Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

‘मेहराम नगर बचाओ’ आंदोलन में शामिल हो ‘‘आप’’ ने दिया संदेश, भाजपा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी

  • September 28, 2025

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह शुक्रवार को भाजपा सरकार की बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ ‘मेहराम नगर बचाओ’ आंदोलन में शामिल हुए। ‘‘आप’’ ने आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए गरीबों के खिलाफ काम कर रही भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली से सटे हरियाणा के अनंगपुर गांव को भी भाजपा ने उजाड़ने की कोशिश की थी। इसके खिलाफ फरीदाबाद में महापंचायत हुई और फिर भाजपा को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। अब भाजपा की नजर मेहराम नगर पर है और उसे उजाड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा की इस कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली के 36 बिरादरी और 365 गांव एकजुट हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले हरियाणा के दिल्ली से सटे अनंगपुर गांव को उजाड़ने की कोशिश हुई थी और वहां बुलडोजर चलाए गए। फिर फरीदाबाद में एक बड़ी महापंचायत हुई, जिसमें दिल्ली-हरियाणा के गांव-देहात और उत्तर प्रदेश से किसान यूनियन के लोग पहुंचे। मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत भी आए थे और सरकार को अपने कदम रोकने पड़े। आज पूरी दिल्ली के गांव-देहात, 36 बिरादरी, 365 गांव के लोग यहां इकट्ठा हुए हैं और सरकार को संदेश दे रहे हैं कि इस तरह की मनमानी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

वहीं, सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “जहां झुग्गी, वहां मकान” का वादा किया था। लेकिन झुग्गी तो छोड़िए, भाजपा वाले 300 साल पुराना मेहराम नगर गांव को उजाड़ने पर उतारू हैं। आम आदमी पार्टी की लड़ाई भाजपा के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ है। पिछले छह महीने से भाजपा दिल्ली में एक भी काम कर रही है। जब भाजपा ने ‘‘जहां झुग्गी-वहां मकान” का वादा दिया था, तब अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आगाह किया था कि अगर भाजपा सत्ता में आ गई तो वह गरीबों की झुग्गियों को तोड़कर उजाड़ देगी। चुनाव जीतते ही रेखा गुप्ता सरकार ने 70 साल पुराना मद्रासी कैंप उजाड़ दिया। वहां दो-तीन पीढ़ियों से लोग रह रहे थे। वे लोग ठेले और सब्जी की दुकान लगाते थे।

संजय सिंह ने कहा कि मद्रासी कैंप की तरह ही वजीरपुर की झुग्गियां भी भाजपा ने तोड़ दी। यहां पूर्वांचल, यूपी, बिहार के भाई-बहन रहते थे। वसंत कुंज के इलाके में रहने वाले गरीब लोगों के साथ भी यही हुआ। अब भाजपा के लोग मेहराम नगर के लोगों को उजाड़ने आए हैं। लोगों को यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़नी होगी। एक भी झोपड़ी यहां से हटने नहीं देंगे। भाजपा के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग बुलडोजर को अपना हथियार बनाते हैं।

संजय सिंह ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में एक भाजपाई ने “आई लव योगी आदित्यनाथ जी बुल्डोजर बाबा” का पोस्टर लगाया था। हमने कई बाबा सुने, लेकिन अब देश में बुलडोजर बाबा भी आ गए। ऐसे बाबा सिर्फ भाजपा में ही मिलते हैं। अगर कोई अपने घर पर बुलडोजर चलवाना चाहता है, तो भाजपा के साथ जाए। वरना, जैसे आज भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं, वैसे ही अंतिम सांस तक लड़ने के लिए तैयार रहें।

संजय सिंह ने कहा कि मेहराम नगर के लोगों को 16 दिसंबर तक की तात्कालिक राहत मिली है, लेकिन इस आश्वासन में मत आना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह मेहराम नगर पर है, क्योंकि वे इसे अपने मालिक अडानी को देना चाहते हैं। इसलिए भाजपा के लोग गांव उजाड़ना चाहते हैं। ये अडानी-अंबानी की गुलामी करने वाले और उनके इशारे पर नाचने वाले लोग हैं। ये लोग अडानी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ये लोगों की घर, जमीन, अस्पताल, स्कूल सहित सब कुछ तोड़ देंगे और फिर वह जमीन अडानी को उद्योग लगाने और होटल बनाने के लिए सौंप देंगे।

संजय सिंह ने कहा कि अब मेहराम नगर के लोगों को तय करना है कि वे 300 साल पुराना अपना गांव बचाएंगे या मोदी जी के हाथों में सौंप देंगे। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी मेहराम नगर के लोगों की हर लड़ाई में साथ है। सड़क पर धरना-प्रदर्शन से लेकर संसद तक इस लड़ाई में हम साथ खड़े हैं। हम गरीबों की बस्ती उजड़ने नहीं देंगे। इसके लिए जो भी कीमत चुकानी पड़े, हम तैयार हैं। “आप” नेताओं को जेल-मुकदमे सब कुछ मिल गए हैं। अब हमें जेल, मुकदमे और लाठी- डंडों से डर नहीं लगता है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोगों और उनकी नफरत की राजनीति से सावधान रहें। भाजपा के एक नेता ने कहा कि तकनीक इतनी बढ़ गई कि अमेरिका में भगवा रंग का आईफोन बन रहा है। ये लोग ऐसे ही जनता को बेवकूफ बनाते हैं। अगर अमेरिका में भगवा रंग का चाकू बनेगा और लोगों की पीठ में मारा जाएगा, तो भाजपा वाले कहेंगे कि बुरा मत मानना, यह भगवा रंग का चाकू है। ये भाजपाई भगवा 56 छुरी हैं, इसलिए इनसे सावधान रहें। ये भगवा रंग का छुरा लेकर लोगों की पीठ और पेट में मारने को तैयार हैं। इनके हिंदू-मुसलमान के एजेंडे में फंस गए, तो कभी आपका घर तो कभी स्कूल-अस्पताल उजाड़ा जाएगा। भाजपा दिल्ली में इसलिए आई है, ताकि दिल्लीवासियों की तकदीर बर्बाद कर सके। इन्हें इनका मकसद पूरा करने से पहले दिल्ली से खदेड़ना होगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube