Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जीतने के खातिर ‘‘आप’’ पार्षदों को तोड़ने के लिए भाजपा हर हथकंडे अपना रही- दुर्गेश पाठक

  • September 20, 2024

दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जीतने के लिए भाजपा एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पार्षदों को तोड़ने में जुट गई है। भाजपा में शामिल होने के लिए ‘‘आप’’ पार्षदों को लाखों-करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है और भाजपा में शामिल नहीं होने पर ईडी-सीबीआई से परेशान करने की धमकी दी जा रही है। बुराड़ी से ‘‘आप’’ विधायक संजीव झा ने बताया कि भाजपा नेता सुंदर तंवर ने हमारे पार्षद को दो करोड़ रुपए और विधायक का टिकट देने का ऑफर दिया है। साथ ही, भाजपा में शामिल न होने पर ईडी-सीबीआई से परेशान करने की धमकी भी दी है। वहीं, बवाना से ‘‘आप’’ पार्षद रिंकू मुकेश सोलंकी के पति मुकेश सोलंकी ने बताया कि कुछ परिचित मुझे भी फोन कर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा को वोट करने का दबाव बना रहे हैं। एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि अब हमारे सभी पार्षद भाजपा का ऑफर लेकर आने वाले लोगों की रिकॉर्डिंग करेंगे और उसे जनता के बीच एक्सपोज करेंगे।

दिल्ली नगर निगम में ‘‘आप’’ के प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि एक तरफ देश मे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ईमानदार राजनीति चल रही है। जिसमें एक झूठा आरोप लगने अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक मैं जनता की अदालत में अग्नि परीक्षा पास नहीं कर लेता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पूरी दुनिया में ऐसा कोई एक उदाहरण नहीं होगा, जब मुख्यमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति कोई आरोप लगने पर इस्तीफा दिया हो। वहीं, दूसरी राजनीति भाजपा के नेतृत्व में चल रही है। इस राजनीति में झूठ, फरेब, बेइमानी, धोखाधड़ी, पार्टियों को तोड़ने और सांसद, विधायक और पार्षदों को खरीदने का काम चल रहा है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जबरदस्त बहुमत के साथ दिल्ली में चुनाव जिताया। भाजपा के लोग तीन-चार महीने तक सदन में लड़ाई-झगड़ा करते रहे, मारपीट तक नौबत आई। इन्होंने मनमाने तरीके से 10 एल्डरमैन बना लिए और जबरदस्ती सदन में उनसे वोटिंग कराना चाहते थे, कोर्ट ने उसे रोका। इसके बाद लगातार पार्षदों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ये लोग पचास लाख से दो करोड़ रुपए तक हमारे पार्षदों को ऑफर कर रहे हैं। साथ ही, धमकी दे रहे हैं कि अगर हमारी पार्टी में नहीं आए तो ईडी-सीबीआई छोड़ देंगे।

दुर्गेश पाठक ने बवाना से ‘‘आप’’ के पार्षद रामचंद्र का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने उनको ईडी-सीबीआई की धमकी देकर जबरदस्ती अपनी पार्टी में शामिल कराया। जब दो दिन बाद वह वापस आदमी पार्टी में लौट आए तो फिर भाजपा के लोगों ने उनको घर से उठा लिया। इसी तरह, पिछले कुछ दिनों से कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें भाजपा के लोग लगातार साम, दाम, दंड, भेद समेत हर हथकंडे अपना कर हमारे पार्षदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमने अपने सभी पार्षदों से कह दिया है कि कोई भी आपके पास आए तो उसकी सारी बात रिकॉर्ड कर लीजिए। क्योंकि इस भ्रष्टाचारी पार्टी का पर्दाफाश करना बहुत जरूरी है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति छोड़ दे। जनता ने उन्हें हरा दिया तो अब वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसे से हमारे पार्षदों को खरीदना चाहते हैं।

बुराड़ी से ‘‘आप’’ संजीव झा ने अपनी विधानसभा में भाजपा के लोगों द्वारा पार्टी के पार्षदों से संपर्क करने की घटना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा एक गैंग है। इसका काम ही विधायकों की चोरी करना, पार्षदों को किडनैप करना और सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाना है। भाजपा पहले दिन से एमसीडी में जनता से ‘‘आप’’ को मिले जनाधार को खत्म करने और किसी भी तरह से सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही है। अभी एमसीडी के स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव है। मेरे विधानसभा में पार्टी के तीन पार्षद हैं। इसमें एक पार्षद के पास भाजपा से प्रत्याशी बने सुंदर तंवर गए। सुंदर तंवर ने उनको भाजपा में शामिल होने के बदले 2 करोड़ रुपए और विधायक का टिकट देने का ऑफर दिया। अगर भाजपा में शामिल नहीं होंगे तो ईडी-सीबीआई आपको परेशान करेगी। सुंदर तंवर ने यह भी कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री भी आकर आपसे बात करना चाहते हैं। इसी तरह वह बाकी पार्षदों के पास भी जा रहे हैं और उनको डरा-धमका कर खरीदने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी आसानी से भाजपा के लोग हमारे पार्षदों को तोड़ या खरीद नहीं सकते। अब कैमरे में रिकॉर्ड करके लोगों के बीच भाजपा को एक्सपोज करने की जरूरत है।

इस दौरान बवाना से ‘‘आप’’ पार्षद रिंकू मुकेश सोलंकी के पति मुकेश सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को कुछ परिचितों का मेरे पास फोन आया और उन्होंने मिलने की बात कही। मुझे स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा को वोट करने के लिए कहा गया। मैं 15 साल भाजपा में रहा हूं। जब गुरुवार को मुझ पर दबाव बनाया गया, तब अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बताना पड़ा। हम ईमानदार आदमी है। हम न टूटेंगे और बिकेंगे। हम पूरी निष्ठा के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और पार्टी के प्रति गद्दारी नहीं करेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube