Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है, ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं और भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं- अरविंद केजरीवाल

  • October 31, 2024

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की ताकत और बढ़ गई है और वहीं भाजपा को बड़ा झटका भी लगा हैं। दक्षिणी दिल्ली से बड़े नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर अपने कई साथियों के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सभी की सदस्यता दिलाई। ब्रह्म सिंह तोमर दिल्ली देहात में यह बहुत जाना पहचाना नाम है। इस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है, ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं और भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए ब्रहंम सिंह तंवर का स्वागत भी किया था। इस दौरान ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी के लिए बेहद खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति में बहुत बड़ा चेहरा हैं और दिल्ली के बहुत बड़े नेता हैं। पिछले 50 वर्षों से अलग-अलग तरह से वह दिल्ली के लोगों की सेवा करते रहे हैं। कभी सीधे सरकार के अंदर तो कभी सरकार के माध्यम से वह लोगों से जुड़े रहे हैं। ब्रह्म सिंह तंवर दो बार महरौली और एक बार छत्तरपुर से एमएलए रहे हैं। उन्हें जहां-जहां मौका मिला, उन्होंने क्षेत्रों का विकास किया। दिल्ली के विकास में उनका बहुत योगदान रहा है। आज वो भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी मात्र 10-12 साल पुरानी पार्टी है। लेकिन पहले दिल्ली में और अब पंजाब में, आम आदमी पार्टी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर हमारा परिवार बढ़ता जा रहा है। अच्छे-अच्छे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं ब्रह्म सिंह तंवर और उनकी पूरी टीम का आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे लगता है कि उनके आने से आम आदमी पार्टी का हमारा परिवार और सशक्त होगा, उसे ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास को भी गति मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों से प्रभावित होकर अच्छे-अच्छे लोग हमारे साथ आएंगे और जनता हमें समर्थन देगी। यही वो समय होता है जब जनतंत्र के अंदर हर पांच साल में चुने गए अपने प्रतिनिधि का जनता आकलन करती है। सबके काम के हिसाब से सबका आकलन किया जाएगा।

वहीं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज आदमी पार्टी परिवार में दिल्ली देहात से एक बहुत बड़ा चेहरा ब्रह्म सिंह तंवर हमारे साथ जुड़ रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली और दिल्ली देहात में यह बहुत जाना पहचाना नाम है। ब्रह्म सिंह तंवर तीन बार विधायक और तीन बार काउंसलर रहे हैं।

इस दौरान ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि मैं भाजपा से अपने संबंध तोड़कर आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने का पूरा मन बना चुका हूं। मैंने वर्षों से अपने क्षेत्र और पूरी दिल्ली की सेवा की है। चाहे वो रोजगार से संबंधित हो या क्षेत्र के विकास से संबंधित, मैं अपनी पार्टी के साथ काम करता रहा। लेकिन अब मैं पूर्ण रूप से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा हूं। अरविंद केजरीवाल के उत्साह और उनकी कार्यशैली को देखकर मैं दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा विकास, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के तेजी से विकास के लिए उनके साथ जुड़ा हूं। अरविंद केजरीवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर हम अपने क्षेत्र की सेवा करेंगे। आने वाले चुनाव में बनने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को पूरा सहयोग देंगे। कई कार्यकर्ता जो पार्टी में किसी न किसी पद पर रहे हैं, वो सभी मेरे साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ आए हैं। हम सभी आगे मिलकर काम करेंगे।

ब्रह्म सिंह तंवर ने आगे कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का काम देखा है। मुझे उनके काम अच्छे लगे। जिस पार्टी में काम कर रहा था, वहां मुझे काम करते हुए पूरे 50 साल हो गए। कई बार इस लंबे समय के दौरान नए कार्यकर्ताओं से मतभेद भी होते हैं। मैंने अपने जीवन में जनता की सेवा के अलावा कोई और दूसरा काम नहीं किया है। मुझे लगा कि आम आदमी पार्टी के साथ रहकर मैं बेहतर काम कर पाऊंगा और लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर पाऊंगा। इसलिए मैंने ये रास्ता चुना। मैं अरविंद केजरीवाल से मिला, मुझे उनके आचार-विचार अच्छे लगे और मैंने उन्हें ज्वाइन किया।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ब्रह्म सिंह तंवर के साथ भाजपा से आए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबीर तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा, महरौली से पूर्व मंडल महामंत्री उमेश भारद्वाज, महरौली से ही पूर्व उपाध्यक्ष मंडल महेश शर्मा, सैदुलाजाब से महामंत्री सत्य कौशिक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू डागर, आयानगर वार्ड से पूर्व प्रत्याशी वेदपाल, भाटी के प्रवक्ता आर. एस. राघव, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तंवर, महरौली से मंत्री ओबीसी कवर सिंह, दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद शगीर, छतरपुर मंडल युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह, महरौली में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सुशील अम्बावता, भाटी मंडल के एससी मोर्चा अध्यक्ष सुखबीर, घिटरौनी से वरिष्ठ नेता विनोद पहलवान, आयानगर से जयवीर, राजपुर से वरिष्ठ नेता जय गंगा, राजपुर से हरिश्चंद्र, जौनपुर से वरिष्ठ नेता महेंद्र अम्बावता, महरौली से जिला महामंत्री सलीम खान, मैदान गढ़ी के मंडल मंत्री रितेश डागर, मैदान गढ़ी से मंडल मंत्री सुरेंद्र डागर, मैदान गढ़ी से उपाध्यक्ष सोनू डागर (जेडी), मैदान गढ़ी से उपाध्यक्ष सुनीस डागर, एससी मोर्चा भाटी मंडल के उपाध्यक्ष धर्मपाल, एससी मोर्चा भाटी मंडल से रबेंद्र वाल्मीकि, भाटी मंडल के उपाध्यक्ष सुखबीर तंवर और सैदुलाजाब वार्ड ओबीसी के मंडल अध्यक्ष सुरेश उर्फ भोला को आम आदमी पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube