Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

इन लोगों ने हमारे तमाम नेताओं को गिरफ़्तार किया था और आज इन्होंने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड डलवा दी- केजरीवाल

  • October 7, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के घर सोमवार को हुई ईडी की रेड को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह से लेकर शाम तक निर्दाेष लोगों को जेल में डालने और बदले की कार्रवाई करने का काम कर रहे हैं। लेकिन देश अब जान चुका है कि प्रधानमंत्री केवल अपने एक मित्र के लिए काम कर रहे हैं, लोग उनसे परेशान हैं। इन लोगों ने हमारे तमाम नेताओं को गिरफ़्तार किया और आज राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड डलवा दी। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं हो रही है, बल्कि आम आदमी पार्टी और हमारे नेताओं को ख़त्म करने के लिए किया जा रहा है। हमने कोई ग़लत काम नहीं किया है। हमारे साथ भगवान हैं तो हमें कोई डर नहीं है।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जाहिर है, यह कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं चल रही है। इन्होंने मुझे गिरफ्तार किया। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इन्होंने राज्यसभा सदस्य संदीप अरोड़ा के ऊपर रेड कर दी। यह कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं चल रही है, बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री जी बुरी तरह से एक पार्टी के पीछे पड़ गए हैं। जितनी ताकत उनके पास है, उन्होंने उन सारी एजेंसियों और संसाधनों को एक पार्टी और उनके नेताओं को खत्म करने में लगा दिया है। लेकिन हमारे साथ भगवान हैं। हमारे साथ शक्ति है। हमने कोई गलत काम नहीं किया, इसलिए हमें किसी बात का डर नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी सुबह से शाम तक केवल ईडी और सीबीआई करेंगे, विरोधियों से बदला लेंगे, बदले की कार्रवाई करेंगे, निर्दाेष लोगों को जेल में डालने का काम करेंगे, तो पूरा देश जानता है कि वह केवल एक आदमी के लिए काम कर रहे हैं। उनका एक दोस्त है, वह केवल उसके लिए काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे जनता को समझ में आने लगा है कि वह भाषण कुछ और देते हैं और करते कुछ और हैं। अब उनका पर्दा हटता जा रहा है और लोगों के सामने उनकी सच्चाई आ रही है कि किस तरह लोग बेरोजगारी, महंगाई और उनके भ्रष्टाचार से परेशान हैं।

उधर, वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। उनकी बीमारी का नाम है “नफरती बीमारी”, जो कि एक लाइलाज बीमारी है। प्रधानमंत्री मोदी को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से इतनी नफरत है कि दिन-रात उनका एक ही मकसद है कि किसी तरह इस पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करो। उनके नेताओं को पकड़-पकड़कर जेल में डालो। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को बहुत बड़ी गलतफहमी है। यह आम आदमी पार्टी है, हम उनकी बंदर घुड़कियों से डरने वाले नहीं हैं।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मनीष सिसोदिया को 17 महीने जेल में रखा, लेकिन उनके घर से एक रुपया भी नहीं मिला। दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 महीने जेल में रखा। उन्हें इंसुलिन नहीं दी। उन्हें मारने तक की साजिश की। प्रधानमंत्री देश को बताएं कि उनके घर से क्या मिला? इन्होंने सत्येंद्र जैन को दो साल से अधिक समय से जेल में रखा हुआ है। जेल में उस व्यक्ति का 36 किलो वजन कम हो गया। मोदी जी बताएं, उनके घर से क्या मिला? इन्होंने मुझे 6 महीने जेल में रखा। प्रधानमंत्री जी के पास देश के रोजगार, इलाज, शिक्षा, देश की तरक्की और किसान के लिए फुर्सत नहीं है। उन्हें दिन-रात केवल रेड मरवाना है, वो भी एक ऐसी एजेंसी से जिसे बार-बार सुप्रीम कोर्ट से लताड़ मिल रही है।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं और देश के सभी भ्रष्टाचारी और बेईमान जिन पर प्रधानमंत्री खुद आरोप लगाते हैं, उन्हें दूसरे दिन जाकर खुद गले लगा लेते हैं। मनगढ़ंत आरोप लगाने की कोई सीमा नहीं है। मोदी और भाजपाई इस देश का एक नौटंकी दल बन गया है। ये फर्जी बातें और अफवाह फैलाने की कंपनी है। इसके अलावा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी देश को क्यों नहीं बताते कि उन्हें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह के यहां से क्या मिला? उन्होंने रेड मारी, हमें पकड़ा और जेल में डाला, वह देश को बताएं कि उन्हें क्या मिला? संदीप अरोड़ा राज्यसभा के सांसद हैं। वह बहुत सारे चैरिटी के अच्छे काम करते हैं। लेकिन केवल इसलिए कि वह आम आदमी पार्टी के सांसद हैं, उनके घर रेड डलवा दी गई।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने अपने एक्स हैंडल पर अपने यहां ईडी की रेड पड़ने की जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, मुझे इस तलाशी की वजह नहीं पता है। लेकिन मैं एजेंसियों का पूरा सहयोग करूंगा और उनके हर सवाल का जवाब दूंगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube