Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में बढ़ते डेंगू-मलेरिया को लेकर मच्छरदानी ओढ कर “आप” पार्षदों का एमसीडी सदन में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

  • September 29, 2025

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में पार्टी के पार्षदों ने शुक्रवार को सदन के अंदर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते केस को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने नारेबाजी कर मौसमी बीमारियों पर काबू पाने में नाकाम भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में हर तरफ मच्छरों का प्रकोप है। एमसीडी का सदन भी मच्छरों से अछूता नहीं है। इसीलिए सभी “आप” पार्षद मच्छरदानी ओढ कर सदन के अंदर आए और भाजपा से इन मच्छरों के प्रकोप से बचाने की मांग की।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया और ना तो कोई जागरूकता अभियान ही चला रही है, जिससे कि लोग जागरूक होकर खुद का बचाव कर सकें। आम आदमी पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर सदन के अंदर चर्चा चाहती है लेकिन भाजपा सरकार इसके लिए भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा दिल्लीवासियों के हक़ और हितों की आवाज़ सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रही है और उठाती रहेगी।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 2025 में अब तक दिल्ली में मलेरिया के 333 मामले आ चुके हैं। इस साल मलेरिया ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चिकनगुनिया के मामले भी पिछले पांच साल की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। यही हाल डेंगू का भी है। दिल्ली में मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू तेजी से फैल रहे हैं। भाजपा के पास इनसे लड़ने की कोई ठोस कार्य योजना नहीं है।

अंकुश नारंग ने याद दिलाया कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब आम आदमी पार्टी की सरकार 10 सप्ताह, 10 रविवार, सुबह 10 बजे, 10 मिनट का एक कैंपेन चलाती थी। केजरीवाल सरकार के इस सफल कैंपेन का भाजपा के लोग मजाक उड़ाते थे। जबकि उस अभियान के जरिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ती थी। लोगों को पता होता था कि मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू से कैसे लड़ना है। अगर कहीं पानी एकत्रित है, तो वे उसे साफ करके इन बीमारियों से बच सकते हैं। केजरीवाल का विजन था कि लोग जितना जागरूक होंगे, उतना इन बीमारियों पर काबू पाया जा सकेगा।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन मौसमी बीमारियों को काबू करने को लेकर कोई अभियान नहीं चला रही है और ना तो भाजपा की केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी के अस्पताल डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का इलाज ही सुचारू रूप से दे पा रहे हैं। जब मेयर राजा इकबाल सिंह अपने सिविक सेंटर को ही मच्छर मुक्त नहीं कर सकते। तो पूरी दिल्ली को क्या मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया मुक्त करेंगे?

अंकुश नारंग ने कहा कि सिविल लाइन जोन के जहांगीरपुरी जैसे इलाकों से रोजाना डेंगू-मलेरिया के मामले आ रहे हैं, जिस जोन से महापौर राजा इकबाल सिंह खुद आते हैं। अगर महापौर अपने वार्ड, या अपने जोन में ही मौसमी बीमारियों को नहीं रोक पा रहे हैं, तो उनसे पूरी दिल्ली से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों को रोकने की उम्मीद कैसे की जाए?

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के मेगा सफाई अभियान से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मेयर राजा इकबाल सिंह की वीडियो आ रही हैं। वे साफ सड़कों पर कूड़ा फेंकवा कर उसे साफ करते हैं। जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। मेयर राजा इकबाल के ही जोन में आने वाला मजलिस पार्क, बुराड़ी का निरंकारी ग्राउंड, वजीराबाद के रामघाट, कादीपुर सहित पूरे सिविल लाइन जोन की हर गली, सड़क और चौराहे पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जहां कभी पहले पांच टिपर होते थे, वहां अब एक टिपर आता है। एमसीडी की सफाई वाली गाड़ियों का साइलेंसर रस्सी से बंधा है। ये गाड़ियां धक्के से स्टार्ट होती हैं। मेयर राजा इकबाल सिंह और पूरी भाजपा कूड़ा और मलबा उठाने में विफल है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी सड़कों से कूड़ा उठाने में सक्षम ही नहीं है। इनके अपने कमिश्नर खुद कहते हैं कि कंसेशनरी को पैसे नहीं दे पा रहे। उन्हें 90 करोड़ के बजाय 70 करोड़ देना पड़ रहा है। भाजपा की चार इंजन वाली सरकार न कंसेशनरी को पैसे दे पा रही है, न कूड़ा ही उठवा पा रही है। कहने को यह सरकार मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान चला रही है। इस सरकार ने दिल्ली के कूड़े को आजादी दिलवा दी है, ताकि वह सड़कों पर फैल सके। भाजपा सरकार में पूरी दिल्ली कूड़ा बन गई है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube