Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मैंने दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों को 13 महीने तक पानी के टैंकर और खाना भिजवा कर उनकी सेवा की- केजरीवाल

  • September 25, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महम विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार विकास नेहरा और भिवानी से पार्टी की उम्मीदवार इंदु शर्मा के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब किसान आंदोलन हुआ था तो हर घर से कोई न कोई दिल्ली बॉर्डर पर आया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते मैंने 13 महीने आपकी सेवा की थी। पानी के टैंकर और खाना भेजता था। जब पीएम मोदी का लगा कि वो हार जाएंगे तो उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए। लेकिन अब खतरे की घंटी फिर बज रही है, उन लोगों की नीयत खराब है। बीजेपी की सीनियर नेता और सांसद कंगना रनौत ने मांग की है कि तीनों कृषि कानून वापस लागू किए जाएं। यह उनकी मंशा दिखाता है कि तीनों कृषि कानून वापस आएं। वहीं आज खट्टर साहब ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान नकली किसान हैं। इस बार ऐसा बटन दबाना कि उन्हें पता चले कि वो असली नहीं नकली खट्टर हैं और दोबारा यह लोग तीनों कृषि कानूनों की बात न करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं महम का भांजा हूं और भिवानी मेरी जन्मभूमि है। मैंने हिसार के कैंपस स्कूल से पढ़ाई की और डीएन कॉलेज से 11वीं और 12वीं की। उसके बाद मैं इंजीनियरिंग करने आईआईटी खड़गपुर चला गया और वहां से इनकम टैक्स में कमीश्नर की नौकरी करने दिल्ली चला गया। हरियाणा और हिसार से निकलने के बाद आपके इस बेटे ने हरियाणा का नाम पूरी दूनिया में रोशन कर दिया। मैंने कभी हरियाणा का सिर नहीं झुकने दिया। हरियाणा की जनता एक बार अपने बेटे का सेवा करने का मौका दे।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे 5 महीने झूठे केस में जेल में रखा। जेल में मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की, तरह-तरह की यातनाएं दी। इनका मकसद किसी भी तरह मुझे झुकाना था। कई दिनों तक इन्होंने मेरी दवाई भी बंद रखी थी, पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे? ये मुझे तोड़ना चाहते थे लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा हरियाणा का छोरा हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते।

उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे जेल में क्यों डाला? मेरा कसूर केवल इतना था कि 10 साल से दिल्ली के लोगों की सेवा ईमानदारी से कर रहा हूं। मैंने दिल्ली में ऐसे ऐसे काम किए 75 साल में ऐसे काम किसी नेता और पार्टी ने पूरी देश में नहीं किए। पूरे देश में केवल दो राज्य दिल्ली और पंजाब हैं, जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। दिल्ली में बिजली का बिल जीरो आता है। दिल्ली में इनवर्टर और जनरेटर की दुकान बंद हो गई। हरियाणा में भी केवल अरविंद केजरीवाल ही बिजली के बिल जीरो कर सकता है। ये पार्टियां झूठे वादे करती हैं और मैं ये काम दिल्ली और में करके आया हूं। ये कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। 22 राज्यों में इनकी सरकार है, वहां बिजली महंगी मिलती है। जनता बताए कि मुफ्त बिजली देने वाला चोर है या महंगी बिजली देने वाले चोर हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुफ्त बिजली देने के 3000 करोड़ रुपए लगते हैं। यदि मैं चोर होता तो ये रुपए अपनी जेब में डाल लेता। मैंने जनता के लिए काम किया है। महम में तीन सरकारी स्कूल हैं, तीनों का बुरा हाल है। पूरे हरियाणा के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है कोई अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं भेजना चाहता। मैंने दिल्ली के सरकार स्कूल इतने शानदार कर दिए कि बड़े बड़े अमीरों के बच्चे अपने बच्चों को प्राइवेट से निकाल कर सरकारी स्कूल में भेज रहे हैं। फोन करके अपने रिश्तेदारों से पूछ लेना। यदि वो कहे कि अरविंद केजरीवाल ने काम किया है तो वोट देना नहीं तो वोट मत देना। काम करके आया हूं और काम के दम पर वोट मांग रहा हूं। मैं देश के लिए जीता हूं और देश के लिए मरता हूं, मेरी एक एक सांस देश के लिए चलती है।

उन्होंने कहा कि मैंने 10 साल में शानदार सरकारी स्कूल बनाए, शिक्षा माफिया का खात्मा किया, बिजली और पानी मुफ्त किया, अच्छी सड़कें बनाई और शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर बेहतर स्कूल और अस्पतान बनाएंगे। कोई भी पार्टी आकर नहीं कहेगी की हम अस्पताल बना देंगे हमें वोट दे दो। ये केवल जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे। इन्होंने इतना पैसा लूट लिया है कि इनकी सात पीढ़ियां घर बैठकर खाएंगी। अब इनके बच्चे टिकट ले रहे हैं। विकास नेहरा उनके बेटे से कम नहीं है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आपके बीच से हैं, इनका कसूर केवल इतना है कि इनके पिता नेता नहीं हैं। मुझे दिल्ली वालों ने जीताया, आप यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीता दो।

उन्होंने कहा कि मैं अभी तक दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवा चुका हूं। वो मेरे को इतना आशीर्वाद देते हैं जिसकी वजह से आज मैं पीएम मोदी से टकरा सकता हूं। पीएम मोदी में हमारे काम रोकने के लिए हमारे सभी नेताओं को जेल में डाला। ये मेरी ईमानदार पर चोट करना चाहते हैं। इनका मकसद केजरीवाल पर कीचड़ फेंकना था, ताकि जनता को लगे कि केजरीवाल ने कुछ किया होगा। जब मैं जेल से आया तो आज पूरी दिल्ली वाले कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।

उन्होंने कहा कि मैंने जेल से आते ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मैंने कहा कि दिल्ली की जनता तय करेगी की केजरीवाल चोर है या ईमानदार है। आज के समय में कोई अपनी चपरासी की नौकरी नहीं छोड़ता और मैं खुद त्याग पत्र देकर आया हूं। यदि दिल्ली की जनता लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी मुझे वोट देना। दिल्ली की जनता को लगता है कि मैं ईमानदार हूं और मुझे जिताएगी, तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।

उन्होंने कहा कि आज मैं हरियाणा की जनता को पांच गारंटी देकर जा रहा हूं, ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है, कोई फर्जी गारंटी नहीं है। पहली गारंटी, बिजली मुफ्त और 24 घंटे कर दूंगा, बकाया बिलों को माफ कर देंगे। दूसरी गारंटी, शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा दूंगा। तीसरी गारंटी, शानदार स्कूल बनाएंगे। चौथी गारंटी, 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना सम्मान राशि देंगे और पांचवीं गारंटी, दिल्ली में मैंने 12 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया है, मुझे नौकरी देनी आती है। आपके बच्चों के लिए नौकरी का इंतजाम करूंगा। लोग पूछते हैं कि हरियाणा में आपकी सरकार बन रही है क्या। मैं कहता हूं कि हरियाणा में हमारे बिना भी किसी की सरकार नहीं बन रही। हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आम आदमी पार्टी के समर्थन से बनेगी। भिवानी और महम की सीट जीता दो, जो भी सरकार बनेगी, उससे काम करवाने की जिम्मेदारी मेरी है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। अरविंद केजरीवाल ने दूनिया को बताया कि यदि देश का विकसित करना है तो बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को लेकर ईमानदार राजनीति करनी पड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स में कमीश्नर की नौकरी छोड़कर गरीबों की लड़ाई लड़ी और आरटीई कानून बनवाया। फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना शुरू किया और व्यवस्था बदलने के लिए आम आदमी पार्टी बनाई। उसके बाद दिल्ली में सरकार बनाई और दूनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल, अस्पताल बनाए और युवाओं रोजगार दिया।

उन्होंने कहा कि जब तीन काले कृषि कानून बने तो केंद्र सरकार ने दिल्ली के स्टेडियम को जेल बनाने के लिए मांगा तो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये देश के अन्नदाता हैं। इनके लिए जेल बनाने के लिए दिल्ली की एक इंच जमीन नहीं दूंगा। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम करके दिखाया तो प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल दिया। लेकिन उन्होंने अरविंद केजरीवाल को तो बंद कर दिया लेकिन उनकी सोच को बंद नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि इस केस से अरविंद केजरीवाल का दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है, बीजेपी ने एजेंसियों का गलत इस्तमाल किया है। तब अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में गए और कहा कि दिल्ली की जनता कहेगी तो इस कुर्सी पर बैठूंगा। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को बहुत तोड़ने की कोशिश की लेकिन इनको झुका नहीं सकी। कल फिर बीजेपी के इशारे पर सांसद कंगना रनौत ने बयान दिया कि तीन कृषि कनून फिर से बनने चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत लगा देंगे, लेकिन इस कानून को दोबारा नहीं आने देंगे। आज मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसान नहीं मुखौटे बैठे हैं। मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल के सिपाही किसानों के साथ हैं। यदि किसानों के लिए ये भाषा बोलोगे तो किसान आपको भगाने का काम करेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube