Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अमित शाह में हिम्मत है तो गैंगस्टर्स को गिरफ्तार करके दिखाएं, दिल्ली में अपराध रोककर दिखाए- केजरीवाल

  • December 1, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कराकर अमित शाह ने दिल्ली वालों को संदेश दिया है कि अगर गैंगस्टर के खिलाफ आवाज उठाओगे तो जेल जाओगे। साथ ही गैंगस्टर को संदेश दिया है कि हम तुम्हारी सुरक्षा करेंगे। तुम चिंता मत करना है, मैं गृह मंत्रालय में बैठा हूं। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान ने कपिल सांगवान के खिलाफ दर्जनों शिकायत दिल्ली पुलिस से कर रखी है। इसी कारण अमित शाह ने उन्हें गिरफ्तार कराया। जबकि मैंने बढ़ते अपराध पर आवाज उठाई तो अमित शाह और भाजपा ने मुझ पर हमला करा दिया। उन्होंने कहा कि अगर अमित शाह में हिम्मत है तो गैंगस्टर्स को गिरफ्तार करके दिखाएं और दिल्ली में अपराध रोककर दिखाएं।

जब दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होने लगी, तब मैंने इस पर सवाल खड़े किए- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि पिछले कई दिनों से मैं दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं। खासकर दो-तीन सालों से दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से से बदतर होती जा रही है। मैं दिल्ली का एक नागरिक हूं। दिल्ली का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। लोगों के बीच जाता हूं, उनसे मिलता हूं। दिल्ली के लोग कानून व्यवस्था को लेकर बेहद चिंतित हैं। दिल्ली के लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं। उन्हें पता नहीं, कब किसके साथ क्या हो जाएगा? मैं पिछले काफी दिनों तक कुछ नहीं बोला। मुझे लगा कि स्थिति सुधर जाएगी। कानून व्यवस्था ऐसा मुद्दा नहीं है, जिस पर राजनीति होनी चाहिए। लेकिन जब स्थिति बद से बदतर होती जा रही है और दिल्ली के अंदर खुलेआम गोलियां चलने लगी हैं, ऐसा लगता है कि गैंगस्टर ने दिल्ली के अंदर कब्ज़ा कर रखा है। तब मुझसे चुप नहीं रहा गया और मैं दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने चालू किए।

मैं कानून व्यवस्था से पीड़ित दुकानदार से मिलने नांगलोई गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे रास्ते में रोक लिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले दिनों नांगलोई गया। नांगलोई में एक दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए और उन्होंने दुकान पर धुआंधार गोलियां चलाईं। मैं नांगलोई गया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रोक दिया। मुझे जाने नहीं दिया गया। पता नहीं क्यों? पूरी दिल्ली के अंदर आज बिजनेसमैन डर के माहौल में जी रहा है, उसे फिरौती की कॉल आती हैं। अगर वह फिरौती नहीं देता है तो थोड़े दिन के बाद एक संदेश देने के लिए उसकी दुकान पर शूटआउट हो जाता है कि अगर तुमने रंगदारी नहीं दी तो कुछ भी हो सकता है। आज दिल्ली के बिजनेसमैन को यह नहीं पता कि वह सुरक्षा के लिए किसके पास जाए। कल मैं पंचशील एनक्लेव गया। पंचशील एंक्लेव दिल्ली का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां 64 साल के एक बुजुर्ग की चाकू गोंद -गोंद कर निर्मम हत्या कर दी गई। दिल्ली में बहुत सारे सीनियर सिटीजन हैं। कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिनके बच्चे पढ़ने और नौकरी करने के लिए दिल्ली के बाहर चले गए हैं, बुजुर्ग अकेले रहते हैं। ऐसे बुजुर्ग आज दहशत के माहौल में जी रहे हैं। दिल्ली की महिलाएं दहशत के माहौल में जी रही हैं। ईव टीजिंग तो रोज का काम है, लेकिन कई बार किसी महिला का अपहरण हो जाता है, मर्डर हो जाता है, गैंगरेप हो जाता है।

मुझे उम्मीद थी कि मेरे सवाल उठाने पर अमित शाह ठोस कदम उठाएंगे, लेकिन शनिवार को मेरे ऊपर ही हमला करवा दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी यह काम दिल्ली की चुनी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार के पास है, लेकिन दिल्ली की सुरक्षा, दिल्ली की कानून व्यवस्था, दिल्ली के लोगों का सुरक्षा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीधे अधीन आती है। मुझे उम्मीद थी कि मेरे मुद्दे उठाने पर अमित शाह जी कुछ कार्रवाई करेंगे। अमित शाह जी बलात्कारियों को पकड़ेंगे, गैंगस्टर को पकड़ेंगे, पुलिस को बोलेंगे कि इस तरह की घटनाएं अब नहीं होनी चाहिए। अमित शाह जी ठोस कदम उठाएंगे, जिससे दिल्लीवासियों को कुछ सुकून मिलेगा। लेकिन इसके वजह हमने देखा कि शनिवार को मेरे ऊपर हमला करवा दिया गया। मैं ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा में जा रहा था। मेरे ऊपर लिक्विड फेंका गया। वह लिक्विड हार्मलेस था, लेकिन वह हार्मफुल भी हो सकता था।

विधायक नरेश बाल्यान खुद गैंगस्टर कपिल सांगवान की धमकियों से पीड़ित हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को ही मेरे एक विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया गया। उस विधायक का कसूर यह था कि वह विधायक भी इस किस्म के गैंगस्टर का पीड़ित था। उसके पास भी फिरौती की अलग-अलग तरह से गैंगस्टर की कॉल आ रही थीं। आज से डेढ़-दो साल पहले उसके पास गैंगस्टर की कई सारी कॉल आई। जिसकी उसने बाकायदा लिखित शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। उसने शिकायत में कहा कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर की बार-बार कॉल आ रही हैं। मुझे और मेरे परिवार को धमकियां मिल रही है। मुझे उससे बचाइए।

केजरीवाल ने नरेश बाल्यान की ओर से कपिल सांगवान के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत को मीडिया के सामने रखा

अरविंद केजरीवाल ने विधायक नरेश बालियान द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत के कुछ हिस्से को पढ़कर भी सुनाया। यह शिकायत उन्होंने स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस धालीवाल को लिखी है। 23 मई 2023 को उन्होंने यह शिकायत की थी। जिसमें विषय था- कपिल सांगवान उर्फ नंदू, नंदू गैंग के सदस्य और उनके भाई के खिलाफ जबरन वसूली के लिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत। शिकायत में लिखा कि मुझे इस मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया, और इस एक मोबाइल नंबर से भी एक व्यक्ति ने खुद को नंदू गैंग का कपिल सांगवान उर्फ नंदू बताया। उक्त कॉल में उसने धमकी दी कि अगर मैं उसके आदेश का पालन नहीं करूंगा तो वह मुझे और मेरे परिवार को जान से मार देगा। मेरे मन में गंभीर डर पैदा करने के लिए उसने मेरे बेटे के ठिकाने का भी खुलासा किया, जो विदेश में रह रहा है। साथ ही, उसने मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के ठिकाने का भी खुलासा किया। तब से, उसने मुझे धमकी और जबरन वसूली के लिए बताए गए मोबाइल नंबर से लगभग 35 से 40 बार कॉल किया है। कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने आगे धमकी दी कि वह अपने संभावित लक्ष्यों से पैसे ऐंठने के लिए उन्हें धमकी और जबरन वसूली के लिए कॉल कर रहा है। जिसके लिए वह चाहता है कि मैं उसके निर्देशों और आदेशों के अनुसार काम करूं और उसके संभावित लक्ष्यों से पैसे इकट्ठा करूं और उसके आदमी को सौंप दूं। क्योंकि मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, और उसका फोन काट दिया, कपिल सांगवान ने मुझे कई बार व्हाट्सएप कॉल किया और अपनी अवैध मांगों और हुक्मों के लिए दबाव डाला। और कपिल सांगवान ने अपने आखिरी कॉल में बताया कि उसने मेरे नाम का इस्तेमाल करके जबरन वसूली के लिए कॉल करना शुरू कर दिया है। अपने संभावित लक्ष्यों से जबरन वसूली की साजिश में, कपिल सांगवान चाहता है कि मैं उसके संभावित लक्ष्यों से संपर्क कर पैसे की मांग के लिए जबरन वसूली का मेसेज दूूं और उसके लक्ष्यों से जबरन वसूली के पैसे वसूल करूं। वह यह भी धमकी दे रहा है कि अगर मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो वह अपने गिरोह के सदस्य को मुझे और मेरे परिवार को खत्म करने का निर्देश देगा। मैंने इन अवैध आदेशों को मानने से साफ मना कर दिया है और अब इस मामले को आपके सामने लाकर संभावित लक्ष्यों को इन व्यक्तियों के गैरकानूनी कृत्यों से बचाने का निर्णय लिया है।

हमारा कसूर यह है कि हम लोग दिल्ली की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की बात उठा रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विधायक नरेश बाल्यान कपिल सांगवान उर्फ नंदू से पीड़ित है। उनको कपिल सांगवान से कई धमकियां आईं। नरेश बाल्यान ने इस तरह की कई चिट्ठियां दिल्ली पुलिस को लिखी है और कार्रवाई की मांग की है कि मुझे बार-बार धमकियां आ रही हैं। नरेश बाल्यान की चिट्ठी पर कार्रवाई करने के बजाय शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, शनिवार को ही मेरे ऊपर हमला कराया गया। हमारा कसूर यह था कि हम लोग दिल्ली की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की बात उठा रहे थे।

आखिर दिल्ली के लोग अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएंगे?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी से अमित शाह ने दिल्ली की जनता को क्या संदेश दिया है? अमित शाह ने दिल्ली की जनता को सीधा संदेश दिया कि अगर तुमने शिकायत करने की कोशिश की, अगर तुम्हारे साथ कुछ भी होता है और तुमने पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारे ऊपर हमले कराए जा सकते हैं और तुम्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इसलिए पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत मत करना। यह अमित शाह का सीधा-सीधा संदेश है। वहीं, अमित शाह ने गैंगस्टर को संदेश दिया है कि मैं तुम्हें बचाने के लिए हूं, तुम चिंता मत करना। अगर कोई शिकायत आएगी तो शिकायतकर्ता की ही ऐसी-तैसी कर देंगे। तुम लोगों को बचाने के लिए मैं गृह मंत्रालय में बैठा हूं। आखिर दिल्ली के लोग अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएंगे। लोग कैसे शिकायत करेंगे।

अमित शाह जी, मेरे उपर हमले करने या मेरे विधायक को गिरफ्तार करने से क्या दिल्ली की महिलाएं, व्यापारी और आम लोग सुरक्षित हो जाएंगे?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को चुनौती दी कि मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास हिम्मत है तो इन गैंगस्टर को गिरफ्तार करके दिखाइए। दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि कौन-कौन गैंगस्टर कार्य कर रहे हैं। अगर हिम्मत है तो उन गैंगस्टर को गिरफ्तार करके दिखाइए। दिल्ली के अंदर जो मर्डर कर रहे हैं, बलात्कार कर रहे हैं, अपराधी घूम रहे हैं, उनको गिरफ्तार कीजिए। मेरे ऊपर हमला करवाने और मेरे विधायक को गिरफ्तार करने से क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी, मेरे ऊपर हमला करवाने और विधायक को गिरफ्तार करने से क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे, क्या दिल्ली के नागरिक और सीनियर सिटीजन सुरक्षित हो जाएंगे। अब दिल्ली की जनता अमित शाह जी से ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube