Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

इस बार हरियाणा के लोग अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए, 24×7 बिजली के लिए, शानदार अस्पताल के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देंगे-सीएम आतिशी

  • September 30, 2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को दादरी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार धनराज सिंह कुंडू के समर्थन में रोड शो निकाला। उनके साथ आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे। दादरी में पहुंचने भारी संख्या में आम आदमी पार्टी समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, हरियाणा के लोग बदलाव चाहते है। 24 घंटे बिजली चाहते है। जीरो बिजली का बिल चाहते है। अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए शानदार सरकारी स्कूल चाहते है। सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज चाहते है। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ-यात्रा चाहते है। अपने बच्चों के लिए नौकरी चाहते है।

उन्होंने कहा कि, लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली देना, सरकारी अस्पताल वर्ल्ड क्लास बनाना, शानदार अस्पताल देना, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा देना, युवाओं को नौकरी देना ये सारे काम करना सिर्फ और सिर्फ एक आदमी को आता है और वो अरविंद केजरीवाल जी है। अरविंद केजरीवाल जी हरियाणा के लाल है, हरियाणा के बेटे है।

सीएम आतिशी ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता है, सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता है। लंबे लंबे पावर कट लगते हैं। सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। जनता दस सालों से बीजेपी की सरकार में त्रस्त है और बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने तो दिल्ली के लोगों को ये सब कुछ दिया। पंजाब में भी फ्री बिजली, वर्ल्ड क्लास स्कूल और अस्पताल दे दिए। जब हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छे सरकारी स्कूल बनाए तो हरियाणा में भी बन सकते हैं। दिल्ली में अच्छे अस्पताल बनाए तो हरियाणा में भी बन सकते हैं।

सीएम आतिशी ने कहा कि, हरियाणा की जनता को भी दिल्ली-पंजाब जैसी सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, इसके लिए हरियाणा के लोगों को झाड़ू का बटन दबाना होगा।

उन्होंने कहा कि, इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना कोई भी सरकार नहीं बनेगी। आम आदमी पार्टी इतनी सीटें जीत रही है कि हमारे समर्थन के बिना कोई भी सरकार नहीं बनेगी। इसलिए 5 अक्टूबर को हरियाणा के लोगों को झाड़ू का बटन दबाए और दादरी से धनराज कुंडू को विजयी बनाने काम करें।

सीएम आतिशी ने एक्स(ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “अब हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल जी की क्रांति आएगी। इस बार हरियाणा की जनता अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए, शानदार अस्पताल के लिए, 24×7 बिजली के लिए अरविंद केजरीवाल जी को वोट देंगे। आज चरखा दादरी के रोड शो में लोगों के उत्साह और उमंग ने इस बात पर मोहर लगा दी कि इस बार हरियाणा की जनता 5 अक्टूबर को झाड़ू का बटन दबाकर अपने लाल अरविंद केजरीवाल के मॉडल को चुनेगी।”

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube