Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा और सबको फ्री बिजली मिलेगी- केजरीवाल

  • September 30, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को असंध विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप सिंह जुंडला के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी नियत साफ है। हरियाणा की जनता से अपील है कि आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। मैं आप सभी के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार का इंतजाम करूंगा। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता सत्ता में आकर केवल अपने बच्चों का भविष्य बनाते हैं, लेकिन हम आप सभी के बच्चों का भविष्य बनाते हैं। आज हरियाणा में लोग मजबूरी में अपने बच्चों को टूटे सरकारी स्कूलों में भेजते हैं। वहीं, दिल्ली में सरकारी स्कूल इतने शानदार बन गए हैं कि आज अमीर लोग भी वहां अपने बच्चे पढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार बनती है तो सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा और सबको फ्री बिजली मिलेगी। इन दौरान पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इन लोगों ने मुझे 5 महीने झूठे केस में जेल में रखा। ये एक तरह से तपस्या थी। इन्होंने मुझे मानसिक और शारीरिक तौर पर तरह-तरह की यातनाएं दी। कई दिनों तक इन्होंने मेरी दवाई भी बंद रखी थी, मैं शुगर का मरीज हूं। दिन में चार बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे? ये मुझे तोड़ना चाहते थे, लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का छोरा हूं। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते। आज आपका बेटा आपके बीच पूरी हिम्मत और हौंसले के साथ खड़ा है। मेरे ऊपर भगवान की बहुत कृपा है, नहीं तो 15 साल पहले अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था।

उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे जेल में क्यों डाला? मेरा कसूर केवल इतना था कि 10 साल से दिल्ली के लोगों की सेवा ईमानदारी से कर रहा था, मेरा यही कसूर है। पहले दिल्ली में आठ-आठ घंटे के पावर कट लगते थे, अब लोगों को 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। शानदार अस्पताल और स्कूल बनाए। पूरे देश में केवल दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। ये चमत्कार से कम नहीं है। दिल्ली में बिजली का बिल जीरो आता है। दिल्ली में इनवर्टर और जनरेटर की दुकानें बंद हो गईं हैं। यह मेरे उपर ईश्वर का आशीर्वाद है। केवल अरविंद केजरीवाल ही बिजली के बिल जीरो कर सकता है।

उन्होंने कहा कि मेरा कसूर है कि मैंने गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी है। हरियाणा में सरकारी स्कूल टूटे पड़े हैं, कोई अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में नहीं भेजना चाहता मजबूरी में भेजते हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऐसे शानदार सरकारी स्कूल बनाएं हैं, जहां आज अमीर लोग भी अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं, जब ये लोग सत्ता में आते हैं तो सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य बनाते हैं। आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दूंगा और रोजगार का इंतजाम करूंगा। मैंने दिल्ली में 12 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया। क्योंकि मेरी नियत साफ है। मुझे नौकरी देनी आती है। ये सरकार बनने पर इतना पैसा लूटते हैं ताकि इनकी सात पीढ़ियां घर बैठकर खाती रहे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शानदार अस्पताल बनाए। आज दिल्ली पांच रुपए की गोली से लेकर 50 लाख रुपए तक का ऑपरेशन मुफ्त है। इन्होंने मुझे इसलिए जेल में डाला क्योंकि मैंने एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा मुफ्त करवाई। जो आदमी इतने काम करता है वो भ्रष्टाचारी कैसे हो सकता है। मोदी जी को लगा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में फिर पंजाब में सरकार बना ली, गुजरात और गोवा में इनके विधायक आ गए और अब हरियाणा में सरकार बना लेगा। इसलिए मुझपर झूठे केस लगाकर जेल में डाल दिया। इसलिए मुझे रोकना चाहते थे। मैं प्रधानमंत्री मोदी को कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल बहुत छोटा आदमी है, आप बड़े आदमी हो। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं तो आप 5000 बनाओ, मैंने 700 स्कूल बनाए आप 70 हजार या सात लाख सरकारी स्कूल बनाओ। मैंने एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई, आप एक करोड़ लोगों को तीर्थ यात्रा करवाओ। एक आप मुझे जेल में डालकर मेरे क्लीनिक और स्कूल बंद करना चाहते हैं, ये सही नहीं है।

उन्होंने कहा अमनदीप सिंह आपके बीच का आदमी है, ये समाजसेवा का काम करते रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को वोट दो जो आपके बीच में रहते हैं। जब असंध की सीट जीत जाएंगे तो आपका धन्यवाद करने भी आऊंगा। मैं हरियाणा की जनता को पांच गारंटी देकर जा रहा हूं, ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है कोई फर्जी गारंटी नहीं है। पहली गारंटी, बिजली मुफ्त और 24 घंटे कर दूंगा, बकाया बिलों को माफ कर देंगे। दूसरी गारंटी, शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा दूंगा। तीसरी गारंटी, शानदार स्कूल बनाएंगे। चौथी गारंटी, 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना सम्मान राशि देंगे और पांचवीं गारंटी, दिल्ली में मैंने 12 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया है, मुझे नौकरी देनी आती है आपके बच्चों के लिए नौकरी का इंतजाम करूंगा। पंजाब में 45000 सरकारी नौकरी दे चुके हैं और साढ़े 3 लाख प्राइवेट रोजगार का इंतजाम किया है।

उन्होंने कहा असंध में सड़कें टूटी पड़ी हैं, सरकारी अस्पताल नहीं है। झाड़ू का बटन दबाकर अमनदीप को जिताने का काम करें। आप सोच रहे होंगे कि गारंटी तो इतनी बड़ी बड़ी दे रहे हो, हरियाणा में आपकी सरकार बन रही है क्या। मैं कहता हूं हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आम आदमी पार्टी के समर्थन से बनेगी। उस सरकार से पांचों गारंटी पूरी करवाना मेरी जिम्मेदारी है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था बलदने के लिए जानी जाती है। पहली बार देश की राजनीति में अरविंद केजरीवाल ने स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी की बात की। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास अस्पताल बनाए, जहां पर 24 घंटे मुफ्त दवाई, आधुनिक मशीनें और प्रशिक्षित डॉक्टरों का प्रबंध किया। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हर महिला के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा मुफ्त की। शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दी।

उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने किसानों की लड़ाई लड़ी और युवाओं को नौकरी दी। उसके बाद भी मुनाफे का बजट दिया। जब दिल्ली और पंजाब विकसित होने लगा तो देश का तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी डरने लगे कि अब सारा देश सुविधाएं मांगेगा। तो उसने अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पर दाग लगाने के लिए योजना बनाई और झुठे केस में आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल दिया। लेकिन अरविंद केजरीवाल डरे नहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी को ईमानदारी की अग्निपरीक्षा के लिए ठुकरा दिया।

उन्होंने कहा कोर्ट ने सीबीआई को सरकार का तोता बताया और कोर्ट ने कहा कि सरकार ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए ताकत का गलत इस्तेमाल किया है और अरविंद केजरीवाल का इस केस से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है। अरविंद केजरीवाल जब जेल से बाहर आए तो इन्होंने कहा कि जब राम जी वनवास काटकर अयोध्या आए थे तो माता सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। मुझ पर भी इन भ्रष्टाचारियों ने लांच्छन लगाया है। मैं इस लांच्छन के साथ नहीं जी सकता। अरविंद केजरीवाल ने इनसे तो टक्कर ली लेकिन अब दिल्ली की जनता बीच जाऊंगा और अग्निपरीक्षा दूंगा। जब दिल्ली की जनता कहेगी कि मैं ईमानदार हूं तब दिल्ली की कुर्सी पर बैठूंगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube