। दूसरी तरफ इतनी महंगाई है। इसके बावजूद दिल्लीवालों पर यूजर चार्ज लगाना सरासर गलत है। जब से भाजपा दिल्ली सरकार में आई है, स्कूलों में फीस बढ़ाई जा रही है, लोग उससे त्रस्त हैं, महंगाई से त्रस्त हैं। ऐसे में ये अतिरिक्त बोझ डालना गलत है। मैंने सोमवार को निगमायुक्त को आदेश दिया है कि यूजर जार्च लेने का आदेश जल्द से जल्द निरस्त करें। क्योंकि जब कंसेशनर को टेंडर दिया जाता है, तो उनसे कहा जाता है कि वे पूरी दिल्ली की जनता का कूड़ा घरे-घर से कलेक्ट करेंगे। मगर आज घरों से कूड़ा कलेक्ट नहीं हो रहा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube