Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

बच्ची का दर्द भरा वीडियो साझा कर केजरीवाल ने कहा, ‘‘पेपर खुद लीक थोड़ी होते हैं, इनके मंत्री-नेता कराते हैं?’’

  • September 28, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि पेपर खुद लीक थोड़ी होते हैं, इनके मंत्री और नेता कराते हैं?’’पेपर लीक का दर्द आज देश के अधिकतर युवाओं को है। ऐसा क्यों है कि जहां- जहां इनकी सरकारें हैं, वहीं पेपर लीक हो रहे हैं? जो सरकार पेपर ठीक से नहीं करवा सकती, वह राज्य क्या संभालेगी? देश का युवा बेबस नहीं हो सकता। ऐसी सरकार या तो इस्तीफ़ा दे या उसे उखाड़ फेंकना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि इस बच्ची की आंखों और आवाज़ में जो दर्द है, उसे सुनकर बेहद गुस्सा आता है। ये एक किसान की बेटी है। किसी तरह इसके पिताजी पैसे जोड़कर इसे शहर पढ़ने भेजते हैं और पेपर लीक हो जाता है। अब ये बच्ची बेचारी क्या करे? कहां जाए? यही दर्द आज देश के अधिकतर युवाओं का है जो किसी कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा क्यों है कि जहां-जहां इनकी सरकारें हैं, वहीं पेपर लीक हो रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर ख़ुद अपने आप लीक थोड़ी हो जाते हैं। इनके नेता और मंत्री पेपर लीक करवाते हैं। कभी कोई पकड़ा नहीं जाता। कैसे पकड़ा जाएगा? जब मांझी नाव डुबोए तो कौन बचाए। जो सरकार पेपर ठीक से नहीं करवा सकती, ऐसी सरकार राज्य क्या संभालेगी? रोने से काम नहीं चलेगा। देश का युवा बेबस नहीं हो सकता। ऐसी सरकार को या तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए, या उसे उखाड़ फेंकना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने जिस छात्रा की वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया है, उसने पेपर लीक होने का दर्द साझा किया है। छात्रा का कहना है कि वह शहर में अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने किराए पर एक रूम ले रखा है, जिसका हर महीने 6 हजार रुपए किराया देना होता है। छह हजार रुपए से कम का कोई रूम ही नहीं मिलता है। एक साल कोचिंग की फीस 15 से 20 हजार रुपए है। इसके अलावा खाने-रहने का अलग से खर्च है। पैरेंट्स हर महीने किसी तरह 15 से 20 हजार रुपए उसे देते हैं। पिता किसान हैं और मां भी कोई काम नहीं करती है। उसने बताया कि पेपर में बहुत धांधली हो रही है। ऐसे में घरवाले कहां से इतना पैसा पढ़ने के लिए देंगे?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube