Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

‘‘आप’’ और भाजपा सरकार में हुए काम पर बहस की सीएम रेखा गुप्ता की चुनौती स्वीकार- सौरभ भारद्वाज

  • September 19, 2025

आम आदमी पार्टी ने भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अपने और पुरानी सरकारों के कार्यकाल में दिल्ली में हुए काम को लेकर सार्वजनिक बहस करने की दी गई चुनौती को स्वीकार कर लिया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सार्वजनिक बहस की चुनौती देने के लिए सीएम रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया और कहा कि शुक्रवार को ड्रेनेज मास्टर प्लान के उद्घाटन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने ‘‘आप’’ सरकार के 10 सालों में और अपने कार्यकाल में हुए काम पर बहस की खुली चुनौती दी है। सीएम रेखा गुप्ता जल्द दिन, समय और स्थान बताएं, हम वहां आकर चर्चा के लिए तैयार हैं। अभी तक कई बार भाजपा के नेता चुनौती देकर भाग चुके हैं, लेकिन उम्मीद है कि सीएम रेखा गुप्ता चुनौती देकर नहीं भागेंगी।

‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कूर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ड्रेनेज मास्टर प्लान का उद्घाटन किया है। सीएम ने ड्रेनेज का उद्घाटन नहीं किया है, सिर्फ प्लान का किया है। उद्घाटन के दौरान सीएम ने कहा है कि पुरानी सरकारों ने जल भराव और ड्रेनेज के मामले में कोई काम नहीं किया। पुरानी सरकारें सिर्फ लालीपॉप देना चाहती थीं। फिर सीएम रेखा गुप्ता ने पुरानी सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि पुरानी सरकार के लोग आएं और मुझसे बात करें कि ड्रेनेज पर पिछले 10 सालो में क्या काम हुआ है और भाजपा सरकार के 7-8 महीने के कार्यकाल में क्या काम हुआ है? सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुए उनका धन्यवाद करती है कि सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता एक प्लेटफार्म दे रही हैं, जहां पर वह अपनी सरकार और पुरानी सरकार के काम को लेकर एक सार्वजनिक बहस करना चाहती हैं। आम आदमी पार्टी सीएम रेखा गुप्ता की चुनौती को मंजूरी करती है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा जल्द से जल्द समय और स्थान बताएं। मुख्यमंत्री जहां सार्वजनिक बहस के लिए बुलाएंगी, हम वहां आकर उसने ड्रेनेज और जल भराव के विषय पर बहस कहने के लिए तैयार हैं। यह लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है कि इन मुद्दों पर चर्चा की जाए।

सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता से अनुरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने उनकी चुनौती को स्वीकार कर लिया है और हमें उम्मीद है कि अब वह इस चुनौती से नहीं भगेंगी। भाजपा के नेता चुनौती देकर भागने का काम कई बार कर चुके हैं। अब सीएम रेखा गुप्ता ने चुनौती दी है और हमने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है। अब मुख्यमंत्री जल्द से जल्द दिन, समय और स्थान निर्धारित करें। जहां आम आदमी पार्टी सीएम रेखा गुप्ता के कार्यकाल के विषय में और वह आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के विषय में खुली बहस की जा सके। लेकिन मुझे डर है कि सीएम रेखा गुप्ता अपनी चुनौती से भाग न जाएं। अब सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक बहस के मैदान में जरूर आएं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube