Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

देश की राजधानी दिल्ली को भाजपा ने उस स्थिति में पहुंचा दिया है, जैसे 90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ड का राज हुआ करता था- मनीष सिसोदिया

  • November 10, 2024

देश की राजधानी दिल्ली की दिनों-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी से सरेआम रंगदारी मांगने की खबर आने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा से दिल्ली की कानून-व्यवस्था ही नहीं संभल रही है, तो जनता पूरी दिल्ली की जिम्मेदारी उसे कैसे दे दे? उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में रविवार को सुबह-सुबह फिर एक व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने की खबर आई है। कोई ऐसा दिन नहीं बीत रहा है, जब दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से सरेआम गोलीबारी या रंगदारी मांगने की खबर न आ रही हो। गैंगस्टरों के नेटवर्क को बचाने के चक्कर में भाजपा ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है। इतनी बुरी हालत कभी नहीं देखी गई। अगर भाजपा से कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दे दे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 10 दिन में कानून-व्यवस्था काबू में आ जाएगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह रोजाना सुबह, दोपहर, शाम किसी न किसी इलाके से सरेआम पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग की घटनाएं और वीडियो सामने आ रहे हैं। व्यापारियों को खुलेआम वसूली की धमकी दी जा रही है। रविवार सुबह भी एक सर्राफा व्यापारी से रंगदारी का मामला सामने आया है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा ने दिल्ली को उस स्थिति में पहुंचा दिया है, जिस स्थिति में कभी 90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज हुआ करता था। आज दिल्ली में गैंगस्टरों का खुला राज चल रहा है। कोई भी व्यापारी या सामान्य आदमी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जिसका भी व्यापार थोड़ा अच्छा चल रहा होता है, उसे डर लगने लगता है कि अब किसी गैंगस्टर का फोन आ जाएगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा इन बदमाशों को क्यों इतना बढ़ावा दे रही है? दिल्ली पुलिस, जोकि इतनी शानदार पुलिस के रूप में जानी जाती है, भाजपा ने उसका हाल खराब कर दिया है। भाजपा ने पूरी दिल्ली के कानून-व्यवस्था का ऐसा बेड़ा गर्क कर दिया है कि देश की राजधानी होने के बावजूद भी दिल्ली में रोजाना हर कोने में फायरिंग और रंगदारी के मामले सामने आ रहे हैं। यह क्या हो रहा है? क्यों भाजपा इस बात की जिम्मेदारी नहीं लेती है कि केंद्र में संविधान के तहत कानून-व्यवस्था कायम रखना उसकी जिम्मेदारी है। अगर भाजपा से कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो इसकी जिम्मेदारी दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दे दे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दस दिन में कानून-व्यवस्था काबू में आ जाएगी।

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली के एक नागरिक के रूप में, एक राजनीतिक नेता के रूप में मुझे दुख होता है कि दिल्ली, जिसकी एक सुरक्षित राज्य के तौर पर पहचान बन चुकी थी। पेशेवर यहां आते थे, महिलाएं यहां आती थीं, व्यापारी यहां व्यापार करने में सुरक्षित महसूस करते थे। आज यहां खुलेआम रंगदारी चल रही है। कोई व्यापारी इस बात को नहीं कह सकता कि उसका बिजनेस बढ़ रहा है और वो किसी गैंगस्टर का फोन नहीं झेल रहा। लोगों को गैंगस्टरों के फोन आ रहे हैं। लोगों के शोरूम्स के सामने गोलियां चल रही हैं। भाजपा कोई एक दिन बता दे, जिस दिन दिल्ली में चारों तरफ इस तरह की घटनाएं न हो रही हों।

दिल्ली-पंजाब में “आप” की सरकारें प्रदूषण कम करने पर काम कर रही हैं, लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सिर्फ केजरीवाल को गाली देने के अलावा कुछ नहीं कर रही है – मनीष सिसोदिया

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए बहुत बेहतर इंतजाम किए हैं। बल्कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली और पंजाब में चीजें बहुत आगे बढ़ गई हैं। अगर सारे मीडिया और अथॉरिटी की रिपोर्ट देखा जाए तो पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बहुत कमी आई है। दिल्ली और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारें प्रदूषण कम करने पर काम कर रही हैं। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार प्रदूषण रोकने के लिए क्या कर रही है? भाजपा दिन-रात अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा क्या कर रही है?

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था भाजपा से संभल नहीं रही, व्यापारियों की रक्षा नहीं कर पा रही, पुलिस से हालात संभल नहीं पा रहे। भाजपा वाले केवल अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। न तो भाजपा की केंद्र सरकार प्रदूषण रोकने के लिए कुछ कर रही है और न ही उसकी हरियाणा या यूपी की सरकारें कुछ कर रही हैं। यूपी के कौशांबी बस अड्डे का प्रदूषण से बुरा हाल है। भाजपा पहले उसकी जिम्मेदारी ले। पहले कौशांबी का प्रदूषण ठीक करके बोले कि उसने दिल्ली सरकार से ज्यादा बेहतर काम किया है। अगर हमने दिल्ली में 50 प्रतिशत प्रदूषण कम किया है, तो भाजपा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 100 प्रतिशत प्रदूषण कम करके हमसे सवाल पूछे। अभी तो जनता भाजपा से ही जवाब मांग रही है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने इतना काम करा दिया, तो भाजपा की सरकारें क्यों नहीं करातीं?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube