Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा शासित हरियाणा और यूपी में पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं- आतिशी

  • October 20, 2024

आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए काम कर रही है, जबकि भाजपा प्रदूषण पर केवल राजनीति करना जानती है, काम नहीं। दिल्ली की सीएम आतिशी ने बताया कि केंद्र सरकार का डाटा खुद कहता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रयासों से पराली जलने की घटनाएं आधी हो गई हैं, उधर भाजपा शासित हरियाणा और यूपी में पराली की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। दिल्ली में ‘आप’ सरकार सार्वजनिक परिवहन की बसों को तेजी से इलेक्ट्रिक में बदल रही, जबकि आज भी आनंद विहार डिपो पर भाजपा शासित यूपी- हरियाणा से आने वाली सभी बसें डीजल की हैं, जिससे प्रदूषण होता है। दिल्ली में एक भी ईट भट्टा नहीं है, भाजपा शासित हरियाणा-यूपी के हजारों ईट भट्टों से दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है। भाजपा शासित हरियाणा की इंडस्ट्री का 165 एमजीडी प्रदूषित पानी यमुना में छोड़ा जाता है, वहीं यूपी भी 55 एमजीडी गंदा पानी यमुना में छोड़ती है, जो यमुना को गंदा करता है। यमुना नदी से झाग को खत्म करने के लिए ‘आप’ सरकार सिलीकॉन बेस्ड फूड ग्रेड डीफॉमर का छिड़काव शुरू करवा रही है, जिससे यमुना का प्रदूषण कम होता है।

दिल्ली की सीएम आतिशी और ‘आप’ के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर साझा करते हुए कहा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण के साथ-साथ यमुना में भी पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। जिस तरह से कालिंदी कुंज पर झाग बन रही है, वो इस बात का प्रमाण है कि यमुना में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

सीएम आतिशी ने कहा कि आज मैं सभी दिल्लीवालों को बताना चाहती हूँ कि दिल्ली में हवा में, पानी में प्रदूषण बढ़ने का असली कारण भाजपा की गंदी राजनीति है।” आज हर दिल्लीवालों को पता है कि दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण के बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण पराली का जलना है। एक तरफ़ आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार है। जिसनें लगातार 2 साल के प्रयासों से पराली जलने की घटनाओं को कम किया है। केंद्र सरकार के ही आँकड़े ये बताते है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले 2021 में पराली जलाने की 71,300 घटनाएँ हुई। लेकिन आम आदमी पार्टी के पंजाब सरकार के प्रयास से वो 2 सालों में 50% तक कम हो गए और पिछले साल 2023 में पराली जलाने के मात्र 36,600 घटनाएँ सामने आई।

सीएम आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईएआरआई) रोज़ाना पराली जलने के आंकड़े प्रस्तुत करता है। ये आंकड़े बताते है कि 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 में पंजाब में 1123 पराली जलने की घटनाएं सामने आई वो इस साल 27% घटकर 811 रह गई है। दूसरी तरफ़ भाजपा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ये आंकड़े देखे तो हरियाणा में पिछले साल ये आंकड़ा 341 था जो इस साल 23% बढ़कर 417 पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले साल 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पराली जलाने की 244 घटनाएं सामने आई थी वो 70% बढ़कर 417 पर पहुंच गई है। ये आंकड़े भाजपा की गंदी राजनीति दिखाते हैं। यदि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पराली जलाने की घटनाएं कम कर सकती है तो भाजपा की उत्तर-प्रदेश और हरियाणा सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती है। क्योंकि भाजपा दिल्ली वालों के साथ गंदी राजनीति कर रही है।

सीएम आतिशी ने कहा कि आज सुबह मैं आनंद विहार बस अड्डे पर गई। यहां प्रदूषण सबसे ज़्यादा होता है। यहां दिल्ली की सभी बसें इलेक्ट्रिक और सीएनजी चलित है। दिल्ली में आज एक भी डीजल बसें नहीं है। दिल्ली के बस बेड़े में 2000 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक बसें है। वही दूसरी तरफ़ उत्तर-प्रदेश और हरियाणा जहां से अंतर्राज्यीय बसें दिल्ली में आती है। उनकी 100% बसें आज भी डीजल बसें है। आनंद विहार में प्रदूषण बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण है। यहां नज़दीक उत्तर प्रदेश का कौशांबी बस अड्डा, जहां रोजाना हजारों डीजल बसें आती है। जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक बसों की एक फ्लीट खड़ी कर दी। आज दिल्ली में सीएनजी बसों का इतना बड़ा बेड़ा है। ये सब हरियाणा और उत्तर-प्रदेश की सरकार क्यों नहीं कर सकती थी? क्योंकि वो दिल्लीवालों के साथ गंदी राजनीति करना चाहते हैं।

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि ईंट के भट्टे लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के अंदर ईंट का एक भी भट्टा नहीं है लेकिन हरियाणा-उत्तर प्रदेश के एनसीआर के इलाकों में 3800 ईंट के भट्टे हैं। जिनसे लगातार दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ रहा है। लेकिन भाजपा की उत्तर-प्रदेश और हरियाणा सरकार ने इन ईंट के भट्टों का प्रदूषण रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि थर्मल पॉवर प्लांट्स से भी प्रदूषण काफ़ी फैलता है। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सारे थर्मल पॉवर प्लांट्स बंद कर दिए गए लेकिन उत्तर-प्रदेश और हरियाणा में भाजपा गंदी राजनीति करने के लिए बहुत ज़्यादा प्रदूषण फैलाने वाले 9 थर्मल पॉवर प्लांट्स चलाती है। क्योंकि वो दिल्ली के लोगों को परेशान करना चाहते है।” जिस तरह हवा में उसी तरह पानी में प्रदूषण फैलाया जा रहा है। भाजपा के नेता कालिंदी कुंज में जाकर फोटो खिंचवा रहे है कि, यहां झाग बन रही है। लेकिन सच्चाई ये है कि ये झाग यमुना में इसलिए बनती है क्योंकि हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र 165 एमजीडी प्रदूषित पानी बादशाहपुर ड्रेन, मुंगेरपुर ड्रेन, डीडी 6 से यमुना में छोड़ती है। दूसरी तरफ़ भाजपा की ही उत्तर प्रदेश सरकार साहिबाबाद ड्रेन और इंद्रपुरी ड्रेन से 55 एमजीडी प्रदूषित पानी छोड़ती है।

सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा को जैसे ही पता चलता है कि त्योहार का समय आ रहा है, छठ पूजा का समय आ रहा वो कालिंदी कुंड बैराज का गेट बंद कर देते हैं ताकि सारा गंदा पानी दिल्ली में आए। लेकिन आम आदमी पार्टी फिर भी अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में समाधान ढूंढ रही है और हमनें सिलिकॉन बेस्ड फ़ूड ग्रेड डी-फ़ॉमर से इस झाग को कम करने का काम किया है। आज रात से ये डी-फोमिंग वापस शुरू हो जाएगी क्योंकि भाजपा कितनी भी गंदी राजनीति करें। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली वालों के लिए काम करते रहेंगे।

सीएम आतिशी ने कहा कि मैं भाजपा और दिल्लीवालों के सामने हाथ जोड़ना चाहती हूँ। हम जानते हैं भाजपा, अरविंद केजरीवाल जी से नफ़रत करती है, आम आदमी पार्टी से नफ़रत करती है लेकिन हमसे नफ़रत करते करते दिल्लीवालों से नफ़रत न करें। मैं दिल्लीवालों को आश्वासन देना चाहती हूं कि चाहे भाजपा की उत्तर-प्रदेश सरकार, हरियाणा सरकार कितनी भी गंदी राजनीति करें, हम दिल्लीवालों के लिए कोई न कोई समाधान चाहे वो पानी के प्रदूषण का हो या हवा के प्रदूषण का हो निकालते रहे हैं और निकालते रहेंगे। चाहे इसके लिए केंद्र सरकार के सामने हाथ जोड़ना पड़े, चाहे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े, हम दिल्लीवालों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं हम आगे भी करते रहेंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आजकल दिल्ली के अंदर यमुना में प्रदूषण को लेकर काफी बात हो रही है। बीजेपी के कई नेता वहां फोटोशूट कराने के लिए जाते हैं और उन फोटोज़ को कभी इधर दिखाते हैं कभी उधर दिखाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना का प्रदूषण साफ कर देंगे और यमुना को साफ करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया था। जब काम शुरू हुआ तो बीजेपी को लगने लगा कि वाकई में अगले चुनाव से पहले यमुना साफ हो जाएगी। तो बीजेपी ने पहले मुझे अरेस्ट किया क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने यमुना साफ करवाने की जिम्मेदारी मुझे दी थी। बाद में अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इसका कारण यही था कि बीजेपी वाले खुद तो गंगा साफ नहीं कर पाए लेकिन उन्हें ये जरूर पता था कि आप पार्टी यमुना नदी साफ कर देगी।

सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि दिल्ली के नजफगढ़ ड्रेन में बादशाहर पुर ड्रेन गिरती है। बादशाहपुर ड्रेन हरियाणा से आती है। दिल्ली की कोई इंडस्ट्री नहीं है। जबकि बादशाहपुर ड्रेन के अंदर सारा इंडस्ट्रियल वेस्ट गिरता है। बादशाहपुर ड्रेन दिल्ली में नजफगढ़ ड्रेन को गंदा करते हुए यमुना नदी के अंदर जाता है। यमुना नदी के अंदर दो तरह का वेस्ट जाता है। जिसमें पहला ह्यूमन वेस्ट है, जो इतना खतरनाक नहीं होता है। दूसरा है इंडस्ट्रियल वेस्ट। ये इंडस्ट्रियल वेस्ट दिल्ली के अंदर पैदा नहीं होता है। ये या तो यूपी की ओर से शाहदरा ड्रेन में आता है जोकि 55 एमजीडी है। दूसरा बादशाहपुर से आता है और तीसरा डीडी थ्री से आता है। तीनों मिलाकर लगभग 150-175 एमजीडी इंडस्ट्रियल वेस्ट दिल्ली के अंदर आता है जोकि बहुत खतरनाक वेस्ट है। हमने दिल्ली के अंदर यमुना नदी के साथ-साथ सारे ड्रेन को पूरी तरह साफ करने का काम शुरू कर दिया था। इस काम रुकवाने के लिए ही बीजेपी वालों ने मुझे और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि यमुना नदी में झाग छठ पूजा के दौरान ही क्यों बनती है? ये झाग अपने आप नहीं बनती है। इसके दो कारण हैं। पहला इंडस्ट्रियल वेस्ट के कारण जो हरियाणा और यूपी से आ रहा है। इस इंडस्ट्रियल वेस्ट के अंदर फोर्माइट होता है जिसकी वजह से यमुना नदी में झाग बनती है। दूसरा कारण है कि कालिंदी कुंज के ऊपर जो 12 बारह गेट लगे हुए हैं उसे यूपी एलिवेशन चलाता है। वो कालिंदी कुंज के सारे गेट बंद कर देते हैं और सिर्फ दो या तीन गेट खोलते हैं। अगर वो सारे गेट खोल देते हैं तो यमुना नदी की सारी झाग कल ही खत्म हो जाएगी। लेकिन फिर ये फोटोशूट कैसे कराएंगे। छठ और दिवाली के बाद ये झाग भी खत्म हो जाएगी। बीजेपी सिर्फ ड्रामा करने के लिए ये सब कर रही है। आप पार्टी दिल्ली में यमुना नदी को भी साफ करके दिखाएगी और वायु प्रदूषम को भी खत्म करेगी।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली से बनारस कितनी दूर है? लगभग 1000 किलोमीटर दूर है। आप पिछले तीन साल के दिल्ली और बनारस के प्रदूषण का डेटा की तुलना कर लीजिए। दिल्ली का प्रदूषण बनारस से तो कम ही है। दिल्ली के चारों तरफ 3 हजार भट्ठे लगा रखे हैं जिसका प्रदूषण दिल्ली में आएगा या नहीं। आप सरकार ने दिल्ली में सारे थर्मल पावर प्लांट बंद कर दिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें कितनी भी महंगी बिजली लेनी पड़े लेकिन दिल्ली के अंदर थर्मल पावर प्लांट नहीं चलाए जाएंगे। हमने तो थर्मल पावर प्लांट बंद कर दिए लेकिन उन्होंने नहीं किए क्योंकि फिर दिल्ली में प्रदूषण कैसे आएगा। बीजेपी के लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी को प्रदूषण से कोई मतलब नहीं है इन्हें बस ड्रामा करना है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वाले जितने मर्जी हथकंडे अपना लें लेकिन अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ के सारे नेताओं का संकल्प है कि हम सारे काम करके दिखाएंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube