Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के किसी राज्य में मुफ्त बिजली तो दूर 24 घंटे बिजली तक नहीं आती है, लोग सवाल कर रहे हैं कि उनके राज्य में भी ये सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं?- सिसोदिया

  • October 21, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बिजवासन विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया, लोगों का जबरदस्त समर्थन और प्यार मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल को जेल भेजकर भाजपा ने दिल्ली के काम रुकवा दिए, अब दिल्ली के लोग अगले पांच साल भाजपा को नहीं देखना चाहते। केजरीवाल दिल्ली के स्कूल, अस्पताल ठीक कर रहे थे, उन्होंने लोगों को 24 घंटे और मुफ्त बिजली समेत कई सुविधाएं दीं लेकिन भाजपा ने उन्हें जेल में डलवा दिया। आज भाजपा के किसी राज्य में मुफ्त बिजली तो दूर 24 घंटे बिजली तक नहीं आती है, लोग सवाल कर रहे हैं कि उनके राज्य में भी ये सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं? भाजपा ने केजरीवाल के दिल्ली के काम रोकने और जनता को परेशान करने के लिए अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा था, लेकिन वापस आकर वो सारे रुके काम करा रहे हैं। केवल अरविंद केजरीवाल 24 घंटे और मुफ्त बिजली दे सकते हैं, अगर भाजपा को वोट दिया तो लोगों का हजारों का बिजली बिल आएगा, वो सारी योजनाएं बर्बाद कर देगी।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सालापुर, बिजवासन विधानसभा की जनता से संवाद करते हुए कहा कि मैं आपके बीच अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आया हूं। सब जानते हैं कि केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं, उन्होंने दिल्ली में कई काम किए। यहां के स्कूल, अस्पताल ठीक कराए, बिजली के बिल जीरो किए। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाई। महिलाओं के लिए बसें फ्री कीं। 2015 से पहले घंटों-घंटों तक पावर कट रहता था। जगह-जगह जनरेटर से काम चलता था। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आने लगी है।
भाजपा वालों को लगता था कि उसके किसी भी राज्य में सरकारी स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हो रहे। बिजली के बिल जीरो नहीं हो रहे। उसके किसी एक शहर में 24 घंटे बिजली नहीं आती। वहीं केजरीवाल अस्पताल ठीक कर रहे हैं, बिजली के बिल जीरो कर दिए, दिल्ली में 24 घंटे बिजली कर दी। भाजपा वालों को इससे दिक्कत होने लगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब भाजपा शासित राज्यों की जनता भी उससे पूछने लगी है कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली में काम करवा सकते हैं तो भाजपा गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में क्यों नहीं कर सकती? हरियाणा में बीजेपी की 10 साल से सरकार है लेकिन एक भी शहर में उन्होंने बिजली का बिल जीरो नहीं किया बल्कि कई गुना बढ़ाया है। 24 घंटे बिजली तो दूर की बात है। अरविंद केजरीवाल जो हरियाणा में पैदा हुए थे, उन्होंने दिल्ली में जाकर बिजली का बिल जीरो कर दिया और 24 घंटे बिजली कर दी। बीजेपी के राज्यों में ये क्यों नहीं हो रहा है? लोग कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ने स्कूल, अस्पताल ठीक कर दिए और बिजली का बिल जीरो कर दिया तो हम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को ही चुनेंगे। तब भाजपा को लगा कि अरविंद केजरीवाल के काम रुकवाने पड़ेंगे क्योंकि वो काम करते जा रहे हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल के काम रुकवाने के लिए इन्होंने मुझे, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल में डाला। फिर भी काम नहीं रुके। अरविंद केजरीवाल काम कर रहे थे तो बीजेपी ने उन्हें भी जेल में डाल दिया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी को उम्मीद थी कि मैं इतने साल मंत्री रहा हूं तो मेरे पास कुछ तो पैसा होगा। हो सकता है बैंक लॉकर में हो। सीबीआई वाले बैंक लॉकर पहुंचे तो वहां उनको बच्चे का झुनझुना मिला। उनको मेरे पास से और अरविंद केजरीवाल के घर से एक रुपया नहीं मिला। आखिर में उन्होंने मेरे, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के ऊपर इतने खतरनाक कानून लगाए जो आतंकवादियों व ड्रग माफियों के ऊपर लगाए जाते हैं। लेकिन कहते हैं ना कि भगवान के दरबार में देर हो सकती है, अंधेर नहीं। जब हमारा मामला जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी वालों से पूछा कि तुम किसी भी राह चलते किसी भी आदमी को पकड़कर ले आते हो, जेल में डाल देते हो, फिर कहते हो कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोल। तुम्हारा केस दो सवाल में खत्म हो जाएगा। केस तो 2-4 साल चलता रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। मैं अब सीएम की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब दिल्ली की जनता मुझे बैठाएगी। अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ मैंने भी कहा कि मैंने ईमानदारी से सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए मेहनत से स्कूल बनवाए। शिक्षा व्यवस्था अच्छी की है। मैं भी दिल्ली के शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब दिल्ली की जनता कहेगी कि मनीष सिसोदिया ईमानदार है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने साजिश करके जनता को परेशान करने के लिए, उनके काम रुकवाने के लिए हमें और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला। लेकिन जनता की दुआओं, ईमानदारी की ताकत और भगवान की मेहरबानी से हम बाहर आ गए। लेकिन हम कुर्सी से चिपके हुए नहीं हैं। हम कुर्सी से अलग हो गए। हमने कहा कि अब कुर्सी पर तभी बैठेंगे, काम तभी करेंगे, जब जनता हमें दोबारा कुर्सी पर बैठाएगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आकर आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया। अब केजरीवाल जी के निर्देश पर आतिशी दिल्ली के काम करवा रही हैं। बीजेपी ने इस साल दिल्ली की जो सड़कें ठीक नहीं होने दी थीं, वो सड़कें अब अरविंद केजरीवाल ने ठीक करवानी शुरू कर दी हैं। मोहल्ला क्लीनिक बंद करवाने शुरू कर दिए थे, वो फिर से शुरू हो गए हैं। इन्होंने बिजली के बिल पर भी कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन अरविंद केजरीवाल के आने के बाद दिल्ली में 24 घंटे बिजली चलती रहेगी। इन्होंने तीर्थयात्रा बंद कर दी थी जो फिर से शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान बीजेपी ने दलित बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप योजना बंद कर दी थी, वो भी वापस शुरू हो जाएगी। सारी योजनाएं दोबारा शुरू करवाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है क्योंकि जब मुझे और केजरीवाल जी को जेल में डाला गया तब जनता ने देख लिया कि बीजेपी का राज क्या होता है। तीर्थयात्रा बंद, 24 घंटे बिजली बंद, बिजली के बिल जीरो बंद हो गए। स्कूल और अस्पताल खराब हो गए। जनता ने एक साल में बीजेपी का ट्रेलर देख लिया है इसलिए अगले पांच साल बीजेपी को नहीं लाना है। अगर पांच साल बीजेपी को झेलना पड़ गया तो सारे स्कूल व अस्पताल बर्बाद हो जाएंगे। 24 घंटे बिजली नहीं मिलेगी और जनता इन्वर्टर और जनरेटर का बिल भरते-भरते थक जाएगी और बीजेपी बिजली का बिल जीरो करने की बजाए बढ़ा देगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता को अगर स्कूल, अस्पताल अच्छा करवाने हैं, बिजली के बिल ठीक रखने हैं, तो अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना होगा। क्योंकि बीजेपी के हाथों में सत्ता आने के बाद बिजली का बिल दो-दो, तीन-तीन हजार आएगा। ये बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा की कल्याणकारी योजनाओं को बर्बाद कर देंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोग मिल रहे हैं और बता रहे हैं कि स्कूलों में अच्छा काम हुआ है। लोग बता रहे हैं कि जब भाजपा ने मुझे और अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया था और एक तरह से पिछले दरवाजे से वो सत्ता में आ गई थी तो इस दौरान लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। लेकिन अब जनता खुश है कि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं और उनके काम तेजी से हो रहे हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube