Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

जनता से अपील, इस बार आप अपने बच्चों के भविष्य, उनके लिए अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए वोट करें- राघव चड्ढा

  • September 11, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उपस्थिति में उचाना विधानसभा से उम्मीदवार पवन फौजी ने बुधवार को रोड शो कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद जेजेपी पार्टी जमानत जब्त पार्टी के नाम से जानी जाएगी। भाजपा, जजपा या कांग्रेस हो, यहां की जनता सभी पार्टियों को देख चुकी। आपने कभी भाजपा, कभी जजपा तो कभी कांग्रेस को वोट देने का काम किया। लेकिन इस बार आपका अपना पवन फौजी आपकी सेवा करने काम काम करेगा। हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के सहारे ही बनेगी।

राघव चड्ढा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की 20 सीटें भी नहीं आ रही हैं। इस बार हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आपकी वोट और आम आदमी पार्टी के सहारे बनेगी। आम आदमी पार्टी सरकार में आकर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में बदलाव करने का काम करेगी और जनता की सेवा करने का काम करेगी। पिछली बार उचाना की जनता ने जिस जेजेपी के वीआईपी उम्मीदवार को जिताया था, उसने जनता को ठगा। इस बार जेजेपी को जमानत जब्त पार्टी बनाना है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं और इस बार अपने वोट की ताकत से बताना है कि हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं। अपना वोट खराब मत करना। उचाना से पवन फौजी जीतने जा रहा है। सोच समझकर अपने बच्चों के भविष्य, अच्छे स्कूल और अस्पतालों, बुजुर्गों की सेवा और मुफ्त बिजली के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देना।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। ऐसा इसलिए है कि बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा के लोगों के वोट लेकर ठगने का काम किया। लेकिन, इस बार बदलाव का समय है। आम घर से आने वाले पवन फौजी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं, इन्होंने सीमा पर भी देश की रक्षा करने का काम किया। इस बार पवन फौजी विधायक बनकर जनता की सेवा करने का काम करेंगे।

उन्होंने हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी। पंजाब और दिल्ली के लोगों ने पहले कांग्रेस और बीजेपी को वोट देने का काम किया, लेकिन एक बार आम आदमी पार्टी को वोट दिया। उसके बाद जनता कांग्रेस और बीजेपी का बटन दबाना भूल गई। ये आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति का प्रभाव है। इस बार आपने झाडू का बटन दबा दिया तो आने वाले कई सालों तक झाडू का बटन दबाने का काम करोगे। इस बार राजघरानों के चक्कर में पड़ना, बड़े परिवारों और बड़े नेताओं की बातों में मत आना। इस बार भाजपा और जजपा को जमानत जब्त पार्टी बनाने का काम करना है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube