Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा का संकल्प पत्र, ठग पत्र है, इनके झांसे में नहीं आएंगी दिल्ली की महिलाएं- रीना गुप्ता

  • January 26, 2025

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर उस पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, एक ठग पत्र है। ऐसे ही इन्होंने महाराष्ट्र में भी महिलाओं को ठगा है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पहले पैसे डाले और अब कह रही है कि इनमें से 30 लाख महिलाओं से पैसे की वसूली की जाएगी। भाजपा के पास अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के लिए पैसे हैं, लेकिन महिलाओं को देने के लिए नहीं है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से कहा कि जब भाजपा वाले आएं और 2500 रुपए देने की बात करें तो आप उनसे पूछना कि महाराष्ट्र में महिलाओं को पैसे देकर वापस क्यों लिए जा रहे हैं? महाराष्ट्र में तो भाजपा ने महिलाओं को ठग लिया, लेकिन दिल्ली की महिलाएं इनके झांसे में नहीं आएंगी।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में आए और उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग दिल्ली की जनता के सामने रखा। भाजपा का यह संकल्प पत्र एक ठग पत्र है। इसमें ऐसा कोई संकल्प नहीं है, जिसे भाजपा कभी पूरा करेगी। भाजपा ने अपने 2020 के संकल्प पत्र में से भी आज तक कुछ पूरा नहीं किया। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा ने वह चुनाव कुछ महीने देरी से करवाया था, जिससे कि वह महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना ला सके। उस योजना के चलते कई महीनों तक महाराष्ट्र का चुनाव टाला गया। चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की महिलाओं के खाते में 4,500 रुपए आए। वहां की महिलाओं को लगा कि भाजपा ने उनके बारे में सोचा और उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ दिया। लेकिन शनिवार को सारे अखबारों में यह खबर निकली है। जिसमें लिखा है कि महाराष्ट्र की सरकार अब महिलाओं से वो पैसे वसूल रही है।

रीना गुप्ता ने कहा कि क्या किसी ने आज तक ऐसा सुना है कि चुनाव से पहले किसी योजना का एलान हो। उस योजना के तहत लोगों को लाभ दिया जाए और चुनाव में जब लोगों ने वोट दे दिया तो उसके बाद वो पैसे वापस ले लिए जाएं। यह भाजपा के महाठग हैं। इनकी हमेशा कोशिश रहती है कि किस तरह देश के लोगों को ठगा जाए। महाराष्ट्र की महिलाओं को भी इन्होंने अपने झांसे में ले लिया। जानकारी मिल रही है कि लगभग 30 लाख महिलाएं हैं जिनके अकाउंट में 4,500 रुपए जा चुके हैं, अब उनकी वापस रिकवरी की जा रही है। यह महिलाएं कहां से पैसे लाएंगी?

रीना गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से कहा कि जब भाजपा वाले आपके इलाके में आएं और बोलें कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2,500 रुपए का एलान किया है, तो उनसे पूछना कि महाराष्ट्र की महिलाओं का क्या हुआ? वहां तुमने लाडली बहना योजना लागू की, अब आप उनसे पैसे वापस ले रहे हो? भाजपा दिल्ली की महिलाओं को इस तरह से ठगने की कोशिश न करे। अगर भाजपा वाले प्रचार करने आएं, तो दिल्ली की सारी माताएं-बहनें उनसे पूछना कि उन्होंने महाराष्ट्र की महिलाओं को कैसे ठगा। हम दिल्ली में तुम्हें ठगने नहीं देंगे।

रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में कह रही है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। अगर भाजपा की सरकार के पास पैसे नहीं हैं, तो उसे योजना लागू करने से पहले उसके बारे में सोचना चाहिए था। भाजपा ने योजना क्यों लागू की? महिलाओं के अकाउंट में पैसे क्यों भेजे? अब सबके अकाउंट से रिकवरी करने की सोच रही है। ये लोग दिल्ली में भी ऐसे ही करेंगे। दिल्ली में केवल योजनाओं को लागू करेंगे और बाद में पैसे वापस मांगेंगे। इन योजनाओं को दिल्ली में लागू करके दिल्ली के लोगों को भी ठगने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की एक-एक बात गारंटी की तरह होती है। फिर चाहे वो मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य हो या बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा हो, उन्होंने सारे वादे पूरे किए हैं।

रीना गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी नहीं कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, हम इस योजना को बंद कर देंगे। उन्होंने दिल्ली के लोगों से कभी नहीं कहा कि तुमने मुफ्त बिजली खर्च कर ली, अब बिजली का बिल भरो। क्योंकि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता हैं। अरविंद केजरीवाल एक पढ़े-लिखे नेता हैं, उनको पता है कि बजट को कैसे मैनेज किया जाता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 30 हजार करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर 77 हजार करोड़ रुपए कर दिया। उन्होंने दिल्ली के लोगों की एक भी सुविधा नहीं रोकी।

रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कह रही है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। लेकिन जब इन्हें अपने अमीर दोस्तों का 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करना होता है, तब इनके पास पैसे की कमी नहीं होती है। लेकिन अब ये महिलाओं की योजना यह कहकर बंद कर रहे हैं कि इनके पास पैसे नहीं हैं। इस बारे में भाजपा ने पहले क्यों नहीं सोचा? दिल्ली की माताएं-बहनें भाजपा से सतर्क रहें। हमें गलती से भी कमल का बटन नहीं दबाना है। झाड़ू का बटन दबाना है। केवल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की माताओं और बहनों का हमेशा ख्याल रखते हैं। अरविंद केजरीवाल ने 2,100 रुपए की महिला सम्मान राशि का जो एलान किया है, उसे चुनाव के बाद लागू करेंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए उनके पास पूरा बजट है। 

रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बोला था कि अभी वो महिलाओं को 1,500 रुपए दे रही है, लेकिन चुनाव के बाद इसे बढ़ाकर 2,100 रुपए करेगी। लेकिन बढ़ाने की बात तो दूर की है, जो पैसे महिलाओं के अकाउंट में चले गए थे, अब उनको भी वापस लेने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली की माताएं-बहनें भाजपा के जाल में नहीं फंसने वाली हैं। उन्हें पता है कि उनका ध्यान केवल उनका बेटा और भाई केजरीवाल रखता है। सभी महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें 2,100 रुपए की सम्मान राशि मिले, जिसके लिए सभी झाड़ू का बटन दबाएंगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube