Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

वोट के लिए मोदी जी के नाम का सिंदूर घर-घर भिजवाना भाजपा की घटिया राजनीति- संजय सिंह

  • May 31, 2025

आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा पीएम मोदी के नाम का सिंदूर पूरे देश में घर-घर पहुंचाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि वोट के लिए भाजपा घटिया राजनीति कर रही है। अब मोदी जी वन नेशन-वन हसबैंड की नई स्कीम लाए हैं। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता उनके नाम का सिंदूर घर-घर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा, भारत में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं। माथे का सिंदूर उनके पति का सम्मान व स्वाभिमान है और वो अपने पति के नाम का ही सिंदूर लगाएंगी। मोदी जी वन नेशन-वन हसबैंड की स्कीम बंद करें और महिलाओं के माथे पर अपने नाम का सिंदूर भरवाने का ओछा प्रयास न करें।

सांसद संजय सिंह ने एक्स पर एक वीडिया जारी कर कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए अपने मांगों में सिंदूर भरती हैं। अपने पति की लंबी उम्र की कामना, उनकी उन्नती, तरक्की और विकास के लिए दिन-रात प्रार्थना करती हैं। महिलाओं के माथे का सिंदूर उनके पति का गौरव, सम्मान और स्वाभिमान है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव नेशन, वन इलेक्शन, वन नेशन-वन प्राइम मिनिस्टर (रक्षा, विदेश समेत सभी मंत्री), वन नेशन-वन राशन स्कीम लाने के बाद अब वन नेशन-वन हस्बैंड की नई स्कीम लेकर आएं हैं।

संजय सिंह ने कहा कि वन नेशन, वन हसबैंड स्कीम के तहत प्रधानमंत्री घर-घर अपने नाम का सिंदूर भिजवा रहे हैं। क्या इस देश की महिलाएं मोदी जी को अपना मान लेंगी, क्या मोदी जी चाहते हैं कि देश की सारी महिलाएं उनको अपना पति मान लें। देश की सारी महिलाओं का एक पति हो। मोदी जी की यह किस प्रकार की मानसिकता है। प्रधानमंत्री खुद ही रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वायु सेना के अध्यक्ष, थल सेना के अध्यक्ष, बिग्रेडियर और कर्नल सब कुछ बन जाते हैं। सिंदूर के नाम पर भाजपा कितनी घटिया राजनीति करेगी। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को कितना बेचेगी?

संजय सिंह ने कहा कि पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। अभी तक पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर हमारा कब्जा नहीं हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर प्रधानमंत्री ने सीजफायर कर दिया। भारतीय सेना बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर सकती थी, पीओके पर कब्जा कर सकती थी और उन खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतार सकती थी, लेकिन मोदी जी ने सीजफायर करके ऑपरेशन सिंदूर को बेचने की शुरूआत कर दी।

संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर जाएगा और मोदी जी के नाम का सिंदूर देगा। किस बात के नाम का सिंदूर देगा। मोदी जी क्या हैं? क्या मोदी जी ने उन महिलाओं की भावनाओं और विचार के बारे में सोचा? क्या सिंदूर के महत्व के बारे में सोचा? क्या मोदी जी जानते हैं कि दो चुटकी सिंदूर का क्या महत्व है? प्रधानमंत्री मोदी नव नेशन-वन हसबैंड की स्कीम को बंद करें। इस देश की महिलाएं अपने पति के नाम का सिंदूर अपने माथे पर लगाएंगी। मोदी जी अपने नाम का सिंदूर महिलाओं की मांग में भरवाने का ओछा प्रयास न करें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube