Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, संजय सिंह, संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत ‘‘आप’’ के तमाम नेता केजरीवाल को लेने पहुंचे थे तिहाड़

  • September 13, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम जमानत पर जेल से बाहर आ गए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह साज़िश पर सत्य की जीत है। जेल में डालकर ये लोग मेरा हौंसला तोड़ना चाहते थे, लेकिन मेरा हौसला सौ गुना और बढ़ गया है। इससे पहले, तिहाड़ से उन्हें लेने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांसद संजय सिंह व डॉ. संदीप पाठक, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत ‘‘आप’’ के तमाम नेता पहुंचे थे। साथ ही, उनके स्वागत में तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बारिश हो रही थी, लेकिन इनके हौसले कम नहीं हुए। बैंड बाजे व आतिशबाजी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और ‘‘केजरीवाल आ गए’’ के जमकर नारे लगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले भगवान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं उन लाखों-करोड़ों लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे लिए मन्नतें मांगी, दुआएं की, आशीर्वाद भेजे और प्रार्थनाएं कीं। मेरे लिए कई लोग मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे गए। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इतनी बारिश में भी आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, इसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। मेरी जिंदगी का हर पल और मेरे खून का हर कतरा इस देश के लिए समर्पित है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और बहुत मुसीबतें झेली हैं। लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया, क्योंकि मैं सच्चा और सही था। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन्हें लगा कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो उसके हौसले टूट जाएंगे, लेकिन आज मैं जेल से बाहर आया हूं और मेरे हौसले सौ गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। मेरी ताकत सौ गुना ज्यादा बढ़ गई है। इनकी जेल की मोटी-मोटी दीवारें और सलाखें केजरीवाल के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जैसे आज तक ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया और ताकत दी, उसी तरह मुझे आगे भी रास्ता दिखाते रहें, ताकि मैं देश की सेवा करता रहूं। जो राष्ट्र-विरोधी ताकतें देश के विकास को रोक रही हैं, देश को बांटने का काम कर रही हैं और देश को अंदर से कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, उनके खिलाफ मैं जिंदगी भर लड़ा है और आगे भी लड़ता रहूंगा।

बारिश भी कम नहीं कर पाई कार्यकर्ताओं का जोश

तिहाड़ जेल के बाहर अरविंद केजरीवाल के प्रति आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का प्यार देखने लायक था। जब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए, उससे पहले बारिश हो रही थी, लेकिन यह बारिश भी कार्यकर्ताओं जोश और उत्साह को कम नहीं कर पाई। एक घंटे पहले से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिहाड़ के बाहर जमा हो गए और अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनके स्वागत का इंतजार करने लगे। जब सीएम बाहर आए तो सभी के चेहरे खिल उठे और ‘‘केजरीवाल आ गए’’ के जमकर नारे लगाए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube