Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को उजाड़ने की साजिश कर रही, संसद में रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब उनके बच्चों को प्रताड़ित करना और घरों पर बुल्डोजर चलाना चाहती है- संजय सिंह

  • December 21, 2024

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को उजाड़ने की साजिश कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा संसद में पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब उनके बच्चों को प्रताड़ित करना और उनके घरों पर बुल्डोजर चलाना चाहती है। पूर्वांचल समाज को बर्बाद करने के लिए भाजपा ने अपने अधिकारियों से एमसीडी में आदेश पास कराया है कि निगम के स्कूलों में पढ़ रहे बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की जाए और उनके अतिक्रमण को हटाया जाए। अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि यूपी, बिहार के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं, इनके वोट कटवाएंगे। अगर भाजपा को बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को पकड़ना होता तो ये बक्करवाला में जाते, जहां इनकी केंद्र सरकार ने इनको बसाया है और तमाम सुविधाएं दी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा अपनी गंदी साजिशों को बंद नहीं करेगी तो आम आदमी पार्टी पूर्वांचल समाज के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा यूपी, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति अपने घृणित मानसिकता से बाहर नहीं आ रही है और भाजपा संसद में विवाद के बाद पूर्वांचलियों को दिल्ली में बर्बाद करने की एक नई योजना लेकर आई है। पूर्वांचलियों के बच्चों को प्रताड़ित करने की योजना लेकर आई है। उनका घर, दुकान उजाड़ने की योजना लेकर आई है। उनके घरों में पर बुलडोजर चलाने की योजना लेकर आई है। मैं भाजपाइयों को सावधान करना चाहता हूं कि ऐसी हरकत मत करो, वरना हम लोग सीधी लड़ाई के लिए मैदान में उतरेंगे और उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। हमारे यूपी, बिहार के लोगों को बांग्लादेशी कहकर अपमानित करना बंद करो। अगर भाजपाइयों ने उनको उजाड़ने और उनके बच्चों को अपमानित करने की कार्रवाई, उनके ऊपर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने की कोशिश की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।संजय सिंह ने आगे कहा कि सब जानते हैं कि एलजी के अधीन सारे अधिकारी हैं। इसलिए भाजपा ने हमारे पूर्वांचल और यूपी, बिहार के बच्चों को अपमानित करने और उनका घर उजाड़ने के लिए एमसीडी से एक आदेश पारित कराया है। इसमें लिखा हुआ है, ष्शिक्षा विभाग को नगर निगम स्कूलों में दाखिला देते समय अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। इसके साथ ही, यह भी अनुरोध किया जाता है कि स्कूल में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बच्चों की पहचान करने के लिए उचित पहचान और सत्यापन अभियान भी चलाया जाए। सभी को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा की गई अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग जन्म पंजीकरण और जन्म प्रमाणपत्र जारी करते समय सभी एहतियाती कदम उठाए और यह सुनिश्चित करे कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को जन्म प्रमाणपत्र न जारी किया जाए।ष् संजय सिंह ने कहा कि यह योजना अतिक्रमण अभियान के नाम पर रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाकर अपना जीवन बसर करने वाले यूपी, बिहार के लोगों को उजाड़ने की है। यह योजना झुग्गी बस्तियों में रहने वाले यूपी बिहार के लोगों को उजाड़ने की है। यह स्कूलों में यूपी, बिहार और पूर्वांचल के बच्चों को अपमानित करने की योजना है। यह योजना पूर्वांचलियों के खिलाफ है। क्योंकि भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में कहा है कि पूर्वांचली बांग्लादेशी रोहिंग्या हैं। ये लोग उनके वोट कटवाएंगे। जेपी नड्डा ने संसद में कहा है कि यूपी, बिहार के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। इन्होंने सीना ठोककर कहा कि इन लोगों के वोट कटवाएंगे। अब उन्हीं के बच्चों को अपमानित करने के लिए इन लोगों ने यह आदेश जारी किया है। बांग्लादेशी कौन हैं, कहां हैं? यह भाजपाइयों को पता है। इन लोगों ने दस साल से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों ने जहां रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को बसाया है वहां जाकर कार्रवाई करें। हरदीप पुरी का 2022 का ट्वीट है। इसमें लिखा है, भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक महत्वपूर्ण फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बसाया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और 24 घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अगर इनको बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को पकड़ना होता तो ये बक्करवाला में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में जाते। अभी यह आदेश क्यों निकाला है? हमारे पूर्वांचल के भाइयों का वोट कटवाने के लिए, उनके छोटे-छोटे बच्चों को प्रताड़ित करने के लिए। उनके मां-बाप को डराने और धमकाने के लिए, उनकी दुकानों को उजाड़ने के लिए यह आदेश निकाला है। उन्होंने जो झुग्गियों और अनऑथराइज्ड कॉलोनियों में अपना घर बनाया है, उन्हें उजाड़ने के लिए और उनको बर्बाद करने के लिए निकाला है।संजय सिंह ने कहा कि मैं भाजपाइयों से कहना चाहता हूं कि अपना दिमाग ठीक करके होश में रहो। किसी भी पूर्वांचल के भाई पर अगर कार्रवाई हुई तो अंजाम बहुत बुरा होगा जिसके लिए खुद भाजपा जिम्मेदार होगी। दिल्ली की सड़कों पर इसे लेकर जो कुछ भी हंगामा होगा, इसके लिए भी खुद भाजपा जिम्मेदार होगी। इसलिए यह सब घृणित प्रयास करना बंद करें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube