Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पंजाब होगा नशामुक्त, युवा खेलेंगे और बनेंगे सेहतमंद, केजरीवाल ने 3100 गांवों में खेल मैदान की रखी नींव

  • October 9, 2025

पंजाब के युवा अब नशा छोड़कर खेलेंगे और सेहतमंद बनेंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के गांवों में खेल का मैदान बनाने जा रही है। गुरुवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ 3100 गांवों में खेल के मैदान बनाने की नींव रखी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में बड़े-बड़े स्टेडियम तो बनाए गए, लेकिन किसी सरकार ने गांवों में युवाओं के लिए खेल के मैदान नहीं बनवाए। ‘‘आप’’ सरकार न सिर्फ खेल के मैदान बनाएगी, बलिक खेल का सामान भी देगी। यहां युवा आकर खेलेंगे और यहीं से भारतीय टीमों के भविष्य के कप्तान निकलेंगे। खेल के मैदान, नशे के खिलाफ युद्ध और रोजगार के अवसर पंजाब को खुशहाल और रंगला बनाएंगे। ‘‘आप’’ सरकार का नशा के विरुद्ध युद्ध जारी है। सरकार एक भी नशा तस्कर को नहीं छोड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। आजादी के बाद 75 वर्षों में किसी भी सरकार ने गांवों की ओर ध्यान नहीं दिया। देश भर में बड़े-बड़े क्रिकेट स्टेडियम बनाए गए, लेकिन गांवों में युवाओं के लिए खेल के मैदान बनाने वाली कोई सरकार नहीं आई, चाहे वह भाजपा की हो, कांग्रेस की हो, अकाली दल की हो या किसी अन्य पार्टी की हो। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 3,100 गांवों में शानदार और आधुनिक खेल के मैदान बनाने का काम शुरू किया है। इन मैदानों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के लिए ट्रैक बनाए जा रहे हैं। हर गांव में स्थानीय खेल के लिए अलग मैदान होगा। पंजाब सरकार खेल का सारा सामान भी उपलब्ध कराएगी। इन खेल के मैदानों के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी यूथ क्लब की होगी। साथ ही खेल सामग्री की सुरक्षा का दायित्व भी यूथ क्लब की होगी। यूथ क्लब गांव के युवाओं को इन खेल के मैदानों से जोड़ें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ की सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। पुरानी सरकारों ने पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाकर युवाओं को बर्बाद किया। लेकिन पिछले 8-10 महीनों से “आप” सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। बड़े-बड़े नशा तस्करों को जेल में डाला गया है, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं और किलो-किलो हेरोइन, कोकेन व चिट्टा बरामद किया गया है। करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं। कई तस्करों का एनकाउंटर भी हुआ है। देश में नशे के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई पहले कभी नहीं देखी गई।

उन्होंने कहा कि एक बड़ा नेता नशा तस्करी में जेल में सड़ रहा है। उस नेता के बारे में कई लोग कहते थे कि इसको जेल में डालने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता। लेकिन “आप” सरकार ने उसे जेल में डाल दिया। जो भी नशा बेचते पाया जाएगा, उसे जेल में डाला जाएगा। अकाली दल, कांग्रेस और अन्य पार्टियां नशा तस्करों के साथ मिली हुई थीं। जब उस नेता को ‘‘आप’’ सरकार ने जेल में डाला तो ये सभी पार्टियां एकजुट हो गईं। इससे साफ है कि ये सभी नशे के कारोबार में शामिल थे और इन्हें पंजाब की चिंता नहीं थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशा छुड़ाने के लिए बनाए गए केंद्रों में मरीजों के साथ गलत व्यवहार होता था, लेकिन अब सभी सेंटर अच्छे कर दिए हैं। युवा नशा छोड़ने के लिए इन केंद्रों में खुशी-खुशी जा रहे हैं और स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। लेकिन नशा छोड़ने के बाद युवाओं को कुछ करने का मौका चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार दो बड़े कदम उठा रही है। पहला, 3,100 गांवों में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, ताकि युवा नशा छोड़कर खेलें, सेहत बनाएं और खुश रहें। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम, राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, फुटबॉल और हॉकी टीम के कप्तान पंजाबी हैं। यह पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है। अगले 5-10 सालों में इन खेल मैदानों से निकलकर भारतीय क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल टीमों के कप्तान बनेंगे। उन्होंने युवाओं से खूब खेलने, सेहत बनाने और देश का नाम रोशन करने की अपील की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। ‘‘आप’’ सरकार ने बिना सिफारिश और रिश्वत के सिर्फ मेरिट के आधार पर 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। जबकि पुरानी सरकारों में नौकरियां पाने के लिए हजारों रुपये देने पड़ते थे। इसके अलावा, पंजाब में निजी क्षेत्र में 4 लाख से ज्यादा नौकरियां सृजित की जा रही हैं। उन्होंने मोहाली में होने वाले एक और बड़े एलान का जिक्र किया, जिसमें कॉलेज के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस सिखाने और शुरू करने की योजना है। इससे कॉलेज से निकलने वाला हर छात्र नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि 10-20 अन्य लोगों को नौकरी देने वाला बनेगा। खेल के मैदान, नशे के खिलाफ युद्ध और रोजगार के अवसर पंजाब को खुशहाल और रंगला बनाएंगे।

पहले खेल संघों पर राजनीतिक कब्जा था और आज “आप” सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार कर रही- भगवंत मान

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले खेलों के क्षेत्र में बुनियादी ढाँचा न के बराबर था, लेकिन अब आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। पंजाब ने खेलों में बड़ा योगदान दिया है। जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराता है, तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात होती है। वर्तमान में चार राष्ट्रीय टीमों की कप्तानी पंजाबियों के पास है, जिनमें हरमनप्रीत कौर, शुभमन गिल और हरमनप्रीत सिंह शामिल हैं। आज नौ पंजाबी खिलाड़ी राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं—यह पंजाब के शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। अब राज्य में इतना बड़ा खेल बुनियादी ढाँचा तैयार हुआ है कि एक ही परिवार की तीन पीढ़ियाँ “खेलां वतन पंजाब दियां” में भाग ले रही हैं। सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये, रजत विजेताओं को 75 लाख और कांस्य विजेताओं को 50 लाख रुपये देती है।

उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को नकद इनाम तुरंत दिया जाता है। भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक पंजाबी खिलाड़ी को पदक जीतने पर एक-एक करोड़ रुपये दिए गए ताकि अन्य युवा भी प्रेरित हों। जबकि पहले खिलाड़ियों को पैसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। बादल परिवर की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल परिवार ने सत्ता का दुरुपयोग किया और अपने शासन में फिल्मी सितारों पर धन लुटाया। पहले खेल मंत्री खेलों की समझ से वंचित थे, खेल संघों पर राजनीतिक कब्जा था और नेता सरकारी खर्च पर मौज-मस्ती करते थे। मौजूदा सरकार ने 300 कोच नियुक्त किए हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को आठ लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, इसलिए सरकार उन्हें प्रशिक्षित कर भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार कर रही है। खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देंगे और नशे से दूर रखेंगे। जो लोग नशे के माध्यम से युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार के “जनरलों” को जेल भेज दिया गया है। पहले कोई उन्हें छूने की हिम्मत नहीं करता था, लेकिन अब हमारी सरकार ने यह साहस दिखाया है। जब एक अकाली नेता को गिरफ्तार किया गया, तो विपक्षी दलों का पाखंडी गठजोड़ उजागर हो गया—वे जेल में बंद आरोपी के लिए सुविधाओं एवं विशेष बैरक की मांग करने के साथ साथ मानव अधिकारों की उल्लंघन संबंधी हल्ला करने लगे हैं। नशों के खिलाफ जंग में खेल सबसे प्रभावी हथियार हैं। पंजाब की धरती ने अनगिनत महान खिलाड़ियों को जन्म दिया है। राज्य के हर क्षेत्र में जहाँ कोई खेल लोकप्रिय है, वहाँ उस खेल के विशेषज्ञ और कोच नियुक्त किए जाएंगे ताकि खेलों के माध्यम से पंजाब के विकास को नई गति मिल सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube