Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

नारायण सिंह ने मेरे पिता को धमकी दी कि अगर भाजपा ज्वाइन नहीं किए तो आपको ईडी- सीबीआई से झूठे केस में फंसा देंगे- आकाश

  • September 1, 2024

दिल्ली नगर निगम की वार्ड समितियों का चुनाव जीतने के लिए रविवार को भाजपा एक बार फिर अपनी गंदी राजनीति पर उतर आई। भाजपा के कुछ गुंडों ने वार्ड 28 से ‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र को अपनी गाड़ी में जबरदस्ती अपहरण कर लिया। रामचंद्र के बेटे आकाश ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेताओं को दी। इसके बाद आम आदमी पार्टी हरकत में आ गई। पार्टी ने उस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और पुलिस कमिश्नर से पूछा कि दिल्ली में यह क्या हो रहा है? आकाश ने 100 नंबर पर कॉल कर पूरे घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी और ‘‘आप’’ के कई वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर पार्षद रामचंद्र को जल्द से जल्द भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की। चारों तरफ से भारी दबाव पड़ने के बाद भाजपा के लोगों ने रामचंद्र को किसी के माध्यम से उनके घर छोड़ दिया।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामचंद्र के बेटे आकाश की वीडियो को एक्स पर रीट्वीट कर कहा कि यें चल क्या रहा है? बवाना से पूर्व विधायक और वर्तमान पार्षद रामचंद्र के बेटे का यह वीडियो ज़रूर देखिए। बीजेपी ने पार्षद रामचंद्र को ईडी-सीबीआई की धमकियां दीं। जब वे नहीं डरे तो बीजेपी के गुंडे उनको गाड़ी में उठाकर ले गए हैं। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि ये है भाजपा का राजनीति मॉडल। वे इसी तरह देश की सेवा करना चाहते हैं। वहीं, सांसद संजय सिंह ने वीडियो को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी और पुलिस कमिशन को टैग करते हुए एक्स पर कहा कि देश की राजधानी में भाजपा की खुलेआम गुंडागर्दी, पार्षद रामचंद्र को धमका कर उनका अपरहण कर लिया गया है। उनको ईडी-सीबीआई लगाकर बदनाम करने की धमकी दी गई है। उनके बेटे आकाश को सुनिए। दिल्ली में ये क्या हो रहा है।

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रामचंद्र के बेटे की वीडियो को रीट्वीट कर कहा कि यह पूरी तरह गुंडागर्दी है। भाजपा आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र को उनके घर से ज़बरदस्ती उठाकर लेकर जा रही है, उनका अपहरण कर रही है। दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ख़राब है। इस तरह पार्षदों को उनके घर से खिंच-खिंचकर निकाला जा रहा है और जबरदस्ती उनको भाजपा को वोट करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। क्या ये दिल्ली के एलजी की देख रेख में हो रहा है? एलजी साहब आप कानून- व्यवस्था के जिम्मेदार हैं, दिल्ली पुलिस कर क्या रही है? अभी भी पार्षद रामचंद कहां हैं, किसी को भी पता नहीं है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम फिल्मों में देखा करते थे कि किस तरह से सांसद, विधायक और पार्षदों को उठा-उठा कर लेकर जाया जाता था और उनसे जबरदस्ती वोटिंग कराई जाती थी। 90 के दशक में हमने फिल्मों में दखा था कि किस तरह से बूथ कैप्टरिंग होती है। मतदाता को वोट नहीं डालने दिया जाता है। भाजपा आज यह काम दिल्ली के अंदर कर रही है। बवाना से आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र को रविवार की सुबह भाजपा का पूर्व पार्षद नारायण अपने गुंडों के साथ उनके घर से जबरदस्ती उठाकर ले गए। क्या भाजपा दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली में गुंडागर्दी कर रही है? दिल्ली में कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी एलजी साहब की है। क्या वो दिल्ली के अंदर गुंडागर्दी कर रहे हैं? हम ये होने नहीं देंगे।

वहीं, भाजपा के गुंडों के चंगुल से मुक्त होने के बाद ‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र ने कहा कि आज सुबह मेरे घर पर 5-6 लोग आए और उन्होंने मुझे बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वो लोग मुझे लेकर भाजपा के कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि अगर आप इस तरह से करोगे तो ठीक नहीं होगा। ईडी-सीबीआई को तो जानते हो न? इस तरह से उन्होंने मुझे धमकी दी और कहा कि यह आपके लिए ठीक नहीं होगा, आपके साथ बहुत गलत हो जाएगा। मेरे बेटे ने जैसे ही 100 नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस आ गई और हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी पुलिस कमिश्नर को फोन किया। इसके बाद उन लोगों ने किसी के जरिए मुझे मेरे घर पर छुड़वा दिया। मैं कोई गलग काम नहीं करता हूं। इसलिए ईडी और सीबीआई से नहीं डरता हूं। मैं अरविंद केजरीवाल का एक सच्चा और ईमानदार सिपाही हूं। ये लोग चाहे जितना मुझे धमकी दें, लेकिन मैं ईडी-सीबीआई से नहीं डरने वाला हूं।

इससे पहले, दिल्ली के वार्ड संख्या 28 से ‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र के बेटे आकाश ने एक वीडियो जारी कर कहा कि थोड़ी देर पहले बवाना से भाजपा के पूर्व पार्षद नारायण ने मेरे पिता रामचंद्र के पास फोन कर कहा कि हम आपके घर के नीचे खड़ें हैं, हमें आपसे मिलना है। इसके बाद मेरे पिता रामचंद्र घर से अपने ऑफिस में बैठे और उनसे बात की। बाद में हमें पता चला कि भाजपा के पूर्व पार्षद के साथ 4-5 लोग और आए थे। उन्होंने डरा धमकाकर, ईडी सीबीआई की धमकी देकर उन्हें अपने साथ ले गए। वो उन्हें कहां ले गए हैं, हमें कुछ नहीं पता। हम उन्हें ढूंढ रहे हैं।

‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र के बेटे आकाश ने लिखित शिकायत में कहा है कि मेरा नाम आकाश है और मैं रामचन्द्र का बेटा हूं। आज 1 सितम्बर 2024 को कुछ समय पहले मेरे पिताजी के पास नारायन सिंह का फोन आया। बवाना के पूर्व पार्षद नारायण सिंह ने फोन पर कहा कि मैं आपके घर के नीचे खड़ा हूं रामचन्द्र जी एक बार मिलना है। मेरे पिताजी उनसे मिलने गए। नारायण सिंह के साथ 3-4 लोग और थे। उन्होंने घर के नीचे मेरे पापा को डराया-धमकाया कि अगर आपने आज भाजपा ज्वाइन नहीं की तो आपको झूठे केस में ईडी-सीबीआई के द्वारा फंसा देंगे। मेरे पिता रामचंद्र ने काल पर मुझे यह सब कुछ बताया। अब उनका फोन बन्द है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube