Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा सरकार दिल्लीवालों पर जीएसटी उत्सव मनाने का बना रही दबाव – कुलदीप कुमार

  • September 24, 2025

जीएसटी की दरें कम करने का फायदा अभी लोगों तक पहुंचा भी नहीं है लेकिन भाजपा और उसकी सरकार दिल्लीवालों पर जीएसटी उत्सव मनाने का दबाव बना रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि उनके पास दिल्ली सरकार के अधिकारी आ रहे हैं और जीएसटी उत्सव नहीं मनाने पर धमका रहे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप कुमार से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी सुधार से लोगों की वास्तव में बचत हो रही होती तो वो खुद ही उत्सव मनाते। सरकार के मंत्रियों और अफसरों को गली-गली में घूमना नहीं पड़ता।

कोंडली से “आप” विधायक कुलदीप कुमार ने जीएसटी सुधारों के कार्यान्वयन को लेकर बुधवार को कहा कि अधिकारी दुकानदारों के पास जाकर कह रहे हैं कि जीएसटी का उत्सव मनाओ। एक तरफ दुकानदार का नुकसान हो रहा है। ये नहीं कि पहले वो उससे निपट ले, उस पर उत्सव मनाने का दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारी व्यापारियों को धमका रहे हैं और उनसे जबरदस्ती उत्सव मनवा रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा मंत्री व अधिकारी जबरदस्ती उत्सव मनवाने के लिए गली-गली घूम रहे हैं।

कुलदीप कुमार ने कहा कि जब हम अच्छा काम करते हैं, तो जनता खुद उत्सव मनाती है। इसलिए अगर यह इतना ही अच्छा उत्सव होता, तो जनता भी उत्सव मनाती। लेकिन आज भाजपा वाले लोगों से जबरदस्ती उत्सव मनवा रहे है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने यह कैसा संशोधन किया? दिल्ली के लोगों को क्या राहत दी? 1,000 रुपये तक के कपड़ों पर 12 फीसद जीएसटी थी, अब इन्होंने इसे खत्म कर दिया और 2,500 रुपये से ऊपर के कपड़ों पर 18 फीसद जीएसटी लगा दी है। फिर यह जीएसटी घटी या बढ़ी? भाजपा घुमा-फिराकर जनता को बेवकूफ बनाने के सिवाय और कुछ नहीं कर रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube