Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

तरन तारन उपचुनाव में “आप” की ऐतिहासिक जीत पर बोले केजरीवाल, पंजाब की जनता को काम की राजनीति ही पसंद

  • November 14, 2025

पंजाब के तरन तारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शुक्रवार को हुए मतगणना के दौरान अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के आगे कही भी नहीं ठहरे। 12 हजार से अधिक मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी की इस जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर दिया है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक व दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत तमाम नेताओं ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए पंजाब की जनता और “आप” कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने तरन-तारन उपचुनाव में पार्टी की जीत पर वहां की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि तरन-तारन सीट वापस “आप” के खाते में लाना बड़ी उपलब्धि है। यह किसी अहंकार का विषय नहीं है, लेकिन सूक्ष्मता से देखें तो पंजाब की जनता ने एक बार फिर अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को नकार दिया है। इससे पहले लुधियाना जैसी शहरी सीट पर हिंदू, पंजाबी, सिख, मुस्लिम सभी समुदायों ने मिलकर आम आदमी पार्टी को बंपर और ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। अब तरन-तारन जैसी ग्रामीण सीट पर भी हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। यह साफ प्रमाण है कि पंजाब की जनता के दिल में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान बसे हुए हैं।

“आप” के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने एक्स पर कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। तरन तारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सरदार हरमीत सिंह संधू को ढेरों बधाइयां। पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

उधर, “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब के अप चुनाव में फिर जीती आम आदमी पार्टी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी का जलवा बरकरार है। लुधियाना उपचुनाव, गुजरात उपचुनाव के बाद ये शानदार जीत है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि तरन तारन उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हुई है। यानि पंजाब के लोगों ने इन दोनों पार्टियों की राजनीति को नकार दिया है।भगवंत मान सरकार के काम पर लोगों ने मुहर लगाई है। सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube