Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा बिन दूल्हे की बारात, दिल्ली में सरकार बनाने जा रही ‘‘आप’’- संजय सिंह

  • January 25, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने तिमारपुर, बुराड़ी और आदर्श नगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा बिन दूल्हे की बारात है। प्रवेश वर्मा कर रहे हैं कि मैं दूल्हा बनूंगा तो रमेश बिधूड़ी कह रहे कि मैं बनूंगा। इनकी आपस में ही टांग खिंचाई चल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल में हर क्षेत्र में शानदार काम करके दिखाया है। उन्होंने एयर कंडीशन क्लासरूम, एथलीट व हॉकी ग्राउंड और स्वीमिंग पूल बनाकर सरकारी स्कूलों में क्रांतिकारी परिवर्तन किया। आज सबको मुफ्त बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, महिलाओं को बस यात्रा और बुजुर्गों को तीर्थयात्रा मिल रही है। भाजपा मजाक उड़ाती थी कि सबकुछ फ्री देनेे से अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने लगातार मुनाफे का बजट दिया। अब नई सरकार बनने के बाद महिला सम्मान, संजीवनी योजना समेत सारे वादे भी पूरे करेंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को तिमारपुर, आदर्श नगर और बुराड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 फरवरी को अपना वोट देने जाना तो अरविंद केजरीवाल के कामों को याद करके जाना। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में दिल्ली के अंदर क्रांतिकारी परिवर्तन किया। जब हम लोग सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाते थे। अरविंद केजरीवाल देखते थे कि बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे थे। स्कूल में मकड़ी के जाले लगे हुए थे। बच्चियों के लिए टॉयलेट का इंतजाम नहीं था। आज उन्हीं सरकारी स्कूलों में अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए एयर कंडीशन क्लासरूम बनाने का काम किया है। साथ ही, सरकारी स्कूलों में एथलीट और हॉकी ग्राउंड बनवाए। स्वीमिंग पूल का निर्माण करवाया। दिल्ली के अंदर विश्व स्तरीय सरकारी स्कूल बनवाए। 

संजय सिंह ने कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप हिंदुस्तान आईं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के स्कूल देख लो। तो मेलानिया ने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के सरकारी स्कूल देखने हैं। दिल्ली के अंदर हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए जिसमें 200 तरह की जांच मुफ्त होती है और दवाइयां भी मुफ्त में मिलती हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल झुग्गी बस्तियों में प्रचार करने जाते थे तो लोग कहते थे कि हमें गहने गिरवी रखकर बिजली का बिल भरना पड़ा। अरविंद केजरीवाल हिंदुस्तान के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा कि गरीब के घर में रोशनी तो होनी चाहिए लेकिन उस रोशनी की कोई कीमत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली का बिल जीरो करने का काम किया। आज दिल्ली के हर गली और मोहल्ले में नारा लगता है – बिजली का बिल है जीरो और केजरीवाल है हीरो। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पानी का बिल जीरो किया, बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा फ्री की और महिलाओं के लिए बस की यात्रा फ्री की। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और इलाज भी मुफ्त किया। 

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं को लेकर भाजपा के लोग मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि सारी अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी। इस पर अरविंद केजरीवाल कहते थे कि मैं इनकम टैक्स का कमिश्नर रहा हूं। उन्होंने सब कुछ फ्री देने के बाद भी 10 साल तक लगातार दिल्ली को मुनाफे का बजट दिया। अरविंद केजरीवाल ने बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा और बुजुर्गों की तीर्थयात्रा फ्री करने का काम किया। अब उनकी दो बड़ी गारंटी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही, जिन 60 साल के बुजुर्गों को उनके बच्चे छोड़ देते हैं, उन बुजुर्गों का जिम्मा अरविंद केजरीवाल ने लिया है। उन्होंने ‘संजीवनी योजना’ के तहत बुजुर्गों का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज की घोषणा की है। उनका चाहे 1 लाख रुपए का या फिर 50 लाख रुपए का खर्चा हो। दिल्ली की सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। 

संजय सिंह ने कहा कि हमने दिल्ली के अंदर घोषणा की है कि हम दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए की सम्मान राशि देने का काम करेंगे। जब हमने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए इस योजना की घोषणा की तो भाजपा वाले कहने लगे कि ये चुनावी हिंदू हैं। मैंने कहा कि 20 राज्यों में तुम्हारी सरकार है एक राज्य में भी पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान राशि की घोषणा करके दिखा दो। भाजपा के लोग दिन रात जनता से झूठ बोलने का काम करते हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि इन्होंने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे लेकिन नहीं मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से कहा कि अग्निवीर बन जाओ। नौजवनों ने पूछा कि अग्निवीर क्या है तो मोदी जी कहने लगे कि 17 साल में जवान बनना और 21 साल में रिटायर हो जाना। भाजपा ने भारत माता के साथ गद्दारी करने का काम किया। देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ गद्दारी करने का काम किया। इन्होंने कहा था कि हम इतना कालाधन लाएंगे कि हर आदमी के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा हो जाएगा लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए। मोदी जी ने नोटबंदी करके माताओं बहनों के पास रखे पैसे भी बैंक में जमा करवा दिया। एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने आपके घर का पैसा खाली करा दिया और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल हैं जो महिलाओं के खाते में 2100-2100 रुपए देने की बात कर रहे हैं। इसलिए 5 फरवरी को इसका बदला लेना। 

संजय सिंह ने कहा कि इन्होंने किसानों को धोखा दिया। इन्होंने कहा था कि फसल का दाम दोगुना कर देंगे लेकिन नहीं किया। इन्होंने कहा था कि महंगाई कम कर देंगे। इन्होंने कहा था कि पेट्रोल 50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 40 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा लेकिन पेट्रोल और डीजल दोनों 100 रुपए के पार पहुंच गया है। 400 रुपए का गैस सिलेंडर 1200 रुपए का हो गया। महंगाई आसमान पर पहुंच गई। दाल 250 रुपए की हो गई और सरसों का तेल 300 रुपए लीटर हो गया। लहसुन 300 रुपए किलो बिका। 200 किलो टमाटर बिका। प्याज 300 रुपए किलो बिकी तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कह दिया कि वह तो प्याज खाती ही नहीं हैं। ये ऐसे संवदेनहीन लोग हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि मैंने जब संसद में पूर्वांचलियों का वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठिया कहा। जिन्होंने पूर्वांचलियों को गाली दी है उन्हें अपने वोट की ताकत से जवाब देना। अभी भाजपा वाले संकल्प पत्र लेकर आए हैं। उस संकल्प पत्र में लिखा है कि जो केजरीवाल कर रहे हैं वही हम भी करेंगे। नक्ल के लिए भी अक्ल चाहिए। जब ओरिजनल माल मौजूद है तो डुप्लिकेट का क्या काम है। जब ओरिजनल अरविंद केजरीवाल मौजूद हैं तो चाइनीज माल भाजपाइयों का क्या काम है। 

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली के अंदर बिना दूल्हे की बारात है। घोड़ी टहल रही है। प्रवेश वर्मा कह रहे हैं मैं दूल्हा बनूंगा। रमेश बिधूड़ी कह रहे हैं मैं दूल्हा बनूंगा। इनकी आपस में टांग खिंचाई चल रही है। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। 5 फरवरी को आम आदमी पार्टी को इतना वोट दे देना कि भाजपा की पूरी दिल्ली में जमानत जब्त हो जाए। 

संजय सिंह ने कहा कि झाड़ू बहुत काम की चीज है। घर की सफाई के लिए झाड़ू चाहिए। दिल्ली और देश की सफाई करने के लिए झाड़ू चाहिए और भाजपा के दिमाग पर सवार सत्ता का भूत उतारने के लिए भी झाड़ू ही चाहिए। हमसे सब नाराज हो गए। मुझसे पूछने लगे कि भाजपा के सिर पर भूत कैसे सवार है? मैंने कहा कि हम लोग जब बड़े हुए तो मां-बाप ने कहा कि बेटा भगवान से डरना, इस सृष्टि की रचना भगवान ने की है। हम सभी को भगवान राम लेकर आए हैं। लेकिन भाजपाई कह रहे हैं कि वो राम को लेकर आए हैं। भगवान राम ने इनसे कहा कि सबसे पहले इन्हें अयोध्या में हराएंगे तभी इन्हें अक्ल आएगी। भगवान राम ने इन्हें अयोध्या में हराया। प्रयागराज, चित्रकूट, रामपुर, सीतापुर सारी जगहों पर इन्हें हराने का काम किया। भगवान राम ने अयोध्या में इनका भूत उतार दिया है। अब दिल्ली के अंदर जनता इनका भूत उतारेगी।

संजय सिंह ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई थी तब लोग हमारे ऊपर हंसते थे। भाजपा के लोग मजाक उड़ाते हुए कहते थे ये चार आदमी पार्टी है। लेकिन जब 2013 में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव में उतरी तो पहले चुनाव में ही दिल्ली ने आम आदमी पार्टी का परचम लहराकर पूरे देश को संदेश दिया। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने लेकिन 49 के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिस पर भाजपा वालों ने कहा कि आम आदमी पार्टी खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में आकर कहा कि केजरीवाल बदनससीब है, इसे जंगल में डाल देना चाहिए। मैंने मोदी जी से कहा कि यह लोकतंत्र है, यहां जनता मालिक होती है। जनता जिसे नहीं चाहती है वह जंगल में जाता है और जिसे चाहती है वह विधानसभा में जाता है। 

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा झुग्गी के लोगों की सबसे बड़े दुश्मन है। भाजपा ने सबसे ज्यादा झुग्गी तोड़ने का काम किया। ये बुलडोजर लेकर चलते रहते हैं। कभी इस झुग्गी में तो कभी उस झुग्गी में बुलडोजर चलाते हैं। ये फ्री बिजली, पानी सब बंद कर देंगे सिर्फ झुग्गियों पर बुलडोजर चलाएंगे। इसलिए 5 फरवरी झाड़ू का बटन दबाकर अरविंद केजरीवाल को चौथी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। मैं जनता से कहना चाहता हूं कि 8 फरवरी को भाजपा वालों को जवाब दे देना कि अगर तुम जेल में डालोगे, गुंडागर्दी करोगे तो हम तुमसे लड़ेंगे।

संजय सिंह ने जनता से कहा कि जब अपना वोट देने जाना तो याद कर लेना कि जिन अरविंद केजरीवाल ने आपके दवा का इंतजाम किया। उन्हें इंसुलिन नहीं दिया। उन्हें जेल में मारने की साजिश रची गई। याद कर लेना कि सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डालकर यातनाएं दी गईं। मोहल्ला क्लीनिक बनाने वाले सत्येंद्र जैन को 23 महीने तक जेल में रखा गया। मुझे भी 6 महीने तक जेल में रखकर यात्नाएं दी गईं। लेकिन ये जितना मर्जी अत्याचार कर लें, हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube