Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा सरकार ने शपथ लेने के तुरंत बाद दिल्ली का खजाना खाली होने का झूठ बोला, ताकि प्लान बनाकर जनता को लूट सके- आप

  • March 2, 2025

िल्ली की सत्ता में आते ही भाजपा ने दिल्लीवालों को लूटने का खेल शुरू कर दिया है। भाजपा का पहला खतरनाक प्लान दिल्ली के सभी पार्कों में एंट्री फीस लगाने के रूप में सामने आया है। इसीलिए भाजपा सरकार ने शपथ लेने के बाद सबसे पहले दिल्ली का खजाना खाली होने का झूठ बोला था, ताकि वह प्लान बनाकर लोगों को लूट सके। आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को यह खुलासा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सभी पार्कों के रख- रखाव के साथ ही जिम व साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं लोगों को निःशुल्क दी थी। लेकिन अब सीएम रेखा गुप्ता कह रही हैं कि सरकार के पास पैसा नहीं है तो सारा पैसा कहां गया? आम आदमी पार्टी दिल्ली के खजाने को लूटकर भाजपा को अपनी जेबें भरने नहीं देगी। हमारी मांग है कि भाजपा पार्कों में लगी एंट्री फीस को तत्काल वापस ले।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि हमारे बुजुर्ग सही कहते थे कि पूत के पावं पालने में ही दिख जाते हैं। इसका सीधा उदाहरण हमें दिल्ली में आई भाजपा की नई सरकार में देखने को मिल रहा है। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ लेने के बाद सबसे पहले झूठ बोलती हैं कि दिल्ली सरकार का खजाना खाली है। सीएम रेखा गुप्ता के ऐसा बोलने के पीछे की मंसा यह थी कि कैसे दिल्ली की जनता को लूटा जाए। दिल्ली की जनता को लूटने का भाजपा का पहला प्लान अब सामने आ चुका है। भाजपा की सरकार ने दिल्ली के पार्कों में प्रवेश शुल्क लगा दिया है। यह बेदह निंदनीय है। भाजपा को प्रवेश शुल्क को तत्काल वापस लेना चाहिए। क्योंकि सरकार का काम पार्कों में आने के लिए प्रोत्साहित करना होता है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्क वह जगह है, जहां लोग अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखनेे के लिए आते हैं। आम आदमी पार्टी जब दिल्ली की सत्ता में थी, तब अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित किया कि दिल्ली के सभी पार्कों में जिम के उपकरण लगे हों, साइकलिंग ट्रैक हों और उसका रख-रखाव अच्छे से हो रहा हो। यह सारी सुविधाएं निःशुल्क दी जाती थी। पार्क में आकर लोगों को एक कम्युनिटी का भाव पैदा होता है। पार्क लोगों को आपस में घुलने-मिलने का एक जरिया होता है। आम आदमी पार्टी के विधायक अपने दिन की शुरूआत ही पार्क से करते थे ताकि अपनी जनता के बीच जाकर उनके साथ बातचीत कर पाएं। भाजपा दिल्ली की सत्ता में आते ही प्रवेश शुल्क लगाकर पार्कों की यह सारी गातिविधियां एक तरह से बंद कर दिया। अब दिल्ली के लोगों को पार्क में जाने के लिए भी फीस देनी होगी। आम आदमी पार्टी सीएम रेखा गुप्ता से कहना चाहती है कि आप अपनी नींद से जागें और देंखें कि कैसे अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ढेरों निःशुल्क सुविधाएं दी थी और उसके बाद भी मुनाफे का बजट दिया था। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली का बजट 31 हजार करोड़ से बढ़ाकर 77 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया था।

प्रियंका कक्कड़ ने सीएम रेखा गुप्ता से पूछा कि दिल्ली सरकार का पैसा कहां गया? जिस तरह से भाजपा शासित सारे राज्य कर्जे में डूबे हुए हैं और वहां के पैसे भाजपा नेताओं की जेब में गए। क्या सीएम रेखा गुप्ता का प्लान दिल्ली को भी कर्जे में डुबाने का है? लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगी। आम आदमी पार्टी हमेशा भाजपा को जवाबदेह बनाकर रखेगी। दिल्ली की सत्ता में आने से पहले भाजपा ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खो में 8 मार्च तक 2500 रुपए आना शुरू हो जाएगा। भाजपा ने दिल्ली में 500 रुपए में सिलेंडर देने और होली-दिवाली पर एक सिलेंडर हर घर में मुफ्त पहुंचाने का वादा किया था। सीएम रेखा गुप्ता झूठ बोलना बंद करके अपने वादों पर काम करें। आम आदमी पार्टी के लोग भाजपा को दिल्ली की जनता को लूटने नहीं देगी। मुख्यमंत्री पार्कों में लगाए गए प्रवेश शुल्क को तुरंत वापस लें। यह गलत कदम है। यह कदम दिल्ली के लोगों को पार्कों में आने से हतोस्साहित करता है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube