Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भारत सरकार ने पाकिस्तान का जो पानी रोक दिया है, भाजपा वही पानी दिल्ली को दिला दे- सौरभ भारद्वाज

  • May 6, 2025

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्लीवालों की पानी की जरूरतों को पूरा करने में विफल साबित हो रही भाजपा सरकार के मंत्री अब बहाने ढूंढ रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप बेहद हास्यास्पद है। क्योंकि दिल्ली में गंगा-यमुना से पानी आता है और दोनों नदियां पंजाब से नहीं बहती हैं। भाजपा बहाने बनाना बन्द करे और दिल्लीवालों को भरपूर पानी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हरियाणा सरकार पर उंगली नहीं उठा सकती। इसलिए वह पंजाब पर आरोप लगा रही है, लेकिन दिल्लीवाले सब साझते है। मेरा सुझाव है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान का जो पानी रोक दिया है, भाजपा को वही पानी दिल्ली को दिला देना चाहिए।

भाजपा शासित दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा पंजाब सरकार पर हरियाण का पानी रोकने का आरोप लगाने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में गंगा और यमुना नदियों से पानी आता है और यह दोनों ही नदियां पंजाब से नहीं गुजरतीं। मुझे लगता है कि प्रवेश वर्मा ने नई भूगोल पढ़ी हो। प्रवेश वर्मा स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से पूछ लें और बता दें कि क्या गंगा-यमुना पंजाब से आती है। हमें तो यही पता है कि ये दोनों नदियां पंजाब से नहीं गुजरती हैं। अब गंगा-यमुना पंजाब से गुजरती ही नहीं हैं तो पंजाब सरकार ने पानी कैसे रोक दिया। प्रवेश वर्मा झूठ क्यों बोल रहे हैं?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज मीडिया में खबरें छपी हैं कि भारत सरकार ने पाकिस्तान का सारा पानी रोक दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान का जो पानी रोका है, उससे बाढ़ आ सकती है। भारत सरकार को उस पानी को उठाकर दिल्ली को दे देना चाहिए। प्रवेश वर्मा कुछ भी बयानबाजी करते रहते हैं। पहले जब हरियाणा दिल्ली का पानी रोकता था, तो भाजपा दिल्लीवालों का मजाक उड़ाती थी। भाजपा के एलजी कहते थे कि दिल्ली सरकार को पानी का प्रबंधन नहीं आता है। पानी लीक हो जा रहा है। भाजपा सांसद छोटी-छोटी पानी लीकेज की वीडियो सोशल मीडिया पर डालते थे और कहते थे कि दिल्ली के पास पानी बहुत है, लेकिन बर्बाद हो रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब भाजपा सरकार को दिल्ली का पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए, सबको पानी देना चाहिए। भाजपा को इस बात की दिक्कत है कि अब ये लोग हरियाणा सरकार के उपर उंगली नहीं उठा पा रहे हैं, क्यांेकि हरियाणा में भी भाजपा की ही सरकार है। इसलिए दिल्लीवालों की नजर में अच्छा बनने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं। लेकिन दिल्ली की जनता सब समझ रही है और अब भाजपा की बहानेबाजी नहीं चलेगी। केंद्र, दिल्ली, हरियाणा, एमसीडी में भाजपा की सरकार है और दिल्ली के एलजी भी भाजपा के ही हैं। अब भाजपा को काम करके दिखाना है। आज ये लोग पंजाब पर आरोप लगा रहे हैं, कल कहेंगे कि तमिलनाडु ने दिल्ली का पानी रोक लिया। केरल में लेफ्ट की सरकार है, उसने रोक दिया। ऐसे नहीं चलेगा।

प्रवेश वर्मा बताएं, जलभराव के लिए कितने अफसरों को सस्पेंड किया?- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रवेश वर्मा को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने जो 450 सस्पेंशन लेटर तैयार कर रखे थे, उनका क्या हुआ? प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में जहां भी जल भराव होता है, उस हर प्वाइंट पर एक अफसर का नाम लिख दिया था। प्रवेश वर्मा ने कहा था कि जहां भी पानी भरेगा, वहां का जिम्मेदार अफसर सस्पेंड होगा। पिछले सप्ताह हुई पहली बारिश में ही दिल्ली पानी-पानी हो गई, लेकिन प्रवेश वर्मा ने एक भी जिम्मेदार अफसर को सस्पेंड नहीं किया। इसका मतलब है कि वह सिर्फ हवा-हवाई बातें कर रहे थे।

प्रधानमंत्री पाकिस्तान का रोका गया पानी हरियाणा को दें- संजय सिंह

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पानी के मुद्दे पर भाजपा और उसका केंद्रीय नेतृत्व बहुत ही घटिया राजनीति कर रहा है। हरियाणा के हिस्से का जो पानी पंजाब को देना था, वह सारा पानी दिया जा चुका है। उसके आंकड़े मौजूद हैं। ये सारी चीजें छिपाई नहीं जा सकती हैं। जिस राज्य का जितना पानी का हिस्सा है, उसको उतना पानी दे दिया गया है। हालांकि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार था, तब भाजपा ने हमारे साथ दिल्ली में जरूर भेदभाव किया गया था। लेकिन पंजाब ने हरियाणा के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। पंजाब सरकार ने हरियाणा को जितना पानी देना था, उनके हिस्से का पानी दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा को और अतिरिक्त पानी चाहिए, तो प्रधानमंत्री तो पाकिस्तान का पानी रोक चुके हैं। प्रधानमंत्री उस पानी को हरियाणा को दे दें और हरियाणा की जरूरत को पूरा करें। पानी पर घटिया राजनीति करने की जरूरत नहीं है, जो कि भाजपा कर रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube