Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मुझे बड़ी खुशी है कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में ‘‘आप’’ की सरकार पंजाब में बहुत अच्छा काम कर रही है- मनीष सिसोदिया

  • August 25, 2024

दिल्ली में शिक्षा क्रांति के जनक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद रविवार को पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे। 17 महीने बाद पंजाब आए मनीष सिसोदिया के साथ उनका परिवार भी साथ है। अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मनीष सिसोदिया और उनके परिवार ने अमृतसर जाकर पहले श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेका और फिर दुर्गियाना मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी मैं भगवान के आशीर्वाद और बाबा साहब के संविधान की बदौलत बाहर आया हूं और जल्द ही केजरीवाल भी बाहर आएंगे। मैंने अरविंद केजरीवाल के लिए अरदास की है कि वो भी जल्द बाहर आएं और सच्चाई की जीत हो। मुझे झूठ और साजिश के तहत जेल भेजा गया था, लेकिन आखिर में जीत सच्चाई की हुई। उन्होंने पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

मनीष सिसोदिया अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने पहुंचे। भगवंत मान ने उन्हें गले लगाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनके बीच पंजाब सरकार के काम और वहां शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे काम पर चर्चा की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने मनीष सिसोदिया और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। मनीष सिसोदिया ने पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व पंजाब सरकार बहुत अच्छा काम रह रही है। इसके बाद भगवंत मान के साथ मनीष सिसोदिया श्री हरमंदिर साहिब जी के दरबार में मत्था टेकने और दुर्गियाना मंदिर का दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

श्री हरमिंदर साहिब जी दरबार में मत्था टेकने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आज मुझे दरबार साहिब में माथा टेकने का अवसर मिला। यह बड़े सौभाग्य से मिलता है। जब मैं 17 महीने जेल में था, तब मैं रोजाना बड़ी शिद्दत से अरदास करता था। मैं सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा था। झूठ और साजिश के तहत मुझे जेल भेजा गया था। सच्चाई की जीत के लिए मैंने सच्चे गुरु के चरणों में अरदास की थी। जब सच्चाई की जीत हुई, तो दरबार साहिब के आशीर्वाद, सुप्रीम कोर्ट और देश के संविधान की वजह से मुझे न्याय मिला। मैंने पूरे दिल से परिवार के साथ दर्शन किया। हमारी प्रार्थना है कि सच्चाई ही हमेशा जीते। हम लोग इसके लिए लड़ रहे हैं कि जो लोग गलत काम कर रहे हैं, वे पीछे हटें।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मैंने सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए भी अरदास की है, ताकि वे भी जल्द से जल्द जेल से बाहर आएं और सच्चाई की जीत हो। यह सचखंड है। यहां जो आकर सच्चाई की जीत के लिए प्रार्थना करेगा, उसकी सच्चाई की जीत तय है। इसमें भले ही थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन सच को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। मैं यहां पहले भी कई बार आता रहा हूं। कई महीने बाद यहां आकर ऐसा लगा, जैसे मैं फिर से अपने भाई-बहनों के बीच आ गया हूं। सीएम भगवंत मान भी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। हम सबने मिलकर श्री दरबार साहिब में माथा टेका है। सरकारें अपनी जगह रहती हैं, लेकिन हमारा परिवार सबसे बड़ा है। मैं ऊपर वाले का धन्यवाद करता हूं कि इस संकट के समय में उन्होंने हमें बल दिया और तमाम साजिशों के बावजूद आज हमारी टीम परिवार की तरह एक साथ है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में रहने के दौरान पंजाब के लोगों को बहुत याद करता था। साथ ही मुझे इस बात की खुशी होती थी कि पंजाब की भगवंत मान सरकार जनता के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। भाजपा ने जो कुचक्र रचा है, उसके खिलाफ दो ही चीजें काम आएंगी। आज मैं भगवान के आशीर्वाद और बाबा साहब के संविधान की ताक़त की बदौलत बाहर आया हूं और जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत अन्य नेता और पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube