Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा ने 2500 रुपए व मुफ्त सिलेंडर देने और प्रदूषण खत्म करने समेत कोई वादा पूरा नहीं किया- सोमनाथ भारती

  • October 26, 2025

भाजपा सरकार द्वारा दिल्लीवालों के साथ वादाखिलाफी करने से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल रावत और पूजा शर्मा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। “आप” मुख्यालय पर वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने दोनों नेताओं और उनकी पूरी टीम को पटका-टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से दिल्ली की जनता तो नाराज है ही, उसके कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश बढ़ रहा है। बीते आठ महीने में भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपए व होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने और प्रदूषण खत्म करने समेत कोई वादा पूरा नहीं किया। अब अनिल रावत और पूजा शर्मा, अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को घर-घर पहुंचा कर जनता की सेवा करेंगे।

पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर सोमनाथ भारती ने सभी दिल्लीवासियों को छठ पर्व के दूसरे दिन खरना की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का आगे बढ़ना और बने रहना उसके जमीनी कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है। जब भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई, तो उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए, जैसे हर महीने 2,500 रुपये, होली और दिवाली में मुफ्त सिलेंडर, प्रदूषण खत्म करना समेत कई अन्य वादे किए। लेकिन सात-आठ महीने बाद दिल्ली की जनता त्राहिमाम कर रही है। वादे तो दूर, जनता और भाजपा के कार्यकर्ता दोनों परेशान हैं। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रहे, क्योंकि लोग सवाल पूछते हैं कि 2,500 रुपये कब मिलेंगे, मुफ्त सिलेंडर कब मिलेगा और प्रदूषण कब खत्म होगा।

सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा ने प्रदूषण मापने वाले उपकरणों के आसपास पानी का छिड़काव कर डेटा में हेरफेर किया, ताकि रिकॉर्डिंग गलत हो। अगर बेईमानी में पीएचडी दी जाए, तो वह भाजपा को मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी इमारत को ढहाने के लिए एक ईंट निकालनी पड़ती है। कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते हैं और जब वे निकलने लगते हैं, तो पार्टी ढह जाती है। भाजपा के दो कर्मठ कार्यकर्ता, अनिल रावत (उर्फ अनिल गुर्जर) और पूजा शर्मा, अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि लोग उनसे पूछते हैं कि केजरीवाल की सरकार के बिना जीवन नरक क्यों बन गया है। गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं, पानी गंदा आ रहा है, सीवर साफ नहीं हो रहे, सड़कें टूटी हैं।

सोमनाथ भारती ने कहा कि अनिल गुर्जर 30 साल से भाजपा में सक्रिय थे। वह हौज खास मंडल के अध्यक्ष, नई दिल्ली के जिला मंत्री, हौज खास मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आज अनिल गुर्जर और उनकी टीम को भाजपा की बेईमानी से निराशा हुई है। वहीं, पूजा शर्मा, जो बसंत गांव से हैं, एक स्वतंत्र सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं और भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष, बसंत बिहार वार्ड और कई संगठनों जैसे निहारिका फाउंडेशन की संस्थापक, राष्ट्रीय हित मंच की महामंत्री, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की युवा महामंत्री, राष्ट्रीय परशुराम परिषद शक्ति वाहिनी में मंत्री, दिल्ली प्रदेश मानवाधिकार की उपाध्यक्ष और शिक्षा अभियान की दिल्ली सचिव रही हैं। पिछले आठ साल से वे भाजपा में सक्रिय थीं और मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिताने में उनकी बड़ी भूमिका रही।

सोमनाथ भारती ने कहा कि दोनों कार्यकर्ता भाजपा की बेईमानी से तंग आ चुके थे। आम आदमी पार्टी में शामिल होने से उन्हें जनसेवा का मौका मिलेगा। एक तरफ आम आदमी पार्टी के विधायकों की 12 साल की विधायकी में लोगों को कभी नहीं लगा कि वे विधायक हैं, क्योंकि वे जनता के बीच रहते थे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के नेता जनता से कटे हुए हैं, जिसके कारण कार्यकर्ता भुगत रहे हैं।

सोमनाथ भारती ने अनिल गुर्जर और पूजा शर्मा का “आप” में उनकी पूरी टीम के साथ स्वागत किया और विश्वास जताया कि वे अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि “आप” में उन्हें जनता की सेवा का पूरा मौका मिलेगा, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे क्षेत्रों में, जहां “आप” का नेतृत्व जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। उन्होंने दोनों का और उनकी टीम का हार्दिक स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे दिल्ली की जनता की सेवा पूरे मन से करेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube