Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अब पंजाब के लोग काम की राजनीति को चुनते हैं और आगे बढ़ते पंजाब के साथ खड़े हैं- केजरीवाल

  • May 30, 2025

पंजाब तेजी से बदल रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी लगन के साथ काम कर रही है। हम पंजाब को रंगला पंजाब बनाकर रहेंगे। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा में ये बातें कहीं। वह यहां हो रहे उपचुनाव में “आप” प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के समर्थन में मेगा रोड शो करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने साफ कर दिया है कि उपचुनाव में भी जनता काम की राजनीति को ही वोट देगी। पंजाब बदल चुका है, अब लोग काम को ही चुनते हैं। पंजाब की जनता भी आगे बढ़ते पंजाब के साथ खड़ी है। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिश समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन दिया था। ‘‘आप’’ ने 117 में से 92 सीटें जीतकर इतिहास रचा। लुधियाना पश्चिम की जनता ने भी उस समय पार्टी को जिताया था। उस वक्त के लुधियाना पश्चिम से विधायक का गुस्सा, घमंड और अहंकार चरम पर था और यहां की जनता ने उसके खिलाफ जाकर “आप” के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी को वोट दिया था। दुर्भाग्यवश, एक हादसे की वजह से गुरप्रीत गोगी अब हमारे बीच में नहीं हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना पश्चिम सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में संजीव अरोड़ा “आप” के उम्मीदवार हैं। लुधियाना की जनता संजीव अरोड़ा को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा, मोदी जी कहते हैं कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, उनका तो पता नहीं, लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना जरूर दौड़ता है। संजीव अरोड़ा 24 घंटे लुधियाना की तरक्की और लोगों के बारे में सोचते हैं। उनसे अच्छा उम्मीदवार और विधायक लुधियाना को नहीं मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में “आप” की सरकार और संजीव अरोड़ा मिलकर लुधियाना को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। दूसरी पार्टी वाला तो अभी से गालियां दे रहा है। वह रोज आम आदमी पार्टी को गालियां देता है। अगले दो साल भी वह गालियां ही देगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और काम ‘‘आप’’ की सरकार ही कराएगी। जनता के सारे काम होंगे। “आप” की सरकार वही काम करती है, जो जनता चाहती है। दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के अंदर गुस्सा और अंहकार दोनों है। अगर गुस्सा और अहंकार चाहिए, तो उसको वोट दें, लेकिन अगर सेवा और काम चाहिए, तो संजीव अरोड़ा को चुनें।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना पश्चिम ने पहले भी “आप” पर भरोसा जताया था और इस बार भी जनता झाड़ू के निशान पर वोट देकर संजीव अरोड़ा को जिताएगी। पहले भी जनता लुधियाना पश्चिम से “आप” को जिताया था। ‘‘आप’’ विधायक गुरप्रीत गोगी हमारे बीच नहीं रहे, अब उनकी जगह आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। अगले दो-चार दिन में यह स्पष्ट हो जाएगा कि रोड शो में जिस तरह से लोगों का अपार समर्थन, जोश और जुनून देखने मिल रहा है, ‘‘आप’’ का चुनाव चिह्न चाहे किसी भी नंबर पर हो, आना तो पहले नंबर पर ही है।

वहीं, लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी वह पार्टी है और अरविंद केजरीवाल वह सख्स हैं, जिन्होंने पिछले ढाई साल में वह काम किए, जो पिछले 25-50 सालों में नहीं हुए। आजादी के बाद से कई लोगों को उनकी जमीनों की रजिस्ट्री नहीं मिली थी। लोग परेशान थे, उनकी जमीनें औने-पौने दामों में बिक रही थीं। लेकिन “आप” की सरकार ने ढाई महीने में सारी रजिस्ट्रियां करवा दीं। यह एक ऐसा काम है, जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे लुधियाना को ऐसा शहर बनाएंगे कि बाहर से आने वाला हर व्यक्ति कहे कि उनका शहर भी लुधियाना जैसा हो।

उधर, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर लुधियाना पश्चिम सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन भरने पर संजीव अरोड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब की जनता एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में झाड़ू का बटन दबाएगी और संजीव अरोड़ा को शानदार जीत दिलाकर विधानसभा भेजेगी। मनीष सिसोदिया ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि ऐसे सीएम जो मंच से ही इंसाफ़ दिला दें। सीएम भगवंत मान को शिकायत मिली और उन्होंने मंच पर ही एसएसपी को बुलाकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। ऐसा एक्शन सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की सरकार में ही मुमकिन है। यही है आम आदमी पार्टी की राजनीति, साफ नीयत और तुरंत एक्शन।

रोड शो में मौजूद दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि लुधियाना में आज हुए ज़बरदस्त रोड शो ने यह साफ कर दिया कि उपचुनाव में भी जनता का भरोसा ‘‘आप’’ के साथ है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने आज लुधियाना (पश्चिम) सीट से नामांकन दाखिल किया। लुधियाना की जनता पूरी मज़बूती से आगे बढ़ते पंजाब के साथ खड़ी दिखाई दी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube