Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आदिवासी नेता चैतर वसावा ने भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोली तो झूठे केस में जेल में डाल दिया गया- केजरीवाल

  • July 24, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को गुजरात के डेडियापाड़ा विधानसभा में विशाल जनसभा की। ‘‘आप’’ विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा का समय चक्र पूरा हो चुका है। अब गुजरात से भाजपा की विदाई तय है। इस बार जनता ने भाजपा को बाय-बाय करने का मन बना लिया है। उन्होंने भाजपा सरकार के दमन और शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आदिवासी नेता चैतर वसावा ने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो डरकर भाजपा ने झूठे केस में उनको जेल में डाल दिया। उन्होंने एलान किया कि आगामी तालुका-पंचायत चुनाव में ‘‘आप’’ आम लोगों को टिकट देगी। अब गुजरात में ‘‘आप’’ एक मजबूत विपक्ष है, जो इस बार जनता के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

भाजपा सरकार के शोषण और दमन से पूरा आदिवासी समाज आक्रोशित- केजरीवाल

‘‘आप’’ विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में डेडियापाड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज का शोषण, दमन और हक छीना है। आज सारा आदिवासी समाज भाजपा से बेहद नाराज है। आदिवासी समाज ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को वोट दिया, लेकिन कि नेता, मंत्री या पार्टी ने आदिवासी समाज की आवाज नहीं उठाई। 2022 में गुजरात में चुनाव हुए और डेडियापाड़ा से आदिवासी समाज का युवा नेता चैतर वसावा चुनाव में खड़ा हुआ। एक पढ़े-लिखे और समाज की सेवा करने वाले चैतर वसावा को आदिवासी समाज ने भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता कर विधानसभा में भेजा। विधायक बनने के बाद से चैतर वसावा लगातार आदिवासी समाज के मुद्दे उठाए हैं।

जनता के हक का पैसा चोरी करके भाजपा के नेता अपने लिए बना रहे महल- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों की हालत बेहद खराब है। चैतर वसावा ने स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, बिजली, जल, जंगल और जमीन का मुद्दा उठाया। चैतर वसावा देखा कि सरकार हर साल जो स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों के लिए पैसा भेजती है, वह पैसा भाजपा नेताओं की जेब में जाता है। भाजपा का एक छोटा सा नेता विधायक बनने से पहले साइकिल पर घूमता है, टूटा-फूटा घर होता है, लेकिन पांच साल में स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों का पैसा चोरी करके भाजपा के विधायक अपने लिए 10 महल बना लेते हैं, 10 बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीद लेते हैं। पहली बार चैतर वसावा आदिवासी समाज की आवाज बना और भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोली। इससे भाजपा डर गई और उसे लगने लगा कि अगर चैतर वसावा इसी तरह आदिवासी समाज की आवाज उठाएगा तो आदिवासी समाज हमें वोट नहीं देगा।

भाजपा वालों ने नीचता की सारी हदें की पार, मनरेगा का पैसा भी खा गए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी में 100 दिन का रोजगार मिलता है। जिसके पास दो वक्त की रोटी नहीं होती है, वही मनरेगा में मजदूरी करने जाता है। भाजपा वाले इतने गंदे और नीच हैं कि ये गरीबों के मनरेगा का पैसा भी खा गए। चैतर वसावा ने मनरेगा में 2500 करोड़ रुपए का घोटाला खोला है। चैतर वसावा ने पहले विधानसभा में आवाज उठाई, फिर मीडिया और सड़क पर आवाज उठाई और भाजपा के मंत्री के दो बेटों को जेल भिजवा दिया। इसलिए भाजपा सरकार ने चैतर वसावा को जेल भेज दिया। चैतर वसावा ने कोई जुर्म, अपराध या गलत काम नहीं किया है। भाजपा के कहने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिया। चैतर वसावा को फंसाया गया है। उन पर झूठा केस किया गया है। भाजपा चैतर वसावा को डराना चाहती है, लेकिन चैतर वसावा बब्बर शेर है, भाजपा उन्हें जेल भेजकर डरा नहीं सकती।

भाजपा से हम डरते नहीं, ये हमें जितना जेल भेजेंगे, उतना ही जनता ‘‘आप’’ से जुड़ेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल भेजा। पिछले साल भाजपा ने मुझे भी एक साल तक जेल में रखा। भाजपा ने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल में रखा। इनको लगा ये लोग डर जाएंगे और आम आदमी पार्टी टूट जाएगी। लेकिन आम आदमी पार्टी और मजबूत हो गई। हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। 2027 में गुजरात में चुनाव है। अभी भाजपा वाले गोपाल इटालिया, इशुदान गढ़वी को भी जेल भेजेंगे। भाजपा वालों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। जब भगवान किसी को बर्बाद करना चाहता है तो सबसे पहले उसकी बुद्धि भ्रष्ट करता है। भाजपा वाले हमें जितना जेल भेजेंगे, उतनी ही जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होती जाएगी।

गरीब पशुपालक अपना हक मांगते हैं तो भाजपा सरकार उन पर लाठी-डंडे बरसाती है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर साल सरकार जून में पशुपालकों को 17 फीसद बोनस देती है। लेकिन इस साल भाजपा ने पशुपालक किसानों को उनका बोनस नहीं दिया। ये लोग उनका बोनस खा गए। साबर डेयरी में सारे पशुपालक एक होकर प्रदर्शन किए तो भाजपा सरकार ने उन पर लाठी-डंडे बरसाए, आंसू गैस के गोले छोडे और गरीब पशुपालक अशोक चौधरी की दुखद मौत हो गई। उस किसान के घर पर छत भी नहीं है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube