Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

डीजेबी ने पुष्टि की है कि हरियाणा से दिल्ली के लिए छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया नामक जहर घुलकर आ रहा है- केजरीवाल

  • January 28, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार द्वारा यमुना में छोड़े जा जहरीले पानी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा मुकदमे से मुझे डराने की कोशिश न करे, बल्कि अपनी हरियाणा सरकार से दिल्लीवालों के लिए साफ पानी दिलाए। डीजेबी ने भी अपनी चिट्ठी में पुष्टि की है कि हरियाणा से दिल्ली के लिए छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया नामक जहर घुलकर आ रहा है। ये लोग दिल्ली की जनता को जहर वाला पानी पिलाएंगे और मैं आवाज उठा रहा हूं तो मुझ पर केस करने की धमकी देंगे? हरियाणा के सीएम पानी पर राजनीति न करें। मुझ पर केस करना है तो कर दें, लेकिन मैं दिल्ली की जनता को मरने नहीं दूंगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आतिशी ने आज चुनाव आयोग को एक और चिट्ठी लिखी है। सोमवार को खुद दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने अपनी चिट्ठी में इसकी पुष्टि की थी कि हरियाणा से दिल्ली के अंदर आ रहे पानी में अमोनिया नाम का जहर घुलकर आ रहा है। आज 4 बजे मुख्यमंत्री आतिशी और भगवंत मान को चुनाव आयोग ने मिलने का वक्त दिया है। इस मुद्दे पर दोनों ही चुनाव आयोग से मिलने जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानी के ऊपर राजनीति न करें वरना उन्हें पाप चढ़ेगा। लोगों को अगर गंदा और जहर वाला पानी पिलाओगे तो उनकी बद्दुआएं लगेंगी। वो मुझे डरा रहे हैं कि केस कर देंगे। केस कर दें। क्या इन लोगों ने केस करने में कोई कसर छोड़ रखी है? मुझे जेल भेज दिया, अब क्या मुझे फांसी पर चढा़एंगे। क्या ये जनता को मारेंगे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग दिल्ली की जनता को जहर वाला पानी पिलाएंगे और मैं आवाज उठा रहा हूं तो केस कर देंगे, यह कहकर हमें डरा रहे हैं। केस कर दें, लेकिन मैं दिल्ली की जनता को मरने नहीं दूंगा। मैं दिल्ली की जनता को जहर वाला पानी नहीं पिलाऊंगा। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से बाज आए। नायब सिंह सैनी हमें केस से डराने की कोशिश ना करें। साफ पानी छोड़ो। पानी पिलाने का पुण्य होता है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube