Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है तो मुख्यमंत्री आवास में रहने की कोई वजह नहीं बनती, इसलिए उन्होंने खाली कर दिया- मनीष सिसोदिया

  • October 4, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को चांदनी चौक विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से संवाद किया। पदयात्रा में भारी तादात में आम जनता ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन दिया। पार्टी कार्यकर्ता ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ‘अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जिंदाबाद और ईमानदारी की क्या पहचान, केजरीवाल और झाड़ू निशान’ के नारे लगाए गए। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक आम आदमी हैं। वह मुख्यमंत्री आवास में रहें या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है तो मुख्यमंत्री आवास में रहने की कोई वजह नहीं बनती है। इसलिए उन्होंने आवास खाली कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी ईमानदारी पर जो लांछन लगाया है, दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उसका जवाब देगी।

चांदनी चौक विधानसभा की जनता से संवाद करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से मैंने जितनी भी पदयात्राएं की हैं, उनमें लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि हम इंतजार कर रहे थे कि आप जेल आएं और बाहर काम करें। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को बहुत याद किया है। लोगों का कहना है कि अब केजरीवाल आ गए हैं तो उन्हें जिताकर दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा ने केजरीवाल की ईमानदारी पर जो लांछन लगाया है, दिल्ली की जनता 2025 में इसका जवाब देगी। भाजपा वालों ने दिल्ली की जनता को खूब परेशान किया है, अब वह वापस आ गए हैं तो सब ठीक कराएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश का दिल दिल्ली है और दिल्ली का दिल चांदनी चौक को कहा जाता है। यहां पूरे देश से लोग आते हैं। यहां के व्यापारी भी पूरे देश और दिल्ली से संबंध रखते हैं। यहां आना एक अलग अनुभव है। मैं पूरी दिल्ली में जाता हूं, लेकिन यहां पूरा देश आया हुआ है। लोग आम आदमी पार्टी के विधायक के काम की तारीफ कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वह सारी सुविधाएं दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं, भाजपा वालों ने इन्हें परेशान करने के लिए फंसाया था। लोग विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों को ईमानदार सरकार चाहिए। उन्हें ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें चंदा लेने के लिए परेशान न करे। व्यापारियों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल न करे। उन्होंने देखा है कि किस तरह भाजपा के शासन में ईडी-सीबीआई देश के व्यापारियों को लूट रही है। इसलिए लोग कह रहे हैं कि अगर केजरीवाल जैसे व्यक्ति शासन में रहेंगे तो वह इससे बचे रहेंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास खाली करने के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल आम आदमी हैं और वह आम आदमी की तरह रहते हैं। फिर चाहे वह मुख्यमंत्री आवास में रहें या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अरविंद केजरीवाल अब मुख्यमंत्री नहीं हैं, इसलिए अब सीएम आवास में रहने की कोई वजह नहीं बनती है।

मनीष सिसोदिया के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

चांदनी चौक में पदयात्रा करने पहुंचे मनीष सिसोदिया का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने फूल माला और शॉल पहनाकर सिसोदिया का स्वागत किया। कई युवा, बच्चे और महिलाएं दूर-दूर से वहां बाजार करने आए थे, वह सिसोदिया से मिलने के लिए उत्साहित दिखे। उन्होंने सिसोदिया के साथ सेल्फी ली। कई बच्चे भी सिसोदिया से मिलने के लिए पहुंचे थे, उन्होंने बच्चों के बात की और अच्छे भविष्ट के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरा कई व्यापारियों और दुकानदारों ने भी सिसोदिया का स्वागत किया।

लोगों ने कहा, ‘‘हम आपके काम के फैन हैं’’

पदयात्रा के दौरान दिल्ली के लोग मनीष सिसोदिया को काफी प्यार और सम्मान दे रहे हैं। शुक्रवार को पदयात्रा के दौरान कुछ लोगों ने मनीष सिसोदिया से कहा कि हम आपके काम के बहुत बड़े फैन हैं। अगर जरूरत पड़ी को हम अरविंद केजरीवाल और आपके लिए जान भी दे देंगे। उनके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मनीष सिसोदिया ने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube