Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अब जनता को तय करना है कि उन्हें महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी चाहिए या महिलाओं के लिए हर महीने 2100 रुपए, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और बसों की यात्रा फ्री करने वाले केजरीवाल चाहिए – संजय सिंह

  • January 6, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर रविवार को कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। “आप” के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा में गाली देना ही सबसे बड़ी योग्यता है। भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री आतिशी को गाली देने वाले रमेश बिधूड़ी को दिल्ली में अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना दिया है। इसलिए अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि उन्हें महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी चाहिए या महिलाओं के लिए हर महीने 2100 रुपए देने, उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और बसों की यात्रा फ्री करने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में गालियां देने की ट्रेनिंग दी जाती है। रमेश बिधूड़ी ने गाली देकर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी गालीबाज़ और गुंडों की पार्टी है।संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को जिस तरह की भद्दी और अपमानजनक गालियां देने का काम किया है, राजनीति में रहने वाला व्यक्ति एक महिला मुख्यमंत्री के लिए इतनी गंदी भाषा का प्रयोग करे, इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। रविवार को भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना बाप बदल दिया। क्या मोदी जी अपने नेताओं को यही सिखाते हैं? क्या भाजपा वाले यही ट्रेनिंग देते हैं? क्या इनके यहां दिन-रात यही गाली-गलौज भाषा की ट्रेनिंग दी जाती है? ये लोग यही गुंडागर्दी की भाषा बोलते हैं? आतिशी के पिताजी 80 साल की उम्र के हैं। वृद्धावस्था में हैं और बीमार हैं। ऐसी हालत में भाजपा वाले एक महिला मुख्यमंत्री के मां-बाप को गालियां दे रहे हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?संजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे बड़ी गुंडों और गालीबाजों की पार्टी है। पहले तो इन्होंने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में गाली दी थी। उसकी योग्यता ही ये है कि उसने संसद में गाली दी है। अभी उसने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। एक महिला नेता पर शर्मनाक टिप्पणी की। चुनाव में वो हमारे खिलाफ लड़ सकते हैं, लेकिन जहां महिला सम्मान की बात आती है, वहां अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कोई मतभेद नहीं रखते। सबसे पहले महिलाओं का सम्मान है।संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता ने बयान दिया। लेकिन बहुत शर्म की बात है कि उनकी ही पार्टी के नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं कि रमेश बिधूड़ी ने जो गलत बोला है। यह इन लोगों का चरित्र है। क्या इससे साफ नहीं हो जाता कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भाजपा से मिले हुए हैं या इनके गहरे संबंध हैं? इन लोगों की इतनी भी हिम्मत नहीं है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द भी बोल सकें। ये लोग सीएम आतिशी के मामले में नहीं बोले, कोई बात नहीं, लेकिन कम से कम अपनी ही पार्टी की नेता प्रियंका गांधी के बारे में बोल देते। इसलिए हम बार-बार कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के अंदर भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ने वाले कुछ नेता हैं, जिनमें अजय माकन और संदीप दीक्षित प्रमुख रूप से शामिल हैं।संजय सिंह ने कहा कि एक बात तो तय है कि रमेश बिधूड़ी ने जब से यह गाली-गलौज शुरू की है और एक निर्वाचित महिला मुख्यमंत्री के 80 साल के बूढ़े और बीमार पिता को गाली दी है, तब से भाजपा के आका बहुत खुश हैं। वो कह रहे हैं कि हमारी पार्टी में तो ऐसा ही नेता होना चाहिए। यही सबसे सुयोग्य, अच्छा और बेहतरीन आदमी है। क्योंकि यह महिलाओं को अच्छी-अच्छी गालियां दे लेता है। अरविंद केजरीवाल महिलाओं को 2100 रुपए सम्मान दे रहे हैं, माताओं-बहनों के लिए बस की फ्री यात्रा कर रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं, वो ठीक नहीं हैं। बल्कि महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी ठीक है। यह भाजपा की सोच है। यह मोदी जी और भाजपा के आका-नेताओं की सोच है।संजय सिंह ने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री का असली चेहरा रमेश बिधूड़ी है। दिल्ली की जनता और माताओं-बहनों को तय करना है कि उन्हें महिलाओं के लिए बस की फ्री यात्रा की सुविधा देने वाले, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने वाले, 2100 रुपए की महिला सम्मान राशि घोषित करने वाले, महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव सीना तानकर आगे रहने वाले, सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछाने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए या महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री के तौर पर चाहिए। क्योंकि उसने रविवार को जिस तरह के गाली-गलौज शुरू की है, भाजपा उसे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा में जो सारी योग्यता चाहिए, रमेश बिधूड़ी उसे पूरा करता है। संजय सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने पहले संसद में भी गाली दी थी। भाजपा में सबसे बड़ी योग्या ही गाली-गलौच करना है। कल से रमेश बिधूड़ी न्यूज चैनलों पर खूब चल रहा है। भाजपा में उसकी ख्याति खूब बढ़ गई है। सारे भाजपाई उसके पक्ष में खड़े हो गए हैं। इससे साफ है कि भाजप के मुख्यमंत्री का चेहरा वही होगा। महिलाओं के खिलाफ जो भी टिप्पणी करेगा जनता उसे देख रही है और जनता अपने तरीके से इसका जवाब देगी। कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए सम्मान राशि के ऐलान पर संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ही गारंटी हैं। जिन्होंने बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज फ्री दिया। माताओं बहनों के लिए बस की यात्रा फ्री की। बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री कराई। इन सबके बावजूद मुनाफे का बजट दिया। अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं लोग उसपर भरोसा करते हैं। बाकी घोषणा करने के लिए बहुत सी पार्टियां हैं जो कुछ न कुछ बोलेंगी।प्रधानमंत्री मोदी के आपदा वाले बयान पर संजय सिंह ने कहा पंजाबी में अगर आप किसी से पूछे कि दिल्ली किसका तो लोग बोलेंगे दिल्ली ‘आप दा’। यह पंजाबी में ‘आप दा दिल्ली’ हो जाता है। दिल्ली आम आदमी पार्टी की है। और मोदी जी भी इस बात को मानते हैं। आजकल मोदी जी के साथ कई दुर्घटनाएं हो रही है। उसके साथ मुझे सहानुभूति है। लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि इनके गाली गलौज से कुछ होने वाला नहीं है। दिल्ली की जनता भाजपाइयों की जमानत जब्त कराने के लिए तैयार है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube