भाजपा के गुंडों द्वारा शुक्रवार को विकासपुरी की पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी पर जानलेवा हमला किया गया।
भाजपा की इस गंदी राजनीति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिये साझा करते हुए वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, भाजपा जानती है वो अरविंद केजरीवाल जी को चुनाव में नहीं हरा सकती तो गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि, पहले फर्जी केस में जेल में इन्सुलिन रोककर तो अब जानलेवा हमला करवाकर भाजपा अरविंद केजरीवाल जी की जान लेना चाहती है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल जी को परेशान करने, उनके काम रोकने की भाजपा की हर साजिश नाकाम हुई तो अब उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी हुआ तो दिल्ली के लोग भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेंगे। दिल्ली वाले अपने बेटे, अपने भाई पर इस हमले का बदला भाजपा से आने वाले चुनाव में ज़रूर लेंगे।
सीएम आतिशी ने कहा कि, भाजपा की गंदी राजनीति कहा तक गिर सकती है उसका प्रमाण आज दिल्लीवालों को मिल गया है। आम आदमी पार्टी के मुखिया, दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल जी की विकासपुरी की पदयात्रा में भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि, भाजपा को पता है कि वो अरविंद केजरीवाल जी को, आम आदमी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा सकती इसलिए वो इस गंदी राजनीति पर उतरकर अरविंद केजरीवाल जी पर हमला करना चाहती है उनकी जान लेना चाहती है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 2 साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल जी को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उनपर झूठे केस लगवाये, गिरफ्तार करवाया। जब ईडी से बेल मिलने वाली थी तो सीबीआई से गिरफ्तार करवाया की अरविंद केजरीवाल जी जेल में रहे।
उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को 30 साल से डायबटीज है। जब अरविंद केजरीवाल जी जेल में थे, वहाँ भाजपा ने उनकी इन्सुलिन देने से मना कर दिया था। अरविंद केजरीवाल जी को इन्सुलिन तब मिला जब आम आदमी पार्टी के लोगों ने, दिल्ली के लोगों ने सड़क पर संघर्ष किया। अरविंद केजरीवाल जी को इन्सुलिन तब मिला जब वो कोर्ट गए और कोर्ट से ऑर्डर लेकर आए।
सीएम आतिशी ने कहा कि, “भाजपा ने अरविंद केजरीवाल जी की इन्सुलिन इसलिए रोकी थी क्योंकि उन्हें पता था कि अरविंद केजरीवाल जी को गंभीर डायबटीज है। और लंबे समय तक उनकी इन्सुलिन रोक देंगे तो उनकी जान पर बन आएगी। लेकिन भगवान की कृपा थी, दिल्लीवालों का प्यार और आशीर्वाद था और सच्चाई का साथ था कि अरविंद केजरीवाल जी को जमानत मिली और वो जेल से बाहर आए।”
उन्होंने कहा कि, “अब भाजपा को साफ़-साफ़ दिख रहा है कि उनकी अरविंद केजरीवाल जी को परेशान करने की उनके काम रोकने की साज़िश हर तरफ़ से नाकाम हो गई है तो अब वो अरविंद केजरीवाल जी की जान लेना चाह रहे है।”
इसलिए जिस तरह से जेल में इन्सुलिन रोककर उन्हें मारने की कोशिश की गई थी, आज अरविंद केजरीवाल जी की पदयात्रा में उनपर जानलेवा हमला करवाकर उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, “मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूँ कि अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी हुआ तो दिल्ली के लोग भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेंगे। अगर अरविंद केजरीवाल जी का बाल भी बाँका हुआ तो दिल्ली के लोग भाजपा वालों से बदला लेकर रहेंगे। अरविंद केजरीवाल जी दिल्लीवालों के लिए सिर्फ़ नेता नहीं बल्कि उनके भाई-उनके बेटे है। अरविंद केजरीवाल उनके बच्चों के गार्जियन है जो दिल्लीवालों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देते है। तो अगर भाजपा वालों ने अरविंद केजरीवाल जी का बाल भी बांका किया तो पूरी दिल्लीवाले भाजपा से बदला लेंगे।”
उन्होंने कहा कि, दिल्लीवालों को पता है कि हर बार जब अरविंद केजरीवाल जी पर हमला हुआ है, चाहे वो दिल्ली सचिवालय में हो, मोती नगर में हो। हर बार हमला करने वाला भाजपा का निकला है और भाजपा फिर दिल्ली पुलिस को अपने कार्यकर्ताओं पर एक्शन नहीं लेने देती है। क्योंकि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि ये सारी साज़िश भाजपा की है।
सीएम आतिशी ने कहा कि, “आज भी जब हमला हुआ और हमलावर की जाँच होगी तो उसमे भी ये निकलकर आयेगा की हमला करने वाला भाजपा का सदस्य था। उन्होंने कहा कि, मैं भाजपा को चुनौती देती हूँ कि, अगर हिम्मत है तो जाँच करवाकर देखो और हमलावर पर सख़्त से सख़्त कारवाई करवाओ। लेकिन भाजपा में ये हिम्मत नहीं है क्योंकि ये हमला उन्ही ने करवाया है।”
उन्होंने कहा कि, “भाजपा वालों चाहे अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दो परेशान करो अपनी गंदी राजनीति से उनपर हमला करवाने की कोशिश करों लेकिन अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा पाओगे। दिल्लीवाले भारी बहुमत से उन्हें चौथी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनायेंगे इसलिए ये गंदी राजनीति करना बंद करो।
सीएम आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि, “भाजपा ने आज अरविंद केजरीवाल जी पर विकासपुरी की पदयात्रा में हमला करवाया। पहले अरविंद केजरीवाल पर फ़र्ज़ी केस किया, उनको गिरफ़्तार किया, उनकी इन्सुलिन रोक कर उनको मारने की साज़िश रची और जब कोर्ट ने रिहा कर दिया तो भाजपा अपने गुंडों से हमला करवा रही है। भाजपा वालों: दिल्ली वाले अपने बेटे, अपने भाई पर इस हमले का बदला आने वाले चुनाव में ज़रूर लेंगे।”