Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

जुझारू कार्यकर्ता रचना यादव की हत्या बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है, मृतक परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं – केजरीवाल

  • January 11, 2026

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा शालीमारबाग में पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता रचना यादव की उनके घर के सामने ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने पर चरमाई दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने भाजपा की चार इंजन की सरकार में हुई इस हृदयविदारक घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही, दिल्ली पुलिस से हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

“आप” का कहना है कि यह एक हृदयविदारक और शर्मनाक घटना है। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा शालीमार बाग में पार्टी की कार्यकर्ता रचना यादव की उनके घर के ठीक बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी गई। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता को उजागर करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में, इस तरह का जघन्य अपराध होना बिल्कुल अस्वीकार्य है। दोषियों को कठोर से कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा में हुई ये वारदात भाजपा सरकार की नाकामी और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है। ये घटना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है। आम आदमी पार्टी की जुझारू कार्यकर्ता रचना यादव जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

वहीं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में, उनके आवास से महज 400 मीटर की दूरी पर, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रचना यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार इंजन वाली भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं।

“आप” विधायक अजेश यादव ने एक्स पर कहा कि यह एक शर्मनाक और हृदय विदारक घटना है। बादली विधानसभा के भलस्वा गांव की रहने वाली हमारी बहन आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता रचना यादव जी,जो की दिल्ली के शालीमार बाग में रह रही थी कल उनके घर के ठीक बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

“आप” के पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने कह कि बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटना है। आम आदमी पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता, शालीमार बाग वार्ड –56 , महिला विंग की प्रधान, रचना यादव की उनके ही घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी गहरी चिंता पैदा करता है। अब तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जो अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। सीएम के वार्ड में इस प्रकार का जघन्य अपराध होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।

उधर, “आप” पार्षद जलज चौधरी ने कहा कि शालीमार बाग बीसी ब्लॉक की प्रधान, पार्टी की कार्यकर्ता रचना यादव हमारे बीच नहीं रही। देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हत्या कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube