Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

गैंगस्टरों के आतंक से परेशान होकर दिल्ली में सैकड़ो व्यापारियों ने अपना काम धंधा बंद कर दिया है : सौरभ भारद्वाज

  • October 3, 2024

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि कल फिर से अखबार में एक खबर छपी की एक व्यापारी के गोदाम पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और वही एक सेट पैटर्न के तहत एक पर्ची वहां पर छोड़ी गई, कि इतनी इतनी फिरौती की रकम दो वरना छोड़ेंगे नहीं I उन्होंने कहा कि आज पूरी दिल्ली में यह चर्चा हो रही है की एक मैसेज साफ तौर से पूरी दिल्ली में फैल चुका है, कि यदि आप इन गैंगस्टरों को रंगदारी की रकम दे दोगे तो आपको छोड़ दिया जाएगा अन्यथा आपको इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा I उन्होंने कहा कि आज पूरी दिल्ली में हालात ऐसे हैं, कि हर एक दुकानदार, हर एक छोटा-छोटा व्यापारी डरा हुआ है, मिठाई की दुकान वाला, अनऑथराइज्ड कॉलोनी में छोटे-छोटे मकान बनाने वाला ठेकेदार सभी व्यापारी और दुकानदार आज दिल्ली में डर के साए में जी रहे हैं I

एक उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मैं परसों उत्तम नगर के विधायक से बातचीत कर रहा था I बातचीत के दौरान उत्तम नगर के विधायक ने बताया कि उत्तम नगर में रंगदारी के चलते ही सैकड़ो व्यापारी अपना काम धंधा बंद कर चुके हैं और जो छोटे-मोटे व्यापारी और बिल्डर वहां काम कर भी रहे हैं तो उनमें से बहुत सारे लोगों को रंगदारी के नाम पर अपनी जान बचाने के लिए हर महीने पैसा देना पड़ता है I उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में इतने सारे गैंग्स एक्टिव हो गए हैं की रंगदारी मांगना और रंगदारी देना एक आम बात हो गई है I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस संबंध में हमने अपराज्यपाल महोदय से मिलने का समय मांगा था, कि आम आदमी पार्टी के विधायक गण आपसे मिलना चाहते हैं और दिल्ली में अपराध की जो स्थिति चरम पर पहुंच चुकी है, उस संबंध में आपसे बातचीत करना चाहते हैं I परंतु उपराज्यपाल महोदय का घमंड देखिए, कि दिल्ली के तीन-तीन बार के चुने हुए विधायक उनसे मिलने का समय मांग रहे हैं, परंतु उपराज्यपाल महोदय इतने गंभीर विषय पर भी मिलने का समय नहीं दे रहे हैं I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम लगातार उपराज्यपाल महोदय से अपील कर रहे हैं, कि आप प्रतिदिन दिल्ली के एक क्षेत्र के थाने का निरीक्षण कीजिए I वहां की कानून व्यवस्था की जांच कीजिए और दिल्ली में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कीजिए I परंतु उपराज्यपाल महोदय अपने काम को छोड़कर दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों में रुकावटें डालने में लगे हुए हैं I उपराज्यपाल महोदय कभी सड़कों का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं, कभी नालों का निरीक्षण पहुंच करने पहुंच जाते हैं, परंतु जो उनका अपना काम है, उस काम को करने में उपराज्यपाल महोदय की कोई रुचि नहीं है I

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज जो घटना सामने आ रही है, उसको लेकर डॉक्टर्स के संगठन ने भी ट्वीट किया है I उन्होंने बताया कि संगठन के प्रेसिडेंट ने दिल्ली की अपराधिक स्थिति को देखते हुए चिंता व्यक्त की है, कि अब डॉक्टर अपने प्राइवेट नर्सिंग होम में भी सुरक्षित नहीं है I घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जैतपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में दो अज्ञात व्यक्ति पट्टी कराने का झूठा बहाना बनाकर घुसे और नर्सिंग होम में जाकर वहां मौजूद डॉक्टर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसके चलते मौके पर ही डॉक्टर की मृत्यु हो गई I उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में स्थिति यह हो गई है, कि आप अपने घर में, अपने ऑफिस में, अपनी दुकान पर, अपने शोरूम में कहीं भी सुरक्षित नहीं है I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं बेहद ही हैरान हूं कि आखिर दिल्ली में इतना असल बारूद कहां से आ रहा है, क्या दिल्ली की पुलिस चेकिंग नहीं करती है? क्या केंद्र सरकार की सभी इंटेलिजेंस विफल हो गई है ?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube